Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan deploys troops to saudi arabia amid houthi threats makkah defence alliance

इस्लामाबाद: हूती हमलों के बीच पाकिस्तान का बड़ा कदम, सऊदी अरब की सैन्य मदद के लिए भेजे सैनिक

Mon, 30 Nov 2026 03:30 AM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 30 Nov 2026 03:30 AM IST
सार

यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब की रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। यह तैनाती मक्का रक्षा गठबंधन की बैठक के बाद हुई है। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने एक-दूसरे की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया है।

विज्ञापन
pakistan deploys troops to saudi arabia amid houthi threats makkah defence alliance
पाकिस्तानी सैनिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं के बीच सऊदी अरब की रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब की मदद करेंगे। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने रविवार को बताया कि सैनिकों को रवाना करने का समारोह शनिवार को हुआ।
विज्ञापन


हालांकि, सैनिकों की संख्या नहीं बताई गई। यह तैनाती इस्लामाबाद में शुक्रवार को हुई मक्का रक्षा गठबंधन की बैठक के एक दिन बाद हुई। बैठक में पाकिस्तान व तुर्किये ने सऊदी अरब के साथ उसकी संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया। तीनों देशों ने अगस्त में समझौता किया था कि किसी एक पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा। बैठक में  हूती हमलों की भी निंदा की गई।
विज्ञापन


आईएसपीआर के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब की सीमा में रहकर तय रक्षा सहयोग के तहत जिम्मेदारियां निभाएंगे। इससे सुरक्षा चुनौतियों के बीच सऊदी की रक्षा क्षमता मजबूत होगी। पाकिस्तान ने गठबंधन को रक्षात्मक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मक्का रक्षा समझौता?
पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच अगस्त में हुए मक्का रक्षा समझौते के तहत तीनों देशों ने सामूहिक सुरक्षा और एक-दूसरे की रक्षा के लिए सहयोग का ढांचा तैयार किया है। समझौते में प्रावधान है कि किसी एक सदस्य देश पर सशस्त्र हमला, तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।


मक्का रक्षा गठबंधन की रणनीतिक, राजनीतिक और रक्षा समिति (एसपीडीसी) के तीसरे सत्र की बैठक इस्लामाबाद में हुई। यह समिति गठबंधन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। बैठक के दौरान इस्लामाबाद को पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के झंडों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed