फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates us uk russia australia Israel pakistan afghanistan middle east international news

World Updates: अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.2 की तीव्रता से हिली धरती

Thu, 28 Mar 2024 08:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 28 Mar 2024 08:09 AM IST
सार

अफगानिस्तान में गुरुवार की सुबह 5:44 बजे 4.2 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान में 4.5 की तीव्रता से भूकंप आया था। 

विज्ञापन
World Updates us uk russia australia Israel pakistan afghanistan middle east international news
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

अफगानिस्तान में गुरुवार की सुबह 5:44 बजे 4.2 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में यहां 4.5 की तीव्रता से भूकंप आया था। 
विज्ञापन

श्रीलंका : इस्लाम के खिलाफ टिप्पणियों पर बौद्ध भिक्षु को चार साल की सजा
तेजतर्रार श्रीलंकाई बौद्ध कट्टरपंथी भिक्षु गलागोडाटे ज्ञानसारा (49) को हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को इस्लाम धर्म के खिलाफ टिप्पणियों के लिए चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। धर्मगुरु 2012 से मुस्लिम अल्पसंख्यक विरोधी अभियान चला रहा था, उसने मार्च 2016 में एक संवाददाता सम्मेलन में ये टिप्पणियां की थीं। फरवरी के मध्य में हुई पिछली अदालती सुनवाई के दौरान भिक्षु ने मुस्लिम समुदाय से माफी भी मांगी थी। हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि बोडु बाला सेना का नेतृत्व करने वाले ज्ञानसारा ने अपनी टिप्पणियों से धार्मिक और सांप्रदायिक विभाजन पैदा किया था। 2018 में, ज्ञानसारा को अदालत की अवमानना के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें राष्ट्रपति से माफी मिल गई थी। बाद में उन्होंने कहा था कि वह मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बौद्ध समुदाय की चिंताओं का समाधान नहीं करने के लिए सिंहली बहुसंख्यक राजनेताओं के आचरण से नाखुश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिथियम, तांबे के भंडारों की तलाश में चिली में टीमें भेजेगा भारत
लिथियम और तांबे के संसाधनों की खोज के लिए भारत अगले महीने चिली में दो प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। एक सरकारी सूत्र ने कहा, चिली दुनिया में तांबे का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता और लिथियम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। यह इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी और नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों के लिए अहम है। विदेशों में खनिज संपत्तियों की खोज के भारत के अभियान के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों नेशनल एल्युमीनियम, हिंदुस्तान कॉपर और एक गैर-सूचीबद्ध खनिज अन्वेषण एवं परामर्श कंपनी ने मिलकर खनिज विदेश इंडिया (काबिल) नामक एक कंपनी की स्थापना की है। सूत्र ने कहा कि काबिल अप्रैल में चिली में एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। सूत्रों ने कहा, हम विदेशों संपत्ति खरीदने में रुचि रखते हैं और निजी व सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों को अन्य देशों में भी संपत्ति हासिल करने की सुविधा देने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्र ने कहा कि सरकार तांबे के भंडार की तलाश के लिए अलग से एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगी।

विज्ञापन

208 करोड़ जुटाने के लिए क्वीन लतीफा और लिजो के कार्यक्रम में भाग लेंगे ओबामा
 राष्ट्रपति जो बाइडन (81) के चुनाव अभियान के लिए धन जुटाने में मदद करने को पूर्व डेमोक्रेटिक पूर्ववर्ती बराक ओबामा और बिल क्लिंटन न्यूयॉर्क के रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में 'द लेट शो' कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में म्यूजिशियन एवं रैपर क्वीन लतीफा, लिजो, बेन प्लैट, सिंथिया एरिवो और ली मिशेल के प्रदर्शन शामिल होंगे। इसका उद्देश्य चुनाव अभियान के लिए 25 मिलियन डॉलर (लगभग 208 करोड़ रुपये) से अधिक जुटाना और लोगों में उत्साह पैदा करना है। स्टीफन कोलबर्ट की मेजबानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम एक चर्चा का आयोजन होगा। बाइडन के पुन: निर्वाचन अभियान के लिए इस कार्यक्रम को राजनीतिक गतिविधियों के लिए धन एकत्रित करने का सबसे सफल आयोजन बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें अधिक करने वाले कुछ प्रतिभागियों को तीनों राष्ट्रपतियों के साथ अपनी तस्वीरों के लिए पोज देने का मौका मिलेगा। फोटोग्राफी स्टार फोटोग्राफर एनी लीबोविट्ज करेंगे। जानकारों का कहना है कि कार्यक्रम के टिकट 250 से 5 लाख डॉलर के बीच हैं। इसमें 5,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का न सिर्फ टेलीविजन पर प्रसारण किया जाएगा, बल्कि इसकी सामग्री सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छोटे दानकर्ता 25 डॉलर का भुगतान कर सकते हैं।

बाइडन को अपने दूसरे चार साल के कार्यकाल के लिए अपनी उम्र और फिटनेस को लेकर चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल के रॉयटर्स/इप्सोस सर्वेक्षणों से पता चला है कि 5 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले उनकी अनुमोदन रेटिंग 40% है और उनकी रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (77) के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed