Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cambridge Dictionary Names 'Human' Word of the Year 2026 Amid AI Fears

कैम्ब्रिज डिक्शनरी: एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच 'ह्यूमन' बना 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर, जानिए कैसे हुआ शब्द का चयन?

Wed, 18 Nov 2026 08:47 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 18 Nov 2026 08:47 AM IST
सार

एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 'ह्यूमन' को 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना है। यह चयन मशीनों पर बढ़ती निर्भरता और इंसानी पहचान को लेकर दुनिया में चल रही बहस को दिखाता है। आखिर एआई के दौर में इंसान होने का मतलब क्या रह जाएगा?

विज्ञापन
Cambridge Dictionary Names 'Human' Word of the Year 2026 Amid AI Fears
कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर 'ह्यूमन' चुना - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल और उससे जुड़ी चिंताओं के बीच कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर 'ह्यूमन' चुना है। इस शब्द का चयन मशीनों और इंसानों के बीच धुंधली होती सीमाओं पर चल रही बहस को दर्शाता है। डिक्शनरी के मुताबिक, एआई के बढ़ते प्रभाव ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर किया है कि आखिर इंसान होने का मतलब क्या है।

विज्ञापन


कैम्ब्रिज डिक्शनरी के शब्द विशेषज्ञ कॉलिन मैकिंटोश ने कहा कि एआई हमारे इंसान होने के बारे में बात करने के तरीके को बदल रहा है। जब लोग अपनी सोच और काम के लिए मशीनों पर निर्भर हो रहे हैं, तो यह सवाल भी उठ रहा है कि इससे इंसान क्या खो सकता है। गणित के विशेषज्ञों से लेकर छोटे बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों तक, हर क्षेत्र में एआई पर निर्भरता को लेकर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


15वीं सदी से इस्तेमाल हो रहा है 'ह्यूमन' शब्द
कैम्ब्रिज डिक्शनरी के अनुसार, 'ह्यूमन' शब्द लैटिन भाषा के 'ह्यूमनस' से निकला है। इसका इस्तेमाल 1450 के दशक से होता आ रहा है। डिक्शनरी में इसका अर्थ ऐसे गुणों, कमियों और भावनाओं से है, जो इंसानों में होती हैं और उन्हें भगवान, जानवरों या मशीनों से अलग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर डिक्शनरी किसी नए शब्द, लोकप्रिय बोलचाल के शब्द या ऐसे पुराने शब्द को चुनती हैं, जिसका अर्थ समय के साथ बदल गया हो। इस बार 'ह्यूमन' का चयन एआई के दौर में इंसानी पहचान और उसकी अहमियत को लेकर बढ़ती चर्चा को सामने लाता है।

पहले भी एआई से जुड़े शब्द चुने जा चुके हैं
पिछले कुछ वर्षों में कई डिक्शनरी ने अपने वर्ड ऑफ द ईयर के लिए एआई से जुड़े शब्द चुने हैं। साल 2023 में कॉलिन्स डिक्शनरी ने 'AI' को साल का शब्द चुना था। उसी साल कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 'हैलुसिनेट' शब्द चुना था, जो एआई की ओर से गलत या मनगढ़ंत जानकारी देने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

पिछले साल मेरियम-वेबस्टर ने एआई से तैयार होने वाली कम गुणवत्ता वाली सामग्री के लिए 'स्लॉप' शब्द चुना था। वहीं, कॉलिन्स डिक्शनरी ने एआई की मदद से सॉफ्टवेयर बनाने की प्रक्रिया को दर्शाने वाला 'वाइब कोडिंग' शब्द चुना था।

बिल गेट्स ने भी चयन पर दी प्रतिक्रिया
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कैम्ब्रिज डिक्शनरी के इस चयन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एआई लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि इंसान होने का क्या मतलब है। गेट्स के मुताबिक, एआई की सफलता का आकलन इस आधार पर होना चाहिए कि वह इंसानी जीवन को कितना बेहतर बनाता है।


'एजेंट' और 'एनालॉग' भी थे दावेदार
2026 के वर्ड ऑफ द ईयर की दौड़ में 'एजेंट' और 'एनालॉग' जैसे शब्द भी शामिल थे। 'एजेंट' ऐसे एआई सिस्टम के लिए इस्तेमाल होता है, जो इंसानी नियंत्रण के बिना फैसले ले सकता है और काम कर सकता है। वहीं, 'एनालॉग' उन अनुभवों या वस्तुओं को दर्शाता है, जिनका संबंध इंटरनेट या डिजिटल तकनीक से नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed