World News: ताइवान को फिर डराने की कोशिश, सीमा पर मंडराए 10 चाइनीज लड़ाकू विमान, युद्धक जहाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने शनिवार को फिलीपीन के एक तटरक्षक जहाज पर जानबूझकर चीनी जहाज को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। चीनी तटरक्षक बल के प्रवक्ता लियू देजुन के हवाले से कहा गया कि पतवार संख्या 9701 वाला फिलीपीन जहाज शनिवार दोपहर चीन के जहाज-5205 से टकरा गया। लियू ने दावा किया कि फिलीपीन के जहाज ने चीनी तटरक्षक जहाज को ‘खतरनाक तरीके से जानबूझकर टक्कर मारी।’ बिना अधिक विवरण दिए उन्होंने कहा कि चीनी जहाज नियमानुसार संचालित हो रहा था। बता दें, चीन अपनी सेना का तेजी से विस्तार कर रहा है और दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा जताने में वह लगातार मुखर होता जा रहा है।
किराएदारों की शिकायतों पर ब्रिटेन के सिख सांसद ने जताया खेद
ब्रिटेन में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी से नवनिर्वाचित ब्रिटिश सिख सांसद जस अठवाल ने एक मकान मालिक के रूप में अपने रिकॉर्ड का बचाव किया और खेद जताया है। उनके स्वामित्व वाली संपत्तियों में उनके किरायेदारों की खराब रहने की स्थिति के बारे में अज्ञात शिकायतें की गई हैं। अठवाल ने कहा, फफूंदी और चींटियों के संक्रमण की रिपोर्ट के बाद निवासियों की समस्याओं के बारे में सुनकर उन्हें हैरानी और गहरा खेद हुआ। अपने 15 किराए के फ्लैटों के बारे में उन्होंने वादा किया कि उनकी मरम्मत और रखरखाव की कार्रवाई तत्काल की जाएगी।
ब्रिक्स देशों ने जलवायु और सतत विकास सहयोग ढांचा अपनाया
रूसी आर्थिक विकास मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिक्स देशों ने जलवायु व सतत विकास पर एक रूपरेखा दस्तावेज अपनाया है। दस्तावेज में इस दिशा में साझा कार्यों के उचित परिवर्तन, शमन, अनुकूलन, कार्बन बाजार जैसे मुख्य पहलू शामिल हैं। यह दस्तावेज मॉस्को में मॉडर्न कंडीशंस फोरम में दो दिनी ब्रिक्स जलवायु एजेंडा कार्यक्रम के बाद अपनाया गया। ब्रिक्स के सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत और चीन हैं। रूसी आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव ने कहा, सभी ब्रिक्स देश विकसित देशों द्वारा एकतरफा हरित संरक्षणवादी उपायों का इस्तेमाल रोकने की जरूरतों को समझते हैं, क्योंकि ये उपाय विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था व आपूर्ति शृंखलाओं पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। ब्रिक्स संपर्क समूह के भीतर विकसित दूसरा दस्तावेज, ब्रिक्स कार्बन बाजार साझेदारी पर एक समझौता ज्ञापन है।
लंदन में ब्रिटिश साम्राज्य का इतिहास बताने के लिए नाटक का आयोजन
भारतीय मूल के नाटककार डॉ. अनु कुमार लाजर ने ईस्ट इंडिया कंपनी और ब्रिटिश साम्राज्य की कहानी बताने के लिए पूर्व राजनयिक के साथ हाथ मिलाकर लंदन शहर को अपने मंच के रूप में चुना है। उन्होंने लिसा होनान के साथ ‘ए लंदन लार्क राइजिंग’ नामक एक नाटकीय वॉकिंग टूर जीवंत किया, जो ब्रिटेन में सैकड़ों वर्षों का इतिहास दर्शाते हुए कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक चरित्रों को प्रदर्शित कर रहा है। पैदल नाटक सैकड़ों वर्षों के इतिहास को समेटे हुए है, जो दर्शकों को लंदन की प्राचीन विरासत के बारे में बताता है।