{"_id":"6b0c9557443ee1160b02bb7e","slug":"spacex-rejects-iran-starlink-report-as-pentagon-says-it-has-no-record-of-centcom-report-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेसएक्स: ईरान के स्टारलिंक इस्तेमाल के दावे पर भड़की कंपनी, रिपोर्ट को बताया झूठा; पेंटागन ने क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेसएक्स: ईरान के स्टारलिंक इस्तेमाल के दावे पर भड़की कंपनी, रिपोर्ट को बताया झूठा; पेंटागन ने क्या कहा?
Mon, 30 Nov 2026 02:43 AM IST
अमन मौर्या
एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
Published by: अमन मौर्या
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:43 AM IST
सार
स्पेसएक्स ने ईरान द्वारा अमेरिकी सेना के खिलाफ सैन्य अभियानों में स्टारलिंक के इस्तेमाल संबंधी वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा बताया है। विवाद के बाद पेंटागन का भी बयान सामने आया है।
विज्ञापन
एलन मस्क, सीईओ, स्पेसएक्स
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ईरान, अमेरिकी सेना के खिलाफ सैन्य अभियानों के लिए स्टारलिंक का इस्तेमाल कर रहा है। यह दावा वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में किया गया। इसके बाद स्पेसएक्स ने सफाई दी और इस रिपोर्ट को पूरी तरह से झूठा करार दिया। वहीं, पेंटागन का कहना है कि उनके पास इस मामले से जुड़ी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की किसी ऐसी रिपोर्ट का कोई रिकॉर्ड नहीं है, जिसे रक्षा सचिव के कार्यालय को भेजा गया हो।
स्पेसएक्स ने क्या कहा?
स्पेसएक्स ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'यह खबर पूरी तरह झूठी है। जिस हफ्ते ईरान ने स्टारलिंक को धमकी दी, इससे पहले वह स्पेसएक्स और स्टारलिंक को सैन्य लक्ष्य घोषित कर चुका था। उसी सप्ताह वॉशिंगटन पोस्ट ने यह बेहद गलत खबर प्रकाशित की।'
कंपनी ने आगे कहा कि स्पष्ट कर दें कि हमारे पास न तो आंतरिक रूप से और न ही पेंटागन की ओर से ऐसा कोई सबूत है कि ईरानी सेना ने स्टारलिंक का इस्तेमाल किया। क्योंकि ऐसा कभी हुआ ही नहीं। स्पेसएक्स ने आरोप लगाया कि उसने कई सप्ताह पहले ही द वॉशिंगटन पोस्ट को बता दिया था कि उसकी रिपोर्ट गलत है। इसके बावजूद अखबार ने कंपनी का पक्ष जानने के बाद भी खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा, 'द वॉशिंगटन पोस्ट के रिपोर्टरों, संपादकों और प्रकाशकों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। उन्हें अपनी खबर वापस लेनी चाहिए और स्पेसएक्स के साथ-साथ अमेरिकी लोगों से भी माफी मांगनी चाहिए, जिन्हें गुमराह किया गया है।'
क्या बोले पेंटागन के प्रवक्ता?
वहीं, पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने भी रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'रक्षा विभाग के पास इस विषय पर सेंट्रल कमांड की ओर से युद्ध सचिव के कार्यालय को भेजी गई किसी रिपोर्ट का कोई रिकॉर्ड नहीं है। हमने इस तथ्य से वॉशिंगटन पोस्ट को अवगत कराया था, लेकिन इसके बावजूद अखबार ने खबर प्रकाशित की।'
क्या दावा किया था वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में?
दरअसल, शनिवार को वॉशिंगटन पोस्ट ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें दावा किया गया था कि ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना के खिलाफ अपने बलों के कमांड और नियंत्रण (कम्युनिकेशन एवं ऑपरेशन के निर्देशन) के साथ-साथ एकतरफा हमले करने वाले ड्रोन के संचालन के लिए स्टारलिंक का इस्तेमाल किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च की शुरुआत में एलन मस्क को ईरान की ओर से सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के दो अनधिकृत इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई थी। यह घटनाक्रम उस समय का बताया गया, जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किए थे और जवाब में तेहरान ने पूरे क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया था।
अखबार ने यह भी दावा किया कि मस्क को जानकारी दी गई थी कि अमेरिकी सेना स्टारशील्ड के जरिए एकतरफा हमले करने वाले ड्रोन संचालित कर रही थी। स्टारशील्ड, स्टारलिंक का सैन्य इस्तेमाल के लिए विकसित संस्करण है। इसके लिए सेना को एक सस्ती योजना उपलब्ध कराई गई थी, जिसका उद्देश्य जमीनी अभियानों में इसका इस्तेमाल करना था।
अमेरिकी युद्ध सचिव को गोपनीय जानकारी दी गई?
रिपोर्ट में कहा गया कि इस साल गर्मियों में अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ को युद्ध से जुड़ी एक गोपनीय जानकारी दी गई थी। इसमें कथित तौर पर बताया गया था कि ईरान कमांड और नियंत्रण के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है और एकतरफा हमले करने वाले ड्रोन के संचालन की निगरानी भी कर रहा है।
इससे पहले पेंटागन की प्रवक्ता किंग्सले विल्सन ने द वॉशिंगटन पोस्ट से कहा था कि हमें युद्ध सचिव के कार्यालय को इस विषय से संबंधित सेंट्रल कमांड की किसी रिपोर्ट के अस्तित्व की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या ईरान पोर्ट शुआइबा पर हमले सहित अपने सैन्य अभियानों में स्टारलिंक का इस्तेमाल कर रहा था।
उन्होंने स्टारशील्ड की कीमत से जुड़े मुद्दे पर भी कुछ कहने से इनकार किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी विस्तृत सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। वहीं, पेंटागन ने अब तक इस हमले से जुड़ी अपनी जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किए हैं।