{"_id":"66e35e33799a5e3c9e0d0033","slug":"world-updates-russia-us-israel-hamas-pakistan-china-sri-lanka-un-uk-latest-news-in-hindi-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"World: बलूचिस्तान में पुलिस अधिकारी ने ईशनिंदा के आरोपी को गोली मारी, मौत; पाकिस्तान को IMF से राहत की उम्मीद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: बलूचिस्तान में पुलिस अधिकारी ने ईशनिंदा के आरोपी को गोली मारी, मौत; पाकिस्तान को IMF से राहत की उम्मीद
Fri, 13 Sep 2024 03:03 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को हिरासत में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। उस व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना क्वेटा शहर के एक पुलिस थाने में हुई। क्वेटा के एसएसपी मुहम्मद बलोच ने कहा कि आरोपी को जेल में एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने आरोपी के रिश्तेदार के रूप में जेल में प्रवेश किया और फिर उसे गोली मार दी। आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने पहले तब हिरासत में लिया था, जब भीड़ उसे उसकी दुकान पर मारने की कोशिश कर रही थी। वहां कुछ धर्मगुरुओं ने उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। आरोपही को पहले खरोटाबाद पुलिस थाने और फिर क्वेटा के एक सुरक्षित पुलिस थाने ले जाया गया था। लेकिन उसके स्थान की जानकारी क्वेटा में फैल गई थी।
विज्ञापन
व्यक्ति को जब पिछले हफ्ते की शुरुआत में पश्चिमी बायपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था, तो तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान और अन्य धार्मिक दलों के प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर यातायात अवरुद्ध किया था और कई हिस्सों में रैलियां निकालीं थीं। इन प्रदर्शनकारियों ने बाद में खरोटाबाद पुलिस थाने पर एक ग्रेनेड फेंका था, जो थाने के बाहर फटा था।
एसएसपी ने बताया कि मृतक पर पैगंबर साहब के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप था और उसके कथित फोन कॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुए।
पाकिस्तान: सात अरब डॉलर के ऋण पर चर्चा करेगा आईएमएफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका बोर्ड 25 सितंबर को पाकिस्तान के लिए सात अरब डॉलर का ऋण विस्तार देने पर चर्चा करेगा। इस ऋण पैकेज पर 12 जुलाई को सहमति बनी थी। लेकिन पाकिस्तान को बाहरी वित्तीय मदद के अंतर को पूरा करने में मुश्किलें आने के कारण इसकी स्वीकृति में देरी हुई।
पाकिस्तान के स्टेट बैंक के प्रमुख जमील अहमद ने बताया कि देश ने दो अरब डॉलर की बाहरी वित्तीय मदद की प्रतिबद्धता हासिल की है। जिससे आईएमएफ की बैठक में इस ऋण की स्वीकृति पर असर पड़ा। आईएमएफ की प्रवक्ता जूली कोजैक ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि आईएमएफ ने जुलाई में पाकिस्तान के साथ कर्मचारी-स्तर का समझौता किया था। बोर्ड की बैठक 25 सितंबर को होगी।