वर्ल्ड अपडेट: पाकिस्तान में होली को बिलावल ने बताया मानवता का त्योहार; पोलैंड की वायुसीमा में घुसी रूसी मिसाइल
World Updates: पाकिस्तान में होली का उल्लास दिखने की खबर है। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने इसे मतभेदों से इतर मानवता का त्योहार बताया है। एक अन्य घटना में पोलैंड की वायुसीमा में घुसी रूसी मिसाइल के कारण तनाव बढ़ने की आशंका है। पश्चिमी एशिया में इस्राइल ने आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों में एयर स्ट्राइक की। इससे पहले हिजबुल्लाह ने इस्राइल के कफर ब्लम शहर में ड्रोन से हमला किया था। पढ़ें दुनिया की बड़ी खबरें
विस्तार
इस्राइल और लेबनान के बीच संबंधों में लगातार तकरार की खबरें आ रही हैं। रविवार आधी रात को इस्राइल ने उत्तर पूर्वी लेबनान में एयर स्ट्राइक की। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। इस्राइल द्वारा यह एयर स्ट्राइक लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के गढ़ बाल्बेक शहर में की गई। बाल्बेक के मेयर बाचिर खोदर ने एक्स पर लिखा कि इस्राइल ने आधी रात को हवाई हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दरअसल इस हमले से पहले लेबनान ने कहा था कि उसने इस्राइल के कफ़र ब्लम शहर मेंं हमला किया। इस हमले में दो ड्रोन इस्तेमाल किए गए थे।
इस्राइल की सेना का बयान
इस्राइल सेना ने अपने बयान में कहा कि हिजबुल्लाह द्वारा सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक ठिकाने पर हमला किया गया है। इस हमले के बाद लेबनान ने इस्राइल पर करीब 50 रॉकेट दागे, जिनमें से कुछ रॉकेट हवा में ही ध्वस्त किए गए और कुछ खुले इलाकों में गिरे।
12 मार्च को भी हुई थी एयर स्ट्राइक
इससे पहले 12 मार्च को भी इस्राइल ने बाल्बेक शहर पर एयर स्ट्राइक की थी। इस हमले में दो लोग मारे गए और 20 घायल हो गए थे। इसके बाद से इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव जारी है। बता दें कि हिजबुल्लाह द्वारा हमास का साथ दिया जा रहा है। इस्राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से हिजबुल्लाह इस्राइल की सैन्य चौकियों पर हमले कर रहा है। तब से इस्राइल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए हैं।
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को 2019 ईस्टर संडे आत्मघाती बम विस्फोटों पर उनकी हालिया टिप्पणी पर सोमवार को पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़ेगा कि वह उन हमलों के मास्टरमाइंडों के बारे में जानते थे, जिनमें 11 भारतीयों सहित 270 लोग मारे गए थे। गौरतलब है कि सिरिसेना 2015 जनवरी से 2019 नवंबर के बीच राष्ट्रपति थे।
पुलिस अधिकारी देशबंधु तेनाकून ने रविवार को कहा कि सिरिसेना का बयान सोमवार को दर्ज किया जाएगा। बुधवार को केंद्रीय शहर कैंडी में बोलते हुए सिरिसेना ने कहा कि उन्हें हमलों के मास्टरमाइंड के बारे में पता है।
पेंसिलवेनिया में कार दुर्घटना भारतवंशी महिला की मौत
नहीं रहे इटली के प्रख्यात पियानो वादक पोलिनी
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में अपहृत 287 स्कूली बच्चे दो हफ्ते बाद रिहा
लंबी अशांति के बाद सेनेगल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान
पोलैंड की वायुसीमा में घुसी रूसी मिसाइल, वायुसीमा उल्लंघन मामले में रूस से मांगा जवाब
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने रक्षात्मक कार्रवाई के तहत तत्काल अपने लड़ाकू विमानों को सक्रिय कर दिया। उसने रूस से वायुसीमा उल्लंघन मामले में जवाब मांगा है। पोलैंड सैन्य बल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, रूस की तरफ से दागी गई मिसाइल ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार 4.23 बजे सुबह पोलैंड की वायुसीमा का उल्लंघन किया। मिसाइल ओसेरडॉ की तरफ से पोलैंड सीमा में घुसी थी। पोलैंड ने रूस से यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमले बंद करने, युद्ध खत्म करने और अपने देश की आंतरिक समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने की सलाह दी है।
नेपाल में होली की धूम, ढोल नगाड़ों की थाप पर उमंग व उत्साह का जमा रंग
पड़ोसी पाकिस्तान में भी दिखा होली का उल्लास; बिलावल बोले- धर्म-संस्कृति के मतभेदों से परे मानवता का त्योहार
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) अध्यक्ष ने देश के भीतर विविध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए समावेशिता व सम्मान को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के त्योहार देश के भीतर समावेशिता को बढ़ावा देते हैं। बिलावल ने पाकिस्तानी नागरिकों के बीच आपसी समझ व एकजुटता की हिमायत करते हुए सामाजिक सद्भाव की आवश्यकता पर जोर दिया। बता दें कि मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में हिंदुओं की कुल आबादी 2.14 प्रतिशत है।