{"_id":"5c93cce7bdec221446318567","slug":"yacht-drowned-in-tigris-river-near-mosul-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में मोसुल के नजदीक टिगरिस नदी में नौका डूबी, मृतकों की संख्या 83 हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक में मोसुल के नजदीक टिगरिस नदी में नौका डूबी, मृतकों की संख्या 83 हुई
Fri, 22 Mar 2019 12:20 AM IST
गौरव द्विवेदी
भाषा, बगदाद
भाषा, बगदाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 22 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
इराक में मोसुल शहर के करीब टिगरिस नदी में नौका डूबने से कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई। नौका में क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे जो कुर्द नववर्ष मना रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
उत्तरी नाइनवेह प्रांत में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को हुई जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने के लिये बाहर निकले थे। नवरोज कुर्द नववर्ष तथा वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने कहा कि खोज अभियान अब भी जारी है। खलील ने कहा तकनीकी समस्याओं की वजह से नौका पलटी। उन्होंने कहा कि नौका के डूबने के समय उसमें 80 से ज्यादा लोग सवार थे।
विज्ञापन