फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Two killed in Bangladesh due to mortar shell attack from Myanmar

World News: यमन में अहमद औज बिन मुबारक बने नए प्रधानमंत्री; अल-सल्वाडोर के राष्ट्रपति बने तानाशाह बुकेले

Tue, 06 Feb 2024 05:44 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 05:44 AM IST
सार

घटना सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जहां नाइखोंगचारी उपजिले में एक निर्माणाधीन मकान पर गोला गिरा। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय होस्नीरा बेगम और रोहिंग्या मजदूर नबी हुसैन के रूप में की गई है।

विज्ञापन
World Updates Two killed in Bangladesh due to mortar shell attack from Myanmar
मोर्टार(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Demo Pic.

विस्तार

म्यांमार द्वारा कथित तौर पर सोमवार को मोर्टार के गोले दागे गए जो कि सीधे बांग्लादेश में जा गिरे। इस हमले के चलते एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मामला बंदरबन जिले में घुमदम सीमा का है।  घटना सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जहां नाइखोंगचारी उपजिले में एक निर्माणाधीन मकान पर गोला गिरा। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय होस्नीरा बेगम और रोहिंग्या मजदूर नबी हुसैन के रूप में की गई है। होस्नीरा बेगम के पोते को भी चोटें आईं। नाइखोंगचारी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) अब्दुल मन्नान ने घटना से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया।घटना के तुरंत बाद पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के सदस्यों ने इलाके को बंद कर दिया।

विज्ञापन

अल सल्वाडोर के तानाशाह नायब बुकेले को जनता ने चुना राष्ट्रपति
अल सल्वाडोर के तानाशाह नायब बुकेले को जनता ने 85 फीसदी वोट देकर राष्ट्रपति चुना है। 42 साल के बुकेले सान साल्वाडोर देश को गैंगस्टर और तस्करों से मुक्त कराने के लिए लोकप्रिय हैं। तानाशाह नाम सुनते ही दिमाग में ऐसे शख्स की छवि आती है, जो आम लोगों को प्रताड़ित करता हो लेकिन, अल साल्वाडोर का माजरा अलग है। यहां बुकेले से जनता बेहद प्यार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका ने गिरफ्तार किए  23 भारतीय मछुआरे
श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को जाफना के उत्तरी डेफ्ट द्वीप से 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त की हैं। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि पकड़े गए मछुआरों और उनकी नौकाओं को कांकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया है, जहां उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए मैलादी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया है। कुछ दिन पहले भी श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

यमन को मिला नया प्रधानमंत्री
यमन देश को नया प्रधानमंत्री मिला है। अहमद औज बिन मुबारक को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। यमन के मंत्रिमंडल के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया,  कि निवर्तमान प्रधानमंत्री माईन अब्दुलमलिक सईद राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष के सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।

जंगल की आग में 112 की मौत पर चिली में आपातकाल
दक्षिण अमेरिकी देश चिली के जंगल में बीते तीन दिन से भयानक आग लगी है। अब तक 112 से ज्यादा लोगों की झुलसने से मौत हो चुकी है। करीब, 1,000 घर तबाह हो चुके हैं और 2,000 से ज्यादा लोग बेघर हैं। राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने आपातकाल की घोषणा करते हुए आशंका जताई कि मृतकों और बेघरों की संख्या में खासी वृद्धि हो सकती है, क्योंकि वीना डेल मार और वलपरिसो से शुरू हुई आग अब क्विलपुए, लिमचे, विला एलेमाना, एल ओलिवर शहरों तक फैल गई है। ये सभी तटीय शहर हैं।  चिली में यह बीते डेढ़ दशक की सबसे ज्यादा जानलेवा प्राकृतिक आपदा है। 

 हिंदू मंदिर के उद्घाटन के लिए अबू धाबी पहुंचे आध्यात्मिक नेता महंत स्वामी महाराज BAPS

आध्यात्मिक नेता महंत स्वामी महाराज बीएपीएस हिंदू मंदिर के उद्घाटन से पहले सोमवार को अबू धाबी पहुंचे। वह 14 फरवरी को अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के पहले हिंदू मंदिर के ऐतिहासिक उद्घाटन की अध्यक्षता करने के लिए राज्य अतिथि के रूप में खाड़ी देश पहुंचे। इसके बाद हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, महंत स्वामी महाराज का संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता मंत्री शेख नहयान मबारक अल नहयान ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed