फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates: Singapore citizen life imprisonment murder of Indian, massacre 223 people in Burkina Faso

World News: भारत से संबंधों पर US राजदूत का बड़ा बयान; शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में चीन-नेपाल का अहम समझौता

Fri, 26 Apr 2024 11:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
World News Updates: Singapore citizen life imprisonment murder of Indian, massacre 223 people in Burkina Faso
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

भारतीय छात्रों के लिए सुरक्षित देश है अमेरिका: एरिक गार्सेटी

विज्ञापन

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका एक सुरक्षित देश है और यह भारतीय छात्रों की भलाई की परवाह करता है। उन्होंने अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के माता-पिता को आश्वासन दिया कि जब तक वे अमेरिका में है, तो उनके बच्चे हमारे बच्चे हैं। गार्सेटी ने यह जवाब उस सवाल के जवाब में दिया, जिसमें पूछा गया था कि जनवरी से अब तक अमेरिका में भारतीय मूल के आधा दर्जन छात्रों की मौत हो चुकी है। इसके जवाब में गार्सेटी ने कहा कि हम अमेरिका में भारतीय छात्रों की भलाई की परवाह करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अनेक संसाधन मौजूद हैं, जो छात्रों को तैयारी करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन


राजदूत बोले- उन्हें अपने जीवनकाल में संख्या घटने की उम्मीद नहीं
गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका छात्र वीजा को 'उच्च प्राथमिकता' देता है। वह जानता है कि लोगों से लोगों के बीच संबंध 'जीवन भर चलते हैं।' उन्होंने कहा, अमेरिकी मिशन उच्चतर वीजा निर्गत करने की तैयारी कर रहा है। इस वर्ष भारतीय छात्रों की आवेदनों की संख्या अधिक है।  गौरतलब है कि बड़ी संख्या में भारतीय छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालय में पढ़ने जाते हैं। पिछले साल, भारत में अमेरिकी कांसुलर टीम ने 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए थे। ये किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक है और लगातार तीसरे वर्ष रिकॉर्ड भी कायम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्सेटी के मुताबिक खुद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन उनसे भारतीयों के लिए 'वीजा प्रतीक्षा समय' घटाने का आह्वान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार है कि किसी राष्ट्रपति ने राजदूत से कहा है कि वीज़ा जारी होने में लगने वाला समय कम करें। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि, भारतीय हमारे मित्र हैं। वे अपने परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों को व्यापारिक भागीदार के रूप में भी देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, कम-से-कम उन्हें अपने जीवनकाल में अमेरिका आने वाले छात्रों की संख्या घटने की उम्मीद नहीं है।

गार्सेटी ने कहा कि बहुत सारे अमेरिकी भी 'वीजा में कम प्रतीक्षा समय' की मांग कर रहे हैं। अमेरिका भी जानता है कि यदि प्रतीक्षा समय शून्य हो जाएगा है, तो अधिक भारतीय अमेरिका आने इच्छा जाहिर करेंगे। ऐसे में यह चुनौतीपूर्ण भी है। उन्होंने कहा, अमेरिका भारतीयों के जीवन का हिस्सा बन जाता है। जो अमेरिकी भारत आते हैं, उनके लिए भारत जीवन का हिस्सा बन जाता है। दोनों देशों के बीच बहुत शक्तिशाली संबंध है।

श्रीलंका में हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरों की स्वदेश वापसी
श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए चौबीस भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को भारत वापस भेज दिया गया है। इससे दो दिन पहले भी पांच भारतीय मछुआरों के एक समूह को भारत भेजा गया था। अब चौबीस भारतीय मछुआरे श्रीलंका से स्वदेश वापस लौटे हैं। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा सभी मछुआरे कोलंबो से सवार हुए हैं और वर्तमान में अपने घर जा रहे हैं।

भारतीय और रूसी कंपनियां संभालेंगीं श्रीलंका के मटाला एयरपोर्ट का प्रबंधन
श्रीलंकाई सरकार के प्रवक्ता ने कहाहै  कि भारत और रूस की कंपनियां हंबनटोटा में मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगी। बता दें कि कि इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे खाली हवाई अड्डा करार दिया गया था। अब सरकार के प्रवक्ता बंडुला गनवार्डेना ने कहा कि 9 जनवरी को श्रीलंकाई कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें नेताओं द्वारा अपने अपने पक्ष रखे गए और इसके बाद पांच प्रस्ताव प्राप्त हुए। कैबिनेट द्वारा भारत की शौर्य एयरोनॉटिक्स (प्राइवेट) लिमिटेड और रूस की एयरपोर्ट्स ऑफ रीजन्स मैनेजमेंट कंपनी को 30 वर्षों के लिए मटाला अतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि मटाला हवाई अड्डे का नाम पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के नाम पर रखा गया था।

भारतीय की हत्या के लिए सिंगापुर के नागरिक को उम्रकैद
2019 में नाइट क्लब के बाहर लड़ाई के दौरान भारतीय मूल के एक व्यक्ति की हत्या के लिए बृहस्पतिवार को यहां की एक अदालत ने चीनी मूल के सिंगापुर के नागरिक को आजीवन कारावास और 12 बेंत मारने की सजा सुनाई। न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने मौत की सजा की मांग नहीं की। सिंगापुर में हत्या की सजा फांसी या आजीवन कारावास है। घटना 2 जुलाई 2019 को ऑर्चर्ड रोड के होटल और टूरिस्ट बेल्ट में नॉटी गर्ल क्लब के बाहर की है। टैन सेन यांग (32 वर्ष) को क्लब के बाहर भारतीय मूल के सतीश नोएल गोबिंद दास (31) की हत्या का दोषी पाया गया।

रूसी एनएसए के साथ डोभाल ने की द्विपक्षीय सहयोग समीक्षा
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बुधवार (24 अप्रैल) को रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निकोलाई पेत्रुशेव से द्विपक्षीय सहयोग पर जारी प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सूचना सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक खुले, स्थिर, विश्वसनीय और समावेशी ढांचा स्थापित करने के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान भी किया। डोभाल की इस माह पेत्रुशेव से यह दूसरी बार मुलाकात है। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार उच्चाधिकारियों की 12वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक के मौके पर पेत्रुशेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने सूचना सुरक्षा के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान करते हुए समावेशी आर्थिक प्रगति के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के मकसद से भारत के रणनीतिक दृष्टिकोण पर प्रकाश भी डाला।

 

भारत को 10,000 मेगावाट पनबिजली देगा नेपाल
नेपाल सरकार ने अगले 10 सालों में भारत को 10,000 मेगावाट पनबिजली निर्यात करने का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 3 दिनी हिमालयन हाइड्रो एक्सपो 2024 के दौरान कहा, नेपाल पड़ोसी बाजार में नवीकरणीय और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में योगदान देना चाहता है। ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री शक्ति बासनेट ने कहा, नेपाल सरकार 2035 तक 28,700 मेगावाट बिजली पैदा करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है और इस संदर्भ में एक ठोस कार्य योजना तैयार कर रही है। नेपाल वर्तमान में लगभग 3,300 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है। पिछले साल नेपाल ने भारत को पनबिजली निर्यात करके लगभग 150 करोड़ रुपये कमाए थे। 

बुर्किना फासो में सेना ने दो गांवों में किया 223 का जनसंहार
बुर्किना फासो में सैन्य बलों ने चरमपंथियों के साथ सहयोग करने के आरोपी दो गांवों पर हमला कर बच्चों समेत 223 आम लोगों को मार डाला है। ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में बताया, जनसंहार 25 फरवरी को देश के उत्तरी हिस्से में स्थित नोंदिन और सोरो गांवों में किया गया। मृतकों में करीब 56 बच्चे शामिल हैं। मानवाधिकार संगठन ने संयुक्त राष्ट्र व अफ्रीकी संघ से जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने का आग्रह किया है।

रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को कहा कि इस साल रूस के कजान में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच सहयोग नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। 1 जनवरी 2024 को रूस को ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता मिली थी। ब्रिक्स एक अंतरसरकारी संगठन है, जिसके सदस्य देशों की बात करें तो इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सदस्य देश हैं। साथ ही इसमें चार नए सदस्य भी जोड़े गए हैं, जिनमें मिस्त्र, इथोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
 

ब्रिटेन से बड़ी खबर- अगले सप्ताह काम पर लौटेंगे किंग चार्ल्स-III

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय कैंसर के इलाज के बाद अगले सप्ताह अपने सार्वजनिक कर्तव्यों को फिर से शुरू करेंगे। इस बारे में बकिंघम पैलेस द्वारा आधिकारिक बयान जारी किया गया है। 

निवेश के बिना नहीं बढ़ेगा ऊर्जा परिवर्तन का स्तर- सुलतान अल जाबेर
कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (COP28) के अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर ने कहा है कि 2030 तक वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने के लिए अगले छह वर्षों में नए बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए कम से कम 12 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता है। वार्षिक पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता को संबोधित करते हुए अल जाबेर ने कहा कि ऊर्जा परिवर्तन का स्तर महत्वपूर्ण निवेश के बिना नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जलवायु वित्त के स्तर को बढ़ाने के लिए चार प्रमुख प्राथमिकताएं बुनियादी ढाँचा, प्रौद्योगिकी, लोग और ग्लोबल साउथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने या अस्तित्वहीन ग्रिडों को अपग्रेड करने के लिए भी राशि खर्च करने की आवश्यकता है। 
 

इंफ्लूएंसर एंड्रयू टेट के खिलाफ मुकदमा शुरू कर सकती है रोमानिया की कोर्ट
रोमानिया की एक अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि एंड्रयू टेट के मामले में मुकदमा शुरू हो सकता है। बता दें कि टेट पर मानव तस्करी, बलात्कार और महिलाओं का यौन शोषण करने के लिए एक आपराधिक गिरोह बनाने का आरोप है। बुखारेस्ट ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाया कि टेट के खिलाफ अभियोजकों की केस फाइल कानूनी मानदंडों को पूरा करती है लेकिन मुकदमा शुरू करने के लिए कोई तारीख तय नहीं की। टेट के प्रवक्ता माटेया पेट्रेस्कु ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी। 37 वर्षीय टेट को दिसंबर 2022 में बुखारेस्ट के पास उसके भाई ट्रिस्टन टेट और दो रोमानियाई महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया गया था।

वियतनाम के संसद प्रमुख वुओंग दीन्ह ह्यू ने दिया इस्तीफा
वियतनाम में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बीच राष्ट्र की संसद के प्रमुख वुओंग दीन्ह ह्यू ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार 21 अप्रैल को व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने पद और शक्ति का दुरुपयोग करने के आरोप में उनके सहायक फाम थाई हा को गिरफ्तार किया गया था। इसके कुछ दिनों बाद संसद प्रमुख वुओंग दीन्ह ह्यू ने भी इस्तीफा दे दिया है। वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी ने ह्यू के स्वैच्छिक इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में यह नहीं कहा गया कि उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। लेकिन जांचकर्ताओं ने पाया कि ह्यू ने पार्टी के नियमों का उल्लंघन किया था, और इस वजह से पार्टी, राज्य और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
 

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण और अप्रसार पर चर्चा

भारत और दक्षिण कोरिया के शीर्ष अधिकारियों ने परमाणु, रासायनिक और जैविक डोमेन से संबंधित निरस्त्रीकरण और अप्रसार के क्षेत्रों में विकास पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को बताया भारत-कोरिया गणराज्य के बीच बातचीत सियोल में हुई। दोनों पक्षों ने बाहरी अंतरिक्ष सुरक्षा से संबंधित मामलों, सैन्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित पारंपरिक हथियारों और बहुपक्षीय निर्यात व्यवस्था पर भी चर्चा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामले) मुआनपुई सैयावी ने किया। कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख यून जोंग क्वोन थे। क्वोन विदेश मंत्रालय के परमाणु अप्रसार और परमाणु मामलों के महानिदेशक हैं।

दक्षिण कोरिया से पहले बुधवार को भारत और जापान के शीर्ष अधिकारियों के बीच इन्हीं मुद्दों पर 10वें दौर की बातचीत टोक्यो में आयोजित हुई।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर नेपाल और चीन का आपसी सहयोग, समझौते पर हस्ताक्षर

नेपाल और चीन ने मानव संसाधन विकास (शिक्षा / HRD) और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए। बेहतर अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण (Bone Marrow Transplant) के साथ-साथ मानव संसाधान विकास पर सहयोग के लिए करीब आए नेपाल और चीन के वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने समझौतों पर साइन किए। दोनों समझौतों के समय वित्त मंत्री बर्शमन पुन भी मौजूद रहे। चीन की तरफ से चीन अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी (CIDCA) के अध्यक्ष लुओ झाओहुई ने साइन किए। बता दें कि सीआईडीसीए चीन की विदेशी सहायता नीति और सहायता सुधार एजेंडा तैयार करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed