फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yacht drowned in Tigris river near Mosul in Iraq

इराक में मोसुल के नजदीक टिगरिस नदी में नौका डूबी, मृतकों की संख्या 83 हुई

Fri, 22 Mar 2019 12:20 AM IST
गौरव द्विवेदी भाषा, बगदाद
भाषा, बगदाद Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 22 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Yacht drowned in Tigris river near Mosul in Iraq

इराक में मोसुल शहर के करीब टिगरिस नदी में नौका डूबने से कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई। नौका में क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे जो कुर्द नववर्ष मना रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


उत्तरी नाइनवेह प्रांत में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को हुई जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने के लिये बाहर निकले थे। नवरोज कुर्द नववर्ष तथा वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने कहा कि खोज अभियान अब भी जारी है। खलील ने कहा तकनीकी समस्याओं की वजह से नौका पलटी। उन्होंने कहा कि नौका के डूबने के समय उसमें 80 से ज्यादा लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed