फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world trump warns iran peace proposal response tehran latest updates 2026

'अब नहीं हंसेगा ईरान': ट्रंप ने दी 47 साल का हिसाब चुकता करने की धमकी; कहा-अमेरिका का मजाक उड़ा रहा है तेहरान

Mon, 11 May 2026 01:03 AM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/तेहरान। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 11 May 2026 01:03 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव वाले जवाब को 'समय बर्बाद करने का खेल' बताया है। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कह दिया है कि दशकों से अमेरिका का मजाक उड़ाने वाले ईरान के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। ट्रंप ने अब क्या चेतावनी और धमकी दी है? जानिए...
 

विज्ञापन
world trump warns iran peace proposal response tehran latest updates 2026
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को अपने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने तेहरान को सीधी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान दशकों से अमेरिका का मजाक उड़ा रहा है, लेकिन अब उसकी हंसी गायब होने वाली है। यह बयान तब आया है जब तेहरान ने वाशिंगटन के शांति प्रस्ताव पर अपना जवाब भेजने का दावा किया।
विज्ञापन


देरी की राजनीति अब नहीं चलेगी: ट्रंप
ट्रंप ने ईरान पर पिछले 47 साल से 'देरी करो, देरी करो और देरी करो' की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान अब अमेरिका और पूरी दुनिया के साथ खेल नहीं खेल पाएगा। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में लिखा कि ईरान हमारे महान देश पर हंस रहा था, लेकिन अब ऐसा और नहीं होगा। ट्रंप का यह बयान सीधे तौर पर ईरान के उस जवाब के बाद आया है, जिसे पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संघर्ष: डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुआ संघर्षविराम विफल, विक्ट्री डे पर भी नहीं थमी जंग!
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति प्रस्ताव पर तेहरान की शर्तें
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने अपने जवाब में युद्ध रोकने की बात कही है। ईरान चाहता है कि लेबनान सहित सभी मोर्चों पर संघर्ष विराम हो। साथ ही, उसने होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शर्त रखी है। अमेरिका ने पहले यह प्रस्ताव दिया था कि अन्य संवेदनशील मुद्दों जैसे परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करने से पहले दोनों देश शत्रुता समाप्त करें। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक ईरान के इस जवाब पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ओबामा पर भी बरसे ट्रंप
इस दौरान ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि ओबामा प्रशासन के दौरान हुआ परमाणु समझौता ईरान के लिए जीवनदान जैसा था। ट्रंप के अनुसार, उस वक्त की नीतियों ने ईरान को बहुत शक्तिशाली बना दिया था। अब ट्रंप इस स्थिति को पूरी तरह बदलने के मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान 47 साल से अमेरिका और बाकी दुनिया के साथ खेल खेल रहा है और आखिरकार उसे तब बड़ी सफलता मिली जब ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह न सिर्फ उनके लिए अच्छे थे, बल्कि बहुत ही बेहतरीन थे; असल में वह उन्हीं के पक्ष में चले गए। इस्राइल और बाकी सहयोगियों को नजरअंदाज कर दिया। सैकड़ों अरब डॉलर, और 1.7 अरब डॉलर की नकद रकम विमान से तेहरान भेजी गई, और उन्हें थाली में सजाकर सौंप दी गई। अब सबका हिसाब होगा। 

अन्य वीडियो:-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed