फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan middle east international news

World Updates: पाकिस्तान की बांध परियोजना पर चीनी काम बंद; PM नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई के लिए बनाई टीम

Fri, 29 Mar 2024 11:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan middle east international news
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA
गुड फ्राइडे के लिए श्रीलंका में हाई अलर्ट जारी किया गया था। चर्चों के आसपास विशेष निगरानी के साथ प्रमुख खहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस प्रवक्ता निहाल थल्दुवा ने बताया कि गुड फ्राइडे के अवसर पर देश भर में छह हजार पुलिस कर्मियों, 300 सैन्य कर्मियों और 400 के करीब एलिट स्पेशल टास्क फोर्स मेंबर्स की तैनाती की गई थी। पुलिस ने कहा कि 2019 में ईस्टर रविवार के दिन बमबारी की घटना को देखते हुए सभी प्रकार की सावधानियां बरती गई है।
विज्ञापन

चीनी कंपनियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान में बांध परियोजनाओं पर काम निलंबित किया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमले के कुछ दिनों बाद चीनी कंपनियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण खैबर पख्तूनख्वा में बांध परियोजनाओं पर काम निलंबित कर दिया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 991 चीनी इंजीनियर पाकिस्तान में जारी दो परियोजनाओं पर काम कर रहे थे। परियोजना पर काम कर रहे एक अधिकारी ने कहा, संवेदनशील हालात को देखते हुए स्थानीय कर्मचारियों को अगले निर्देश तक घर पर ही रहने के लिए कहा गया है।  

बता दें कि पाकिस्तान के दसू और डायमर-भाषा बांध पर चीनी कंपनियों के कर्मचारी काम कर रहे हैं। 26 मार्च को आत्मघाती हमले में पांच चीनी इंजीनियरों की मौत के बाद उपजी सुरक्षा चिंताओं के कारण काम अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स का पुनर्गठन

World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan middle east international news
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अर्थव्यवस्था से जुड़ी परेशानियों से निपटने के लिए देश की शीर्ष संवैधानिक निकाय- काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स का पुनर्गठन किया है। शुक्रवार को उन्होंने इसमें वित्त मंत्री की जगह विदेश मंत्री को नियुक्त किया। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स (सीसीआई) की अध्यक्षता प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ करेंगे। इसमें  विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री अमीर मुक़ाम के अलावा सभी चार प्रांतों के मुख्यमंत्री भी होंगे।

यह पहली बार है कि वित्त मंत्री की जगह कोई विदेश मंत्री सीसीआई का हिस्सा बना है। खबरों के मुताबिक शरीफ ने सीसीआई के पुनर्गठन को मंजूरी देने के बाद राष्ट्रपति को सिफारिश भेजी। इसके बाद राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के बाद संविधान के अनुच्छेद 153 के तहत आठ सदस्यीय परिषद का पुनर्गठन किया।
विज्ञापन

World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan middle east international news
राष्ट्रपति बाइडन, अमेरिकी पत्रकार गेर्शकोविच और रूसी राष्ट्रपति पुतिन (फाइल) - फोटो : ani
अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच रूस की हिरासत में है। एक साल से रूस की हिरासत में बंद गेर्शकोविच के मामले में अमेरिका ने रूस को कड़ी फटकार लगाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कथित जासूसी के आरोप में कैद इवान गेर्शकोविच के रूसी हिरासत में एक साल पूरे होने पर कहा कि पत्रकारिता कोई अपराध नही है। अमेरिका गेर्शकोविच की सुरक्षित रिहाई के प्रयास कर रहा है। सीएनन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम में गेर्शकोविच की बहन डेनिएल ने कहा, बीते 12 महीने पूरे परिवार के लिए वास्तव में बेहद कठिन रहे हैं। हर दिन अनिश्चितता के माहौल से जूझना पड़ता है। गुरुवार को अमेरिका ने 32 साल के पत्रकार को तत्काल रिहा करने की मांग की।

World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan middle east international news
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : ANI
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक प्रतिनिधिमंडल को कतर और मिस्र की यात्रा के लिए अधिकृत किया है। इसका मकसद गाजा में इस्राइली बंधकों की रिहाई पर बातचीत करना है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मोसाद के निदेशक और आईएसए के निदेशक के साथ बात की है। आने वाले दिनों में दोहा और काहिरा में अगले दौर की वार्ता को मंजूरी दी गई है।

नेपाल को मिलती रहेगी भारत से निर्बाध बिजली
भारत से नेपाल को अब जून तक निर्बाध बिजली मिलती रहेगी। नेपाल के आग्रह पर भारत ने शुक्रवार को बिजली निर्यात समझौते का नवीनीकरण कर दिया है। समझौता 31 मार्च को समाप्त हो रहा था। बिजली निर्यात समझौते के तहत नेपाल जून तक सुबह छह से शाम छह बजे तक 554 मेगावाट बिजली का आयात कर सकेगा। 

जापान में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा खाने से 5 की मौत
जापान में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा समेत कुछ स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के सेवन से शुक्रवार तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक को अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। ओसाका स्थित कोबायाशी फार्मास्युटिकल कंपनी पर आरोप है कि उसे उत्पादों से दिक्कतों के बारे में जनवरी की शुरुआत में ही जानकारी हो गई थी, लेकिन इसकी पहली घोषणा 22 मार्च को की गई। कंपनी के अध्यक्ष अकीहिरो कोबायाशी ने इस लेकर माफी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed