फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World Update: अरिहा मामले में जर्मन चांसलर ने पीएम को दिया आश्वासन; इमरान खान की दोनों बहनों को मिली जमानत

Fri, 25 Oct 2024 03:09 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
यूरोपीय नियामकों ने डाटा गोपनीयता नियम उल्लंघन को लेकर लिंक्डइन पर 31 करोड़ यूरो (लगभग 2,815.91 करोड़ रु.) जुर्माना लगाया है। आयरलैंड के डाटा संरक्षण आयोग ने पाया कि कंपनी यूजर्स का निजी डाटा बगैर उनकी मंजूरी के जुटा रही थी। आयोग के डिप्टी कमिश्नर ग्राहम डॉयल के मुताबिक, कानूनी आधार के बगैर निजी डाटा की प्रोसेसिंग करना यूरोपीय संघ में डाटा सुरक्षा के अधिकार का साफ और गंभीर उल्लंघन है।  इस डाटा का इस्तेमाल कंपनी यूजर्स को लक्षित विज्ञापन दिखाने के लिए कर रही थी। आयोग ने इसे यूरोपीय संघ के सामान्य डाटा संरक्षण नियम का उल्लंघन माना है। आयरलैंड डाटा संरक्षण आयोग ने लिंक्डइन को विज्ञापन उद्देश्यों के लिए यूजर्स की निजी जानकारी को गोपनीय न रखने पर फटकार लगाई। यह निगरानी संस्था यूरोपीय संघ में लिंक्डइन का मुख्य नियामक है, क्योंकि कंपनी का यूरोपीय मुख्यालय यहीं है।
विज्ञापन


जी-20 ने बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार की शुरुआत की
अमेरिका दौरे पर गईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जी-20 ने बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) में सुधार की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने में एम़डीबी प्रभावी योगदान दे सकें, इसके लिए रास्ता बना लिया गया है। चौथे जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की मौजूदगी में कहा कि भारत इस एजेंडे पर काम को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण अफ्रीकी प्रेसीडेंसी के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक है। उन्होंने जी-20 को एमडीबी पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमुख घटक भी बताया।
विज्ञापन

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने 10 आतंकवादियों को किया ढेर

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) गिरोह के 10 आतंकियों को मार गिराया है। जिसके बारे में पाकिस्तानी पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समूह के कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही इस मामले में सीटीडी के प्रवक्ता ने कहा कि 10 से 15 आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर मियांवाली शहर के पहाड़ी मालाखेल इलाके में एक गुप्त अभियान चलाया गया। पुलिस और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। प्रवक्ता ने आगे कहा कि मुठभेड़ के दौरान 10 आतंकवादी मारे गए, जबकि सीटीडी और एलीट फोर्स के सभी अधिकारी और कर्मी सुरक्षित हैं। 

खैबर पख्तूनख्वा के चेक पोस्ट पर हमले में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा चेक पोस्ट पर किए गए हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान इलाके में चेकपोस्ट पर हमले के बाद हुई गोलीबारी में सुरक्षाकर्मी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद सैनिकों की एक नई टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए सैनिकों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन

इमरान खान की बहनों को जमानत मिली

पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दो बहनों को जमानत दे दी, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में कथित आतंकवाद विरोधी मामलों में यहां एक विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक अलीमा खान और उज्मा खान को जमानत इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के करीब नौ महीने जेल में रहने के बाद रिहा होने के एक दिन बाद मिली है।

दोनों बहनों को 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की तरफ से विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आतंकवाद विरोधी आरोपों के तहत कोहसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

इस्लामाबाद में मौजूद आतंकवाद विरोधी अदालत के न्यायाधीश अबुल हसनत जुल्करनैन ने 20,000 रुपये के जमानत बांड के बदले उनकी जमानत स्वीकार कर ली। इससे पहले, कार्यवाही के दौरान न्यायाधीश ने सभी असंबंधित व्यक्तियों को न्यायालय कक्ष से बाहर जाने का आदेश दिया, इससे पहले कि वकील नियाज़ुल्लाह नियाजी ने अपनी दलीलें शुरू कीं, जिसमें कहा गया कि दोनों बहनों की गिरफ्तारी अवैध थी, क्योंकि उन्हें 4 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था और 6 अक्तूबर तक उन्हें न्यायालय में पेश नहीं किया गया था।
विज्ञापन

अरिहा मामले पर जर्मन चांसलर ने दिया पीएम को आश्वासन

भारतीय बच्ची अरिहा मामले पर विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। बता दें कि माता-पिता की ओर से शारीरिक शोषण के आरोपों के बाद अरिहा पिछले 36 महीनों से जर्मनी में केयरटेकर की देखभाल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed