{"_id":"65936393b90652042a0a4374","slug":"world-updates-bangladesh-nobel-laureate-yunus-gets-six-months-jail-afghanistan-most-dangerous-for-journalists-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Updates: बांग्लादेश के नोबेल विजेता यूनुस को छह महीने की जेल; पत्रकारों के लिए अफगानिस्तान सबसे खतरनाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: बांग्लादेश के नोबेल विजेता यूनुस को छह महीने की जेल; पत्रकारों के लिए अफगानिस्तान सबसे खतरनाक
Tue, 02 Jan 2024 06:44 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:44 AM IST
सार
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रिटिश सेना की सिख महिला अधिकारी कैप्टन हरप्रीत चंडी ने साउथ पोल पर सोलो (अकेले) ट्रैकिंग का रिकॉर्ड बनाया है। चंडी ने सोशल मीडिया पर कहा, मैंने अकेले फिर से पूरे दक्षिणी ध्रुव को नाप डाला है।
विज्ञापन
नोबेल विजेता यूनुस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले मोहम्मद यूनुस को 6 महीने की सजा सुनाई है। यूनुस पर श्रम कानूनों के उल्लंघन का दोष सिद्ध हुआ है। हालांकि, यूनुस का कहना है कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। ढाका लेबर कोर्ट की जज शेख मरीना सुल्ताना ने सोमवार उन्हें 6 महीने कैद की सजा भी सुनाई, साथ ही 1 महीने की जमानत भी दी है। मामले में यूनुस के अलावा ग्रामीण टेलीकॉम के एमडी अशरफुल, निदेशक नूरजहां और मो. शाहजहां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश सेना की हरप्रीत का साउथ पोल पर सोलो ट्रैकिंग रिकॉर्ड
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रिटिश सेना की सिख महिला अधिकारी कैप्टन हरप्रीत चंडी ने साउथ पोल पर सोलो (अकेले) ट्रैकिंग का रिकॉर्ड बनाया है। चंडी ने सोशल मीडिया पर कहा, मैंने अकेले फिर से पूरे दक्षिणी ध्रुव को नाप डाला है। हालांकि, इस बार हर साल के बजाय थोड़ा ज्यादा तेजी से यह काम किया, जिससे उनका खुद का ही रिकॉर्ड टूट गया है।
विज्ञापन
पत्रकारों के लिए अफगानिस्तान सबसे खतरनाक
अफगानिस्तान स्थित खामा प्रेस ने ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अफगानिस्तान, वियतनाम और रूस को पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देश के रूप में बताया है। रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान के शासन में अफगानिस्तान में स्वतंत्र मीडिया को गंभीर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। इसमें कहा गया है कि तालिबान जासूसी के आरोप में पत्रकारों को गिरफ्तार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते वर्ष अफगानिस्तान में पत्रकारों की गिरफ्तारी के कम से कम 21 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन