World Updates: नेपाल के बागलुंग जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से मची तबाही, सात लोगों की मौत; चार घायल
World Updates: नेपाल के बागलुंग जिले में भूस्खलन के कारण दो घर तबाह हो गए और इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, भूस्खलन के कारण चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के पश्चिमी क्षेत्र के एक सुदूर इलाके में मंगलवार को भूस्खलन आने से सात लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि नेपाल के बागलुंग जिले में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन आया है। नेपाल पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की टीम द्वारा राहत और बचाव कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि भूस्खलन के कारण दो घर तबाह हो गए और इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, भूस्खलन के कारण चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 12 जुलाई को भी नेपाल में भारी बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ था। उस दौरान दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई थी। इस हादसे में सात भारतीयों समेत 62 यात्री लापता हो गए थे।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस मंगलवार को औपचारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बन गईं। वह किसी प्रमुख राजनीतिक दल से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने वाली पहली अमेरिकी भारतीय हैं। अब आम चुनाव में उनका मुकाबला अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार 78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप से होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इन्कार के बाद कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार माना जा रहा था। सोमवार रात को रोल कॉल वोट में हैरिस को 99 प्रतिशत वोट मिले। इसमें देशभर से 4,567 प्रतिनिधियों ने हैरिस के लिए वोट डाला। कमला हैरिस ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। अगले सप्ताह मैं नामांकन करूंगी। हम देश के विकास के लिए लड़ेंगे।
ट्रंप को झटका, एडल्ट स्टार केस में कोर्ट का फैसले पर रोक से इनकार
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए पोर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स को चुप रहने के लिए पैसे का भुगतान करने के मामले में प्रदेश के कोर्ट के फैसला सुनाने पर रोक लगाने का आदेश देने से इन्कार कर दिया है। इस बारे में अमेरिकी राज्य मिसौरी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर राष्ट्रपति चुनाव तक फैसला सुनाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने दी देश में आतंकी खतरे की चेतावनी
ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने सोमवार को देश में आतंकवाद के खतरे की चेतावनी दी है। साथ ही इसे 'संभवत:' से बढ़ाकर 'संभावित' कर दिया। इसके लिए सरकार ने युवाओं में बढ़ती कट्टरता और इस्राइल-हमास संघर्ष के कारण सामुदायिक तनाव के बारे में चिंताओं का हवाला दिया है।
दुनिया की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश: शोशानी
इस्राइल में संघर्ष की मौजूदा स्थिति पर इस्राइल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशानी का कहना है कि हम युद्ध नहीं, बल्कि उत्तरी सीमा पर भी कई घटनाओं का सामना कर रहे हैं। यमन में हर समय मिसाइल और ड्रोन आने जैसी घटनाएं होती रहती हैं। इससे न केवल इस्राइल बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। शोशानी ने कहा कि हमने दो हफ्ते पहले यमन में बहुत गहन तरीके से प्रतिक्रिया की थी।
#WATCH | On current situation of conflict in Israel, Consul General of Israel Kobbi Shoshani says, "...Still, we are facing not a war, but a lot of incidents in the northern border as well. And all the time in Yemen there are always missiles and drones coming into and trying to… pic.twitter.com/xozTxZBGZp
— ANI (@ANI) August 5, 2024
अभ्यास के लिए मलेशिया पहुंची भारतीय वायु सेना
The Indian Air Force contingent arrived at Kuantan, Malaysia today to take part in bilateral Air Exercise Udara Shakti- 2024 with the Royal Malaysian Air Force. The IAF team was accorded a warm welcome on arrival and an impressive opening ceremony was conducted to mark the… pic.twitter.com/3IoL1I2w1B
— ANI (@ANI) August 6, 2024
मलेशियाई वायु सेना के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास उदार शक्ति 2024 में भाग लेने के लिए भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी मलेशिया के कुआंतन पहुंची। यहां दोनों देशों की वायु सेना नौ अगस्त तक वायु अभ्यास करेगी। कुआंतन में भारतीय वायु सेना की टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उद्घाटन समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें दोनों देशों ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।