World News: साइबर तंत्र को मजबूत बनाएंगे क्वाड देश; इराक में इस्लामिक स्टेट के कमांडर समेत 9 ढेर
इराक में इस्लामिक स्टेट के कमांडर समेत 9 ढेरJoint Statement on the 2024 Quad Cyber Challenge: On 10 October 2024, the United States hosted a Quad Cyber Challenge event at the White House joined by officials from Australia, India, and Japan. The National Security Council’s Deputy National Security Advisor for Cyber and… pic.twitter.com/cdu8vcrAf1
— ANI (@ANI) October 22, 2024विज्ञापन
इराकी सेना ने इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह के कमांडर जसीम अल-मजरूई अबू अब्दुल कादर व आठ वरिष्ठ नेताओं को मार गिराया है। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इसकी पुष्टि की। मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद मिले हैं।
इस्राइली सेना के 42 वर्षीय डिप्टी कमांडर मेजर अविराम हरीब की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया में हिजबुल्ला और इस्राइली सेना के टकराव के दौरान दक्षिणी लेबनान में एक बटालियन डिप्टी कमांडर की मौत हो गई। इस्राइली मीडिया ने मंगलवार को बताया कि बटालियन (9308) के 42 वर्षीय डिप्टी कमांडर मेजर अविराम हरीब दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान मारे गए।
मेटा ने शुरू की चेहरे की पहचान वाली तकनीक
फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी, मेटा ने घोटालों से निपटने के लिए चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक ‘सेलेब-बैट’ घोटाला फिर से शुरू की है। कंपनी यह सुविधा सेलेब-बैट विज्ञापनों (मशहूर हस्तियों के नाम से छद्म विज्ञापन) में हो रही वृद्धि के मद्देनजर शुरू कर रही है।
नेपाल : ज्यादा नकदी पर दो भारतीय गिरफ्तार
नेपाल के कपिलवस्तु जिले में अवैध रूप से 20 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी ले जाने के आरोप में महाराष्ट्र मेंे रायगढ़ जिले के सलमान क्वारेसिया (33) और उमेश सखाराम खांडागले (39) को भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया गया है।
भारतवंशी रिपब्लिकनों ने की कमला हैरिस की आलोचना
पाकिस्तान: तोशाखाना मामले में बुशरा बीबी को जमानत
पाकिस्तान की एक अदालत ने सरकारी उपहारों की कथित अवैध बिक्री से जुड़े तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को गिरफ्तारी के करीब नौ महीने बाद बुधवार को जमानत दे दी। ‘जिओ न्यूज’ की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब ने 10 लाख रुपये के मुचलके पर 50 वर्षीय बुशरा बीबी को जमानत प्रदान की।
अदालत के इस फैसले से बुशरा बीबी को राहत मिली है, जिन्हें 31 जनवरी को एक अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने और दंपति को 14 वर्ष के कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति औरंगजेब ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के जांच अधिकारी से बुशरा बीबी से भविष्य की पूछताछ की आवश्यकता के बारे में सवाल किया। अधिकारी ने पुष्टि की कि अतिरिक्त जांच की आवश्यकता नहीं है, जिसके बाद न्यायमूर्ति ने जमानत दे दी।
पाकिस्तान: सुरक्षा गार्ड और पुलिस के साथ झड़प ने 30 छात्र घायल
पाकिस्तान के लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय में एक छात्रा की कथित आत्महत्या, उत्पीड़न और अन्य मुद्दों को लेकर परिसर में एक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा गार्ड के साथ झड़प के दौरान कम से कम 30 छात्र घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हुई इस झड़प में 10 सुरक्षा गार्ड और पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, झड़प उस समय हुई जब पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट फेडरेशन (पीयूएसएफ) के बैनर तले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी छात्रा की कथित आत्महत्या, उत्पीड़न, खुफिया एजेंसियों द्वारा विशेष रूप से बलूच विद्यार्थियों की जानकारियां जुटाने और फीस वृद्धि के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे।
पंजाब विश्वविद्यालय के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने बुधवार को ‘पीटीआई’ को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने भड़काऊ भाषण दिए और जब विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विद्यार्थियों ने उन पर पथराव किया, जिसके बाद हुई झड़प में 10 सुरक्षाकर्मी, पुलिस का एक अधिकारी और कुछ विद्यार्थी घायल हो गए।