फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates g7 Israel Hamas war Gaza US Egypt Qatar asia europe pakistan news in hindi

World Updates: दक्षिण माली में सोने की खदान ढहने से 22 खनिकों की मौत; रूस में जेल भेजा गया अमेरिकी रिपोर्टर

Thu, 13 Jun 2024 03:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 13 Jun 2024 03:35 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर और नेपाल के विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ के बीच बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई।

विज्ञापन
World News Updates g7 Israel Hamas war Gaza US Egypt Qatar asia europe pakistan news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

सरकार बनने के बाद जयशंकर की नेपाल के विदेश मंत्री से पहली वार्ता
विज्ञापन

 विदेश मंत्री एस जयशंकर और नेपाल के विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ के बीच बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के बाद जयशंकर और श्रेष्ठ की यह पहली वार्ता थी।

सोशल मीडिया पर जयशंकर को दोबारा विदेश मंत्री बनने पर बधाई देते हुए श्रेष्ठ ने लिखा, भारतीय विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत हुई। उनकी दोबारा नियुक्ति पर हार्दिक बधाई दी। नेपाल-भारत संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।
विज्ञापन



 

पाकिस्तान को आर्थिक लाभ दिलाएंगे गधे
पाकिस्तान की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को खींचने के लिए गधे आगे आए हैं। कृषि प्रधान देश में पशुधन पर ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 के दौरान पाकिस्तान में गधों की आबादी 1.72% बढ़कर 59 लाख तक पहुंच गई है। चीन इन गधों का बड़ी संख्या में आयात करता है और इनकी खाल से लेकर खुरों तक का दवाइयों के रूप में प्रयोग करता है।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को इससे लाभ होता है। पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण (पीईएस) 2023-24 के मुताबिक, पाकिस्तान में जहां गधों की आबादी बढ़ी है वहीं इसके भाई घोड़े (4 लाख) और खच्चरों (2 लाख) की संख्या पिछले पांच वर्षं में अपरिवर्तनीय रही है।

गधों की आबादी 2019-2020 में 55 लाख, 2020-21 में 56 लाख, 2021-22 में 57 लाख और 2022-23 में 58 लाख थी, जो अब बढ़कर 59 लाख हो गई है। गधे कई पाकिस्तानियों के लिए आखिरी उम्मीद हो सकते हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए, जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था जानवरों से निकटता से जुड़ी हुई है। वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब द्वारा जारी सर्वेक्षण में पशुधन का विस्तृत विवरण दिया गया।  

विज्ञापन

नेपाल में फर्जी नागरिकता मामले में तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज तैयार कर नेपाली नागरिकता हासिल करने की कोशिश कर रहे तीन भारतीय नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस मुख्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि पिता हरि कुमार (51) तथा उनके बेटे ऋषि गुप्ता (21) और हर्ष गुप्ता (18) को फर्जी दस्तावेज बनाकर नेपाली नागरिकता हासिल करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नागरिकता अपराध के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की है और काठमांडू जिला न्यायालय की अनुमति से उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 
विज्ञापन

वार्षिक हज यात्रा के लिए 15 लाख से अधिक विदेशी मुसलमान मक्का पहुंचे
 इस हफ्ते के आखिर में शुरू हो रही हज यात्रा से पहले हज यात्री बड़ी संख्या में सऊदी अरब के मक्का पहुंच चुके हैं। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तक 15 लाख से अधिक विदेशी हज यात्री (जायरीन) मक्का पहुंचे हैं। इनमें से अधिकतर दुनिया भर के देशों से हवाई मार्ग से यहां पहुंचे हैं। 

नए ऋण के लिए आईएमएफ के साथ समझौता अगले महीने होने की उम्मीद: पाकिस्तान के वित्त मंत्री
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने गुरुवार को कहा कि देश की आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए  नया ऋण पाने के लिए अगले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ एक समझौता होने की उम्मीद है। पाकिस्तान की संसद में बुधवार को 18,877 अरब रुपये का बजट पेश किया गया। इसके एक दिन बाद औरंगजेब ने घोषणा की कि आईएमएफ के साथ बातचीत चल रही है और सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, मैं इस तथ्य के अलावा और कुछ नहीं कहना चाहता कि यह (आईएमएफ वार्ता) सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जुलाई में स्टाफ स्तर का समझौता होने की उम्मीद है। 
 

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के अभियानों में मारे गए 181 आतंकवादी: रिपोर्ट
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के अप्रैल से  7,500 से ज्यादा अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े प्रमुख कमांडरों सहित 181 आतंकवादी मारे गए। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में संयुक्त रूप से अभियान चलाया और दावा किया कि समय रहते की गई कार्रवाई ने प्रतिबंधित टीटीपी संगठन के विध्वंसक प्रयासों को विफल किया। रिपोर्ट में आगे कहा गया, बलों ने 1 अप्रैल 2024 से 10 जून 2024 के बीच देशभर में 7,745 अभियान चलाए। जिसमें प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े प्रमुख कमांडरों सहित 181 आतंकवादी मारे गए। 

रूस में अमेरिकी रिपोर्टर जेल भेजा गया
अमेरिकी रिपोर्टर इवा गेर्शकोविच को जासूसी के आरोप में मुकदमे के लिए रूस में जेल में भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
  

मालदीव की संप्रभुता का सम्मान और समर्थन करता है चीन: शीर्ष चीनी अधिकारी
चीन के शीर्ष राजनीतिक सलाहकार निकाय के एक अधिकारी ने गुरुवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार माले की संप्रभुता का सम्मान और समर्थन करती है। बीजिंग ने द्वीप राष्ट्र में अपनी रणनीतिक मौजूदगी बढ़ा दी है। पिछले साल नवंबर में शपथ लेने के कुछ हफ्ते बाद मुइज्जू अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर चीन गए थे। इस दौरान उन्होंने कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए। जिनमें चीन के साथ रक्षा सहयोग भी शामिल है। 

सीपीपीसीसी के उपाध्यक्ष बाटर ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 2014 की मालदीव की राजकीय यात्रा और मुइज्जू की हालिया बीजिंग यात्रा ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुइज्जू के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, बाटर ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र किया। उन्हों ने दोहराया कि चीन सरकार मालदीव की संप्रभुता का सम्मान और समर्थन करती है और दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाते हुए आपसी सम्मान को बढ़ावा देती है। 

दक्षिण माली में बड़ा हादसा, सोने का खदान ढहने से 22 खनिकों की मौत 
माली में सोने की खदान ढहने से 22 मजदूरों की मौत हो गई। घटना बीते शनिवार की है। खनिक परिसंघ के महासचिव ताउले कैमारा ने कहा कि खनिकों ने गलत तरीके से सुरंगें खोदीं, जो बाद में ध्वस्त हो गईं। शनिवार को दक्षिणी माली में जिस शाफ्ट पर वे काम कर रहे थे, उसके ढह जाने से यह बड़ा हादसा हुआ। इसी तरह की एक दुर्घटना जनवरी में दक्षिण पश्चिम माली में हुई थी उस समय 70 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। ताउले कैमारा ने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाएं यहां अक्सर होती रहती हैं, क्योंकि खनिक कारीगर अक्सर खुदाई के पुराने जमाने और अनियमित तरीकों का उपयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed