World News: US में मतदान से पहले कमला हैरिस की भावुक अपील; रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहर सेलीडोव पर कब्जा किया
रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहर सेलीडोव पर कब्जा किया#WATCH | Washington DC | US Vice President Kamala Harris says, "One week from today, you will have the chance to make a decision that directly impacts the life of you, your family, and the future of this country we love. It will probably be the most important vote you ever… pic.twitter.com/6QPhCWPjHS
— ANI (@ANI) October 30, 2024विज्ञापन
रूसी रक्षा मंत्रालय ने डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के प्रमुख शहर सेलीडोव पर कब्जा करने का दावा किया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सेलीडोव डोनेट्स्क क्षेत्र में रणनीतिक शहर पोक्रोवस्क के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। खबरों के मुताबिक अग्रिम मोर्चे से मिली रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि रूसी सेना पिछले कुछ हफ्तों से पूर्वी यूक्रेन में अपने चल रहे सैन्य अभियान के हिस्से के रूप में सेलीडोव की ओर बढ़ रही थी।
वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर भी दिवाली का रंग
अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर भी दिवाली का रंग देखा गया। इमारत को दीपावली से पहले रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। 29-30 अक्तूबर की दरम्यानी रात पूरी इमारत दूधिया रोशनी से जगमगा उठी।
चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का दल तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन रवाना#WATCH | The tallest building in the USA, One World Trade Center lit up in lights of radiant colours ahead of Diwali.
Source: India in New York pic.twitter.com/fwAB9ba4LA — ANI (@ANI) October 30, 2024
एक अन्य अहम घटनाक्रम चीन से सामने आया। तीन सदस्यीय चीनी दल तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ। चीन की सरकारी मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने ये रिपोर्ट जारी की है।
नेपाल में ₹5 जुर्माना नहीं भरा, 12 साल बाद गिरफ्तारी
पूर्वी नेपाल में बिहार सीमा से सटे सप्तरी जिले के पुलिस ने शंकर कुमार यादव को कोर्ट से निर्धारित नेपाली मुद्रा पांच रुपये ( भारतीय मुद्रा 3 रुपये 12 पैसे ) का जुर्माना नहीं भरने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सप्तरी अदालत ने 14 मार्च 2012 को जिले के बोदेवर्साइन गांव निवासी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में पांच रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना न भरने के कारण पुलिस ने उसे फरार सूची में डाल दिया। डीएसपी जितेंद्र कुमार बस्नेत के अनुसार भगोड़ों की सूची में रहने के कारण शंकर को गिरफ्तार किया गया।