फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Korea Global News and events

World News: इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैंडलर की तलाश में श्रीलंका; ईरान के यूरेनियम भंडार पर UN की रिपोर्ट

Tue, 28 May 2024 08:34 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 28 May 2024 08:34 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Korea Global News and events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

श्रीलंकाई सुरक्षाबलों ने 46 साल के शख्स पर गंभीर संदेह जताया है। इस व्यक्ति को भारत में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार चार श्रीलंकाई लोगों का हैंडलर माना जा रहा है। चार लोगों को पिछले सप्ताह भारत के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। चारों व्यक्ति 19 मई को कोलंबो से चेन्नई जाने वाली इंडिगो के विमान में सवार हुए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका पुलिस ने बताया है कि इस वांछित संदिग्ध और हैंडलर की पहचान डेमाटागोडा निवासी ओसमंड गेरार्ड के रूप में हुई है। जासूसों को संदेह है कि वह अपना वेश बदलकर चकमा दे रहा है। पुलिस ने विश्वसनीय जानकारी देने पर 2 मिलियन रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की है।

विज्ञापन


ईरान के यूरेनियम भंडार पर UN की रिपोर्ट
इंटरनेशनल मीडिया की एक खबर के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में ईरान से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार को लगभग हथियार-श्रेणी के स्तर तक बढ़ा दिया है। इस रिपोर्ट पर ईरान या किसी अन्य देश की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि हाल ही में हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का निधन हुआ है। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन के काल में देश राजनीतिक रूप से कथित अस्थिरता का सामना भी कर रहा है।
विज्ञापन


तीन करोड़ से अधिक लागत से बने गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन, भारत ने की मदद
नेपाल में भारत की सहायता से निर्मित किए गए उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में निर्मित मंगला देवी सिंह मेमोरियल गर्ल्स हॉस्टल भवन का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इसे 3 करोड़ 23 लाख 60 हजार नेपाली रुपये की अनुदान सहायता ने निर्मित किया गया है।भारतीय दूतावास ने कहा, यह एक चार मंजिला इमारत है, इसमें 39 कमरे, रसोई, डाइनिंग हॉल, स्टोर रूम, लाइब्रेरी, बहुउद्देशीय हॉल सहित अन्य बुनियादी ढांचे शामिल हैं। यह काठमांडो के दिल्लीबाजार में पद्मकन्या माध्यमिक विद्यालय में स्थित है। इस दौरान जिला समन्वय समिति, काठमांडो के प्रमुख संतोष बुडाथोकी व अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन





आग में घिरे स्कूल से बचाई गईं 1,400 छात्राएं
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सुदूर पहाड़ी इलाके में भीषण आग की चपेट में आई एक स्कूली इमारत से लगभग 1,400 भाग्यशाली छात्राएं सोमवार को बच गईं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। अग्निकांड हरिपुर जिले के सिरिकोट गांव में सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में उस वक्त हुआ जब वहां सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे। पहाड़ी इलाका होने के कारण दमकल गाड़ियों को यहां तक पहुंचने में देरी हुई। आग से इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। आग कैसे लगी इसकी जांच जारी है।

ईसाइयों पर हमले के मामले में 33 संदिग्धों को भेजा गया जेल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक धार्मिक पुस्तक के अपमान के मुद्दे पर अल्पसंख्यक ईसाइयों, उनकी संपत्तियों और पुलिस कर्मियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 33 संदिग्धों को सोमवार को रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कट्टरपंथी इस्लामवादी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में गुस्साई भीड़ ने शनिवार को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पंजाब के सरगोधा जिले के मुजाहिद कॉलोनी में ईसाई समुदाय के सदस्यों पर हमला कर दिया था। इस दौरान ईसाई समुदाय के 2 लोग और 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

सत्तारूढ़ गठबंधन की अपील- चर्चा करे इमरान खान की पार्टी
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन ने जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी का आह्वान किया है कि वह सड़कों पर अपने प्रदर्शन छोड़ दे और सरकार के साथ ‘सार्थक’ संवाद करे। सीनेट के सभापति यूसुफ रजा गिलानी और नियोजन मंत्री अहसान इकबाल ने वार्ता के लिए सरकारी रुख पर जोर दिया।

नौसेदा फिर बने लिथुआनिया के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई
यूरोपीय देश लिथुआनिया के निवर्तमान राष्ट्रपति गितानस नौसेदा ने अपनी प्रतिद्वंदी व देश की पीएम इंग्रिडा सिमोनिटे को भारी मतों से हराकर एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए साथ में काम करने की उत्सुकता दिखाई। नौसेदा को 74.5% और सिमोनिटे को 24.1% वोट मिले हैं। नौसेदा (60) एक उदारवादी रूढ़िवादी नेता हैं।

योग दिवस से पहले जेनेवा में वॉक द टॉक का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रॉस गेब्रेयेसिस ने जिनेवा में आयोजित ‘वॉक द टॉक’ योग सत्र कार्यक्रम में योग आसन किए। इस कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई लोग और कर्मचारी भी शामिल हुए। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में प्लेस डेस नेशंस (पैलेस ऑफ नेशंस) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिनिधियों और डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने योग आसन के साथ खुद को फिर से ऊर्जावान बनाया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक्स पर इस आयोजन की पुष्टि की।

ब्रिटेन में कूपर्स हिल चीज रोलिंग प्रतियोगिता: चोट से बेपरवाह लोग बड़ी संख्या में आते हैं लोग

World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Korea Global News and events
पनीर के पहिये को पकड़ने के लिए पहाड़ी से नीचे की दौड़ - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन के ब्रॉकवर्थ में स्थानीय लोग हर वर्ष कूपर्स हिल चीज रोलिंग प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं, जिसमें सैकड़ों लोग पनीर के पहिये का पीछा करते हुए करीब 180 मीटर की उंचाई से पहाड़ी से नीचे की तरफ दौड़ लगाते हैं। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों को काफी चोट भी लगती है लेकिन ब्रिटेन में गर्मियों के मौसम में आयोजित होने वाली यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है। ऐसे में दौड़ के दौरान लगने वाली चोट से बेपरवाह होकर हर साल इसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं और इसका जमकर लुत्फ उठाते हैं। 

किफायती चिकित्सा समाधानों पर भारत का जोर

जेनेवा में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के अतिरिक्त सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि भारत ने किफायती चिकित्सा समाधानों के साथ एसईएआरओ क्षेत्र को मजबूत करने पर काम किया है। इसकी मेजबानी डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय (एसईएआरओ) और भारत सरकार ने संयुक्त रूप से की। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इस आयोजन का मकसद दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों के समाधान के लिए रणनीतिक कार्यवाही की योजना तैयार करना था। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने भारत की तरफ से किए जा रहे वैश्विक प्रयासों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed