फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Xi Jinping : china will strengthen military PLAGF, emphasis on preparations for war

Xi Jinping : शी जिनपिंग का एलान- सेना को और मजबूत करेंगे, युद्ध की तैयारियों पर चीन का जोर

Wed, 09 Nov 2022 12:10 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 09 Nov 2022 12:10 AM IST
सार

Xi Jinping : समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सेना के कमांड सेंटर निरीक्षण के दौरान जिनपिंग ने दोहराया कि सदी में अनदेखे महान परिवर्तन त्वरित दर से हो रहे हैं। चीन को अवसरों और जोखिमों दोनों के लिए तैयार होना होगा।

विज्ञापन
Xi Jinping : china will strengthen military PLAGF, emphasis on preparations for war
शी जिनपिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन की तेजी से अस्थितर होती आंतरिक सुरक्षा व उसमें बढ़ती अनिश्चितता का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने युद्ध की तैयारी का एलान किया है। जिनपिंग ने कहा, देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीजिंग अपने सैन्य प्रशिक्षण और किसी भी युद्ध की तैयारी को व्यापक रूप से मजबूत करेगा।

विज्ञापन


सरकारी मीडिया सीसीटीवी के मुताबिक जिनपिंग ने मंगलवार को एक कमांड सेंटर के निरीक्षण के दौरान सैनिकों के बीच वफादारी और युद्ध की तत्परता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, चीन की सैन्य कमान संरचना का लक्ष्य वफादार, लड़ने में पारंगत, कमान में कुशल और जीतने में सक्षम होना चाहिए। जिनपिंग ने सैन्य नेतृत्व से सैनिक प्रशिक्षण और युद्ध की तैयारी को बढ़ाने व नए युग में अपने मिशनों और कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने का भी आह्वान किया। 
विज्ञापन


पिछले महीने दोबारा चीन के कमांडर इन चीफ के रूप में चुने जाने के बाद शी पहली बार केंद्रीय सैन्य आयोग के संयुक्त अभियान कमांड सेंटर पहुंचे। शी ने पिछले महीने पार्टी कांग्रेस में 2049 तक चीनी सशस्त्र बलों को ‘विश्व स्तरीय’ मानकों वाला बनाने की अपनी महत्वाकांक्षाओं की पुष्टि की। उन्होंने कहा, बीजिंग को नियमित आधार पर और विविध तरीकों से सैन्य बलों को तैनात करने में अधिक कुशल बनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएलए को अपने अभियानों को अंजाम देने के लिए दृढ़ और लचीला दोनों रहना होगा। तभी हम आंतरिक सुरक्षा को मजबूती दे पाएंगे, संकटों व संघर्षों को रोकने और स्थानीय युद्ध जीतने में सक्षम बन पाएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कमांड सेंटर निरीक्षण के दौरान जिनपिंग ने दोहराया कि सदी में अनदेखे महान परिवर्तन त्वरित दर से हो रहे हैं। चीन को अवसरों और जोखिमों दोनों के लिए तैयार होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed