फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World Updates: पीएम मोदी-ओलाफ शोल्ज की बैठक की तैयारी तेज; दक्षिण लेबनान में UNIFIL के मुख्यालय पर विस्फोट

Fri, 11 Oct 2024 06:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 11 Oct 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

बांग्लादेश के सातखिरा के जसोरेश्वरी मंदिर से देवी काली का मुकुट चोरी हो गया है। यह मुकुट प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मार्च 2021 में मंदिर के दर्शन के दौरान भेंट किया था। बांग्लादेश के एक प्रमुख समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, यह चोरी गुरुवार की दोपहर दो बजे से ढाई बजे के बीच हुई, जब मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी पूजा के बाद बाहर निकल गए। सफाईकर्मियों ने देखा कि देवी के सिर से मुकुट गायब था। श्यामनगर पुलिस थाने के निरीक्षक तैजुल इस्लाम ने कहा, हम चोर की पहचान करने के लिए मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। चोरी हुआ मुकुट चांदी और सोने की परत वाला है और इसका सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार जसोरेश्वरी मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक है। पीएम मोदी ने 27 मार्च 2021 को बांग्लादेश के दौरे के दौरान इस मंदिर की यात्रा की थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में भी रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि
दक्षिण अफ्रीका के लोगों ने भी रतन टाटा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपने भारत के साथ संबंधों को याद किया। रतन टाटा का बुधवार रात 86 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। उन्होंने व्यापार जगत में बड़ा स्थान बनाया था। दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अनंत सिंह ने कहा, रतन टाटा का निधन भारतीय व्यापार समुदाय के लिए एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है। लेकिन उनकी विरासत आने वाले पीढ़ियों के लिए रहेगा। उन्होंने कहा कि टाटा ने वैश्वीकरण और भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी अभिनेत्री और उद्यमी तरिना पटेल ने कहा, रतन टाटा केवल एक व्यापार आइकन ही नहीं, बल्कि मेरे मेंटर और दोस्त भी थे। 

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं। चांसलर की यात्रा से पहले भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर शोल्ज की मुलाकात को लेकर प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के उच्च-स्तरीय अधिकारियों के बीच कई दौरों और फोन कॉल के माध्यम से परामर्श को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एकरमैन ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हम जो देखेंगे वह भारत के साथ हमारी हरित और सतत विकास साझेदारी पर फोकस होगा, साथ ही सैन्य और रणनीतिक नीति और रक्षा पर भी पर्याप्त जोर होगा।
 

पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति पर भारत ने जताई चिंता
पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर भारत ने चिंता जताई है। दक्षिण लेबनान में चल रहे संघर्ष में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के फंसने की खबर के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। संयुक्त राष्ट्र परिसर की अखंडता का सभी को सम्मान करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और उनके जनादेश की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

दक्षिण लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के मुख्यालय पर नए धमाके, दो कर्मी घायल
दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के मुख्यालय पर नए धमाके हुए हैं। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र शांति सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में मुख्यालय पर हुए विस्फोट में दो कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed