फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

Updates: 5 फरवरी को भारत आ सकते हैं सैम ऑल्टमैन; श्रीलंकाई नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 09:19 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

चैटजीपीटी के निर्माता ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन 5 फरवरी को भारत आ सकते हैं। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि भारत दौरे के दौरान सैम ऑल्टमैन के शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मिलने और उद्योग जगत के साथ बातचीत करने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि ऑल्टमैन अपनी यात्रा के दौरान नई दिल्ली में एक फायरसाइड चैट में मौजूद रहेंगे और शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मिलेंगे।

विज्ञापन


सैम ऑल्टमैन की यह यात्रा, दो साल में उनकी दूसरी यात्रा है, जो एक दिलचस्प मोड़ पर हो रही है, जब ओपनएआई (और वास्तव में पश्चिमी दुनिया) के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रभुत्व को अचानक चीनी अपस्टार्ट डीपसीक ने चुनौती दी है, जिसने अपने कम लागत वाले एआई मॉडल आर1 के साथ लोगों का ध्यान खींचा है, जिसे 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर से कम की लागत से बनाया गया है और चैटजीपीटी जैसे लोकप्रिय मॉडल की तुलना में बहुत कम कंप्यूटिंग शक्ति की खपत करता है।
विज्ञापन


23 फरवरी को होगा हसन नसरल्ला का अंतिम संस्कार
लेबनानी हिजबुल्ला समूह ने रविवार को घोषणा की कि उसके लंबे समय तक नेता हसन नसरल्ला का अंतिम संस्कार 23 फरवरी को होगा। नसरल्ला की हत्या दक्षिणी बेरूत उपनगर में लगातार हुई इस्राइली हवाई हमलों में 27 सितंबर को हुई थी। यह हमले तब हुए जब नसरल्ला एक आतंकवादी समूह के युद्ध संचालन कक्ष में मौजूद थे। बता दें कि हिजबुल्ला के महासचिव नईम कासेम ने यह जानकारी एक पूर्व-रिकॉर्डेड भाषण में दी। यह घोषणा अमेरिकी मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते के कुछ दिनों बाद आई, जिसने लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्ला और इस्राइली के बीच 18 फरवरी तक युद्ध को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में लगी आग
रविवार सुबह न्यूयॉर्क जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट को टेकऑफ़ के दौरान आग लगने के बाद खाली कराया गया। मामले में संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 1382 को सुबह 8:35 बजे के आसपास जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट से इंजन में समस्या के चलते टेकऑफ़ रद्द करनी पड़ी। पंखे में लगी आग, वीडियो वायरल: इस घटना को लेकर फॉक्स 26 ह्यूस्टन द्वारा जारी एक वीडियो में देखा गया कि विमान के पंखे पर आग लग गई है। फुटेज में, एक फ्लाइट अटेंडेंट को यात्रियों को बैठे रहने का निर्देश देते हुए सुना जा सकता है, जबकि एक यात्री चिल्लाता है कि नहीं, इसमें आग लगी है! साथ ही मामले में ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, यात्रियों को सीढ़ियों और आपातकालीन स्लाइड का उपयोग करके निकाला गया। घटनास्थल से एक वीडियो में विमान में सवार लोगों का एक समूह टरमैक पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

तुर्किये ने सीरिया में 23 कुर्दिश लड़ाकों को मारने का किया दावा
तुर्किये ने रविवार को सीरिया में 23 कुर्दिश लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मारे गए लोग सीरियाई कुर्द वाईपीजी मिलिशिया या प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के सदस्य थे। तुर्किये पीकेके व वाईपीजी को एक ही मानता है, जबकि अमेरिका उन्हें अलग-अलग समूह मानता है। अमेरिका ने पीकेके को आतंकी समूह के रूप में प्रतिबंधित किया है, जबकि सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान में वाईपीजी को अपना मुख्य सहयोगी मानता है।

केन मार्टिन चुने गए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमेरिका के विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी ने शनिवार को केन मार्टिन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। मार्टिन मिनेसोटा में पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। वह डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी में जैमे हैरिसन की जगह लेंगे। हैरिसन ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की हार के बाद एक और कार्यकाल की मांग नहीं की। पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद मार्टिन ने ट्रंप व उनके रिपब्लिकन सहयोगियों को चेतावनी देते हुए कहा, हम आ रहे हैं। यह एक नई डेमोक्रेटिक पार्टी है। मार्टिन अब डेमोक्रेटिक पार्टी की वापसी के प्रयास में सबसे अहम खिलाड़ियों में से  हैं, क्योंकि ट्रंप राष्ट्रपति पद की शक्ति की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं।

आयरलैंड में कार पेड़ से टकराई, दो भारतीयों की मौत
दक्षिणी आयरलैंड में भारतीय छात्रों की कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ। भारतीय छात्र चेरेकुरी सुरेश चौधरी व चिथूरी भार्गव को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की उम्र 20 वर्ष के करीब थी। डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि घायलों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। कार्लो गार्डा स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट एंथनी फैरेल ने कहा, एक काले रंग की ऑडी ए6 कार कार्लो शहर की ओर जाते समय सड़क पार कर एक पेड़ से टकरा गई। घायल भारतीयों में एक महिला भी शामिल है। 

अहम वार्ता के लिए भारत दौरा करेंगे पुतिन के करीबी वोलोडिन
रूसी संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने रविवार को कहा कि वह कई महत्वपूर्ण वार्ताओं के लिए भारत जा रहे हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी वोलोडिन नई दिल्ली में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठकों और वार्ताओं में भाग लेंगे।

वेल्स की राजकुमारी केट अपनी पोशाकों का प्रचार-प्रसार कम करेंगी
वेल्स की राजकुमारी केट के पोशाकों पर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच खबर आ रही है कि अब राजकुमारी वेल्स अपने पोशाकों का प्रचार-प्रसार कर करेंगी। उनका मानना है कि लोग उनके काम पर ध्यान दें, न कि उनके कपड़ों पर।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो केंसिंग्टन पैलेस ने फैसला किया है कि अब केट के पहने हुए लग्जरी ब्रांड्स के नाम कम बताए जाएंगे। केट को उनके सुरुचिपूर्ण फैशन के लिए सराहा जाता है, और वे अक्सर दुनिया के मशहूर डिजाइनरों के कपड़े पहनती हैं, जैसे चैनल, अलेक्जेंडर मैकक्वीन, और जेनी पैकहम। उनके द्वारा पहने गए कपड़े ब्रांड्स को अक्सर फायदेमंद होते हैं। हालांकि, केट इस बात से परेशान थीं कि उनके पहनावे पर बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है, जबकि वे जो महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रही हैं, उन पर कम चर्चा हो रही है।

कैंडेलारिया के पर्व में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम
हर साल फरवरी की शुरुआत में, स्पेन के एक छोटे से गांव अल्मोनासिड डेल मार्केसाडो में स्थानीय लोग कैंडेलारिया की वर्जिन का पर्व मनाते हैं। इस त्योहार में "शैतान" और नर्तक सड़कों पर उतरते हैं और आस्था और परंपरा का जश्न मनाते हैं। बता दें कि यह उत्सव कम से कम मध्यकाल से मनाया जा रहा है, और 2-3 फरवरी को "एंडियाब्लाडा" नामक उत्सव होता है, जिसमें शैतानों का भाईचारा सड़कों पर नाचते, कूदते और शैतानी वेश में दिखाई देता है।

इस दौरान, गांव के पुरुष रंगीन जंपसूट और लाल टोपी पहनकर शैतान के रूप में तैयार होते हैं, और अपनी कमर में बड़ी तांबे की घंटियाँ बांधते हैं, जो लगातार बजती रहती हैं। वे गांव की सड़कों पर चलते, नाचते और कब्रिस्तान भी जाते हैं।

इस उत्सव में केवल वही पुरुष भाग ले सकते हैं, जो गांव में जन्मे हों या जिनके पूर्वज वहां रहते थे। एक "शैतान" ने बताया कि उनकी घंटियाँ लगभग 13-14 किलो वज़न की होती हैं, लेकिन उन्हें इसे पहनने में कोई परेशानी नहीं होती, क्योंकि वे इसे पूरे दिल से निभाते हैं।

सूडान में आम नागरिकों पर हमले की यूएन ने की निंदा

सूडान में आम नागरिकों पर हमले की संयुक्त राष्ट्र संघ ने निंदा की है। सूडान में सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष के दौरान खार्तूम राज्य में एक बाजार पर हुए हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा घायल हुए हैं। रविवार को संयुक्त राष्ट्र ने बयान जारी कर इसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन बताया और कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। 

साल 2025 में थाईलैंड से 13 हजार और मजदूर लेकर आएगा इस्राइल

इस्राइल की सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार रात को थाईलैंड पहुंचा है। दरअसल यह प्रतिनिधिमंडल थाईलैंड की सरकार से बात करेगा और थाईलैंड के मजदूरों को इस्राइल लाने की कोशिश करेगा। इस्राइल की कोशिश है कि इस साल थाईलैंड से करीब 13 हजार मजदूरों को लाया जाए। ये मजदूर इस्राइल के खेतों में काम करने के लिए लाए जा रहे हैं। इस्राइल में पहले ही 38 हजार थाईलैंड के लोग काम करते हैं।  

श्रीलंका की नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने रामनाथपुरम जिले के मंडपम से 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी मोटरयुक्त नावों को जब्त कर लिया। आरोप है कि भारतीय मछुआरे मन्नार की खाड़ी में द्वीपीय देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसकर मछली पकड़ रहे थे।

मंडपम मछुआरा संघ के अनुसार, मछुआरों को मन्नार तलहटी के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार मछुआरों में थंगाचिमदम के डी एफरान, एस द्रोण और मंडपम गांधीनगर के प्रसाद, मुनियास्वामी, शिवा, एंथनी, पायस, सेसु और के रवि शामिल हैं। बार-बार इस तरह गिरफ्तारी से स्थानीय मछुआरा समुदाय चिंतित है। पिछले सप्ताह ही श्रीलंका ने गिरफ्तार किए गए छह भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

4-7 फरवरी तक दिल्ली दौरे पर रहेंगे शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के महासचिव नूरलान येरमेकबायेव 4-7 फरवरी को दिल्ली आएंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान, येरमेकबायेव साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर और हैदराबाद हाउस में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात करेंगे। येरमेकबायेव सप्रू हाउस में भारतीय विश्व मामलों की परिषद को भी संबोधित करेंगे। वे अपने आगमन पर राजघाट पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।

इससे पहले, 16 अक्तूबर को, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस्लामाबाद में 23वीं एससीओ परिषद के शासनाध्यक्षों की बैठक के दौरान भारत के योगदान को उजागर करने वाले आठ परिणाम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिखर सम्मेलन के समापन दिवस पर किए गए "विचार-विमर्श में सकारात्मक और रचनात्मक योगदान" पर भारतीय दृष्टिकोण से आठ प्रमुख बातें बताईं। बैठक के दौरान, विदेश मंत्री ने एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के विषय पर केंद्रित एक संवाद विकसित किया, साथ ही भारत की पहलों के परिणामों को भी बताया, जैसे कि एससीओ स्टार्टअप फोरम, स्टार्टअप और नवाचार पर विशेष कार्य समूह, और पारंपरिक चिकित्सा, जिन्हें सदस्य देशों से समर्थन मिला। उन्होंने एससीओ सहयोग ढांचे के एक पहलू के रूप में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) और डिजिटल समावेशन को शामिल करने का उल्लेख किया।

हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को तमिलनाडु हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) से जुड़े दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कबीर अहमद अलीयार और बावा बहरुदीन उर्फ मन्नै बावा के तौर पर हुई है। इन दोनों पर हिज्ब उत तहरीर के विचारधाराओं का प्रचार करने और गुप्त बयानों के आयोजन का आरोप है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा, दोनों आरोपी इस्लामी देशों की सैन्य शक्ति को प्रदर्शित वाली एक प्रदर्शनी आयोजित करने में भी शामिल थे। 

आरोपी हिंसक जिहाद और युद्ध छेड़कर कानून से स्थापित भारतीय सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए इन देशों की सेना को आमंत्रित करने की सोच रखते थे। एनआईए ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी एचयूटी की कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे। हिज्ब-उत-तहरीर एक अंतरराष्ट्रीय इस्लामी और कट्टरपंथी संगठन है। इसका मकसद शरीयत को लागू करते हुए इस्लामी खिलाफत को फिर से स्थापित करना है। पिछले साल अक्तूबर में गृह मंत्रालय (एमएचए) ने यूए(पी) अधिनियम 1967 के तहत एचयूटी और इसके सभी संगठनों और मुखौटा संगठनों पर प्रतिबंध लगाया था। एनआईए सह-षड्यंत्रकारियों की भूमिका, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और एचयूटी के वित्तपोषण का पता लगाने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed