फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Worlds highest observation wheel to open in Dubai

दुबई: खुलेगा दुनिया का सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील, आसमान में मिलेगा भोजन

Thu, 26 Aug 2021 01:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Aug 2021 01:23 AM IST
सार

  • दुबई के आसमान में भोजन के साथ जन्मदिन, सगाई जैसे पैकेज का भी मजा
  • 21 अक्तूबर से आम आगंतुकों के लिए इसे खोला जाएगा 
  • 38 मिनट में लगाएगा एक चक्कर, दो चक्कर 76 मिनट में  
  • 250 मीटर की ऊंचाई पर हो सकेगा दुबई का खूबसूरत दीदार

विज्ञापन
Worlds highest observation wheel to open in Dubai
Dubai - फोटो : Pixabay

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुबई शहर के भीतर दुनिया का रिकॉर्ड तोड़ने वाले आकर्षणों में शामिल होने के लिए एक और मील का पत्थर 21 अक्तूबर से लोगों के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन


दुबई में बुर्ज खलीफा और डीप डाइव के बाद अब दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील खुलने जा रहा है और यह 38 मिनट में एक चक्कर लगाएगा और करीब 76 मिनट में दो चक्कर लगाएगा।
विज्ञापन


यह ऐन दुबई ब्लूवाटर्स द्वीप पर स्थित है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आगंतुकों को 250 मीटर की ऊंचाई पर ले जाएगा जहां से वे दुबई के खूबसूरत दृश्य का आनंद ले सकेंगे। इस पर घूमने वालों को दुबई के आसमान में भोजन करने की सुविधा के साथ-साथ 19 तरह के विशेष पैकेज भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत जन्मदिन, सगाई, शादियों और व्यावसायिक कार्यों के लिए उत्सव पैकेज भी उपलब्ध होंगे। लोग अपनी सुविधा के अनुसार पैकेज ले सकते हैं। इसके साथ ही इसमें निजी केबिन की भी सुविधा दी गई है।

निजी केबिनों को वीआइपी मेहमानों की सुविधा के अनुसार बदला जा सकता है। दुबई होल्डिंग इंटरटेनमेंट के मुख्य परिचालन अधिकारी मोहम्मद शराफ ने कहा कि ऑब्जर्वेशन व्हील, दुबई द्वारा विकसित यह चक्का कई नवीन पहलों में से एक है, जो दुबई को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में ऊंचाइयां छुलाएगा। 

50वें वर्ष में खोला जाएगा
मुख्य अधिकारी मोहम्मद शराफ ने कहा, ऑब्जर्वेशन व्हील को संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना के 50वें वर्ष के दौरान खोला जाएगा। इसमें कई ऐसी सुविधाएं भी आगंतुकों को दी जाएंगी जो उन्हें इस व्हील का रोमांच लंबे समय तक भूलने नहीं देंगी।


हाल ही में दुबई ने दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल बनाकर तैयार किया है। डीप डाइव नाद अल शेबा क्षेत्र में है, जिसकी गहराई रिकॉर्ड 60 मीटर (लगभग 200 फीट) है, जो ओलंपिक साइज के छह स्विमिंग पूल्स के बराबर है। इसमें 1 करोड़ 40 लाख लीटर पानी आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed