फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

Updates: उत्तर कोरिया-रूस ने दोहराई रिश्ते मजबूत करने की बात; जर्मनी बोला- यूरोप को कमजोर करना चाहते हैं मस्क

Tue, 31 Dec 2024 07:58 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पत्र लिखकर दोनों देश की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया। पत्र में किम ने पुतिन और सभी रूसियों को नववर्ष की शुभकामनाएं  दीं। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने नई परियोजनाओं के माध्यम से इस वर्ष साझेदारी को नई ऊंचाई दी है। किम ने कहा कि नववर्ष 2025 को 21वीं सदी में विजय के प्रथम वर्ष के रूप में दर्ज किया जाएगा, जब रूसी सेना और लोग नव-नाजीवाद को पराजित करेंगे और विजय प्राप्त करेंगे। किम और पुतिन ने जून में एक शिखर सम्मेलन में एक पारस्परिक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे। उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सहायता के लिए रूस में हजारों सैनिक भेजे हैं।

विज्ञापन


जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी को मस्क का समर्थन गलत: रॉबर्ट हेबेक
जर्मनी के वाइस चांसलर रॉबर्ट हेबेक ने कहा कि अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने जर्मनी के दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) को समर्थन दिया। यह कमजोर यूरोप के लिए एक तार्किक और व्यवस्थित कदम है। हालांकि इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। वाइस चांसलर रॉबर्ट हेबेक फरवरी में होने वाले जर्मन राष्ट्रीय चुनावों में ग्रीन्स पार्टी के चांसलर पद के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि मस्क ने यह कदम जानबूझकर उठाया गया है। यह तार्किक और व्यवस्थित है। मस्क उन लोगों को मजबूत कर रहे हैं जो यूरोप को कमजोर कर रहे हैं। जर्मन सरकार ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक और टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क पर आगामी चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी चेक पोस्ट पर कब्जे का दावा
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अफगानिस्तान सीमा के पास एक पाकिस्तानी चेक पोस्ट पर कब्जा करने का एक वीडियो जारी किया है। टीटीपी के सूत्रों का दावा है कि उन्होंने सोमवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी आदिवासी जिले बाजौर में स्थित इस चेक पोस्ट पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी  अधिकारी ने दी जानकारी
पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह चेक पोस्ट "पतला करने" की प्रक्रिया का हिस्सा था, जिसके तहत इसे खाली किया गया और सैनिकों को एक नए किलेबंद ढांचे में स्थानांतरित किया गया था। यह प्रक्रिया केवल बाजौर जिले तक सीमित नहीं थी, बल्कि उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान जिलों में भी लागू की गई थी।

फलस्तीनियों की जगह 16 हजार भारतीयों को इस्राइल में नौकरी
हमास की ओर से पिछले साल फलस्तीनी निर्माण श्रमिकों के इस्राइल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बाद इस्राइल ने 16 हजार भारतीय निर्माण श्रमिकों को काम दिया है। इस्राइल सरकार फलस्तीनी निर्माण श्रमिकों पर रोक के बाद खाली हुई जगह भरने के लिए भारतीय कामगारों को तरजीह दे रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल करीब 16,000 भारतीय श्रमिक इस्राइल पहुंचे हैं। बेरोजगारी के चलते अच्छे वेतन की लालच में भारतीय इस्राइल जा रहे हैं। निर्माण क्षेत्र के लिए इस्राइल में भारतीय श्रमिकों को पहुंचा रही दिल्ली स्थित एक भर्ती एजेंसी ने कहा कि यह एक स्वाभाविक कदम था, क्योंकि भारत और इस्राइल के बीच मजबूत संबंध हैं। हालांकि, इस्राइल में भारतीय श्रमिकों की संख्या फलस्तीनी श्रमिकों के बराबर नहीं पहुंच पाई है, जिससे निर्माण क्षेत्र में धीमी गति से काम हो रहा है।

अमेरिका में आए तूफान में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई
दक्षिणी अमेरिका में सप्ताहांत में आए शक्तिशाली तूफान के कारण सोमवार को मृतक संख्या दो से बढ़कर चार हो गई। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम विज्ञानी ब्रायन हर्ले ने बताया कि टेक्सास, लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा और जॉर्जिया में तूफान से होने वाली क्षति की कम से कम 45 रिपोर्ट हैं। छुट्टियों के व्यस्त समय में आए तूफान से कुछ सड़कों पर हालात बिगड़ गए और कुछ सबसे व्यस्त अमेरिकी हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी या उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

पाकिस्तान में परमाणु ऊर्जा आयोग को सबसे बड़ा संयंत्र बनाने का लाइसेंस
डॉन अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान की परमााणु ऊर्जा नियामक एजेंसी ने देश में बिजली उत्पादन के लिए सबसे बड़ा एटमी संयंत्र बनाए जाने का रास्ता साफ करते हुए लाइसेंस जारी कर दिया है। पाकिस्तान परमाणु नियामक प्राधिकरण (पीएनआरए) के अनुसार, उसने चश्मा परमाणु ऊर्जा संयंत्र इकाई पांच (सी-5) के निर्माण के लिए लाइसेंस जारी किया है, जो 1,200 मेगावाट क्षमता के साथ परमाणु ऊर्जा के जरिए बिजली उत्पादन करने वाला सबसे बड़ा संयंत्र होगा।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर झड़प में 8 की मौत
पाकिस्तान सीमा पर हाल ही में हुई झड़पों में अफगानिस्तान के आठ लोग मारे गए। 13 घायल हो गए।  डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत में प्रतिबंधित टीटीपी के शिविरों पर पाकिस्तानी युद्धक विमानों की ओर से बमबारी के बाद से ही दोनों तरफ झड़पें जारी हैं। दोनों सेनाएं एक-दूसरे के क्षेत्र में घुसकर हमलावर हैं।

जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान ने सोमवार को भी गोलीबारी की। झड़पों में पाकिस्तानी घुसपैठ का प्रयास नाकाम करने की कोशिश में फ्रंटियर कोर का एक सैनिक मारा गया, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। आतंकियों ने शुक्रवार रात को भी घुसपैठ का प्रयास किया था।

श्रीलंका पुलिस के सोशल मीडिया खाते और सरकार की वेबसाइट हैक
श्रीलंकाई पुलिस के सोशल मीडिया खातों और सरकारी प्रिंटर विभाग की वेबसाइट पर मंगलवार को साइबर हमला हुआ। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक के.बी. मणतुण्गा ने कहा, हमारे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स खातों को साइबर हमलों का सामना करना पड़ा। यूट्यूब के अलावा, बाकी सभी खातों को हम बहाल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि हैकर्स की पहचान कर ली गई है और जांच जारी है। वहीं,कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी) ने बताया कि सरकारी प्रिंटर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट हैक की गई। हैकिंग के पीछे किस समूह का हाथ था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।  
 

जर्मनी : चाकू से कई लोगों को घायल करने वाला आरोपी हिरासत में
बर्लिन पुलिस ने मंगलवार सुबह शहर के चार्लोटनबर्ग इलाके में कई लोगों को चाकू से घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि वे गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं। हमला करने के पीछे का कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कई राहगीरों ने हमलावर को पुलिस के आने तक उसे काबू में रखा। बता दें कि जर्मनी में दिसंबर की शुरुआत में क्रिसमस बाजार में भी हमला हुआ था, जिसमें पूर्वी शहर मैगडेबर्ग में पांच लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed