फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Ceasefire Violation Donald Trump Zelenskyy Victory Day Peace Talks

रूस-यूक्रेन संघर्ष: डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुआ संघर्षविराम विफल, विक्ट्री डे पर भी नहीं थमी जंग!

Mon, 11 May 2026 12:18 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, मॉस्को/ कीव
पीटीआई, मॉस्को/ कीव Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 11 May 2026 12:18 AM IST
सार

शांति की मेज पर सजी ट्रंप की उम्मीदें बारूद के धुएं में उड़ गई हैं। चार साल से जारी इस जंग में भरोसा इतना कम है कि विक्ट्री डे की खुशी पर भी मिसाइलों का साया मंडरा रहा है। एक बार फिर रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब क्या हुआ? खबर में जानिए...
 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Ceasefire Violation Donald Trump Zelenskyy Victory Day Peace Talks
यूक्रेन-रूस जंग - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की ओर से कराई गई तीन दिवसीय संघर्षविराम की कोशिशें धराशायी होती दिख रही हैं। रविवार को रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर सीजफायर तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए। पिछले 24 घंटों में ड्रोन हमले में दोनों पक्षों के कई लोगों की मौत की खबरें आई हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की का पलटवार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने शांति की कोई कोशिश नहीं की। उनके अनुसार, मोर्चे पर कहीं भी शांति का माहौल नहीं रहा। जेलेंस्की ने दावा किया कि यूक्रेन ने बड़े रूसी हमलों के अभाव में जवाबी कार्रवाई से परहेज किया। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस पूर्ण युद्ध पर वापस लौटा, तो यूक्रेन का जवाब तत्काल और प्रभावी होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होर्मुज में फिर बढ़ा जंग का खतरा: अमेरिका के तीन जहाजों पर ईरानी हमला नाकाम, अमेरिकी नौसेना ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर जारी रही खूनी जंग
मैदान-ए-जंग से नुकसान की खबरें लगातार आ रही हैं। जापोरिज्जिया क्षेत्र के प्रमुख इवान फेडोरोव के अनुसार, रूसी हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यूक्रेन के अन्य हिस्सों में भी 16 लोग घायल हुए हैं। दूसरी ओर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन पर 1,000 से अधिक बार संघर्षविराम उल्लंघन का आरोप लगाया है। रूस का दावा है कि यूक्रेन ने नागरिक ठिकानों और सैन्य चौकियों को निशाना बनाया है।

ट्रंप की शांति पहल 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विक्ट्री डे के अवसर पर इस तीन दिवसीय संघर्षविराम की घोषणा की थी। ट्रंप इसे युद्ध के अंत की शुरुआत मान रहे थे। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने संकेत दिए कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर जल्द मॉस्को आ सकते हैं। हालांकि, रूस अपनी पुरानी मांग पर अड़ा है। रूस चाहता है कि यूक्रेन डोनबास क्षेत्र से अपनी सेना पूरी तरह हटा ले। जब तक ऐसा नहीं होता, बातचीत के दौर बेनतीजा रहने की आशंका है।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed