फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates Brazilian Navy Scorpene class submarine Humaita know more

Updates: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा, मॉरिशस में दीप जलाकर रामायण पाठ; श्रीलंका में 10 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

Mon, 15 Jan 2024 03:49 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 15 Jan 2024 03:49 PM IST
सार

ईरान दौरे पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने शहरी विकास मंत्री से मुलाकात की। श्रीलंका में 10 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर अवैध शिकार के आरोप लगे हैं। इसके अलावा ब्राजील में नौसेना ने स्कॉर्पीन श्रेणी वाली दूसरी पनडुब्बी हुमैता को कमीशन किया गया है। पढ़िए दुनिया की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
World News Updates Brazilian Navy Scorpene class submarine Humaita know more
ईरान दौरे पर विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने की द्विपक्षीय वार्ता - फोटो : social media

विस्तार

ब्राजील की नौसेना ने स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन यानी पनडुब्बी हुमैता को कमीशन किया। नौसेना की इस दूसरी पनडुब्बी के जलावतरण के बाद इसे रियो डी जेनेरियो के इटागुई नौसेना बेस पर तैनात किया गया। हुमैता को इटागुआई कॉन्सट्रुकोएस नवाइस (ICN) ने बनाया है। इस पनडुब्बी को पूरी तरह ब्राजील में बनाया गया है। हुमैता ब्राजील की नौसेना के प्रोसब कार्यक्रम के तहत बनाई गई चार स्कॉर्पीन पनडुब्बियों में दूसरी है।
विज्ञापन


नौसेना के मुताबिक हुमैता नाम की पनडुब्बी को 12 जनवरी को कमीशन किया गया। इटागुई नौसेना बेस पर तैनाती के समय देश के रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो मोंटेइरो और फ्रांसीसी जनरल डेलिगेट फॉर आर्मामेंट्स- इमैनुएल चिवा भी मौजूद रहे। इससे पहले सितंबर, 2022 में भी ब्राजील की नौसेना ने प्रोसब कार्यक्रम के तहत पनडुब्बी को कमीशन किया था। इस कार्यक्रम के तहत विकसित पहली पनडुब्बी का नाम रियाचुएलो रखा गया है। 
विज्ञापन


ब्राजील की नौसेना के मुताबिक इस सीरीज में दो और सबमरीन विकसित किए जाने हैं। टोनलेरो और एंगोस्टुरा नाम की दो पनडुब्बियों को 2024 और 2025 में लॉन्च किया जाएगा। नौसेना ने बताया कि स्कॉर्पीन क्लास का होने का मतलब आधुनिक और उच्च प्रदर्शन वाली गुप्त पनडुब्बी है। समुद्र में इस्तेमाल की जा सकने वाली इस पनडुब्बी को कुछ इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि इसे उथले पानी में संचालित किया जा सकेगा। इसमें 6 हथियार लॉन्चिंग ट्यूब के साथ-साथ 18 हथियार (टॉरपीडो और मिसाइल जैसे) भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पीन श्रेणी की यह ब्राजीलियाई पनडुब्बी बड़ी संख्या में सैनिकों और अधिक भोजन और ईंधन ले जाने में सक्षम होगी। पारंपरिक मॉडल की तुलना में थोड़ी लंबी इस पनडुब्बी से नौसेना को लंबे समय तक गश्त करने और अधिक दूरी तय करने में भी मदद मिलेगी। नौसेना के मुताबिक प्रोसब कार्यक्रम के तहत नौसेना के इस्तेमाल के लिए विकसित की जाने वाली स्कॉर्पीन पनडुब्बियों को इटागुआई शिपयार्ड में तैयार किया जाता है। इनका प्रबंधन आईसीएन करती है। 

श्रीलंका ने कथित अवैध शिकार के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

World News Updates Brazilian Navy Scorpene class submarine Humaita know more
तमिलनाडु के आठ मछुआरे श्रीलंका की नौसेना के कथित हमले में घायल हो गए। मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक शेखर ने कहा कि पुदुकोट्टई जिले के आठ मछुआरे शनिवार शाम मछली पकड़ने गए थे तभी श्रीलंका की नौसेना के जवानों ने उनके ऊपर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। मछुआरों पर आरोप लगाया गया है कि वे श्रीलंका की जल सीमा में मछली पकड़ रहे थे। घायल मछुआरों का मनालमेलकुडी के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। एक अन्य घटना में 2500 से ज्यादा मछुआरों को बिना मछली पकड़े लौटने को मजबूर किया गया। रामेश्वरम मछुआरा संगठन के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने कहा कि मछुआरों पर पत्थर बरसाए गए तथा करीब 30 नावों के जाल छीन लिए। उन्होंने कहा कि 600 से अधिक नावों में मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। - फोटो : getty
श्रीलंकाई नौसेना ने उनके जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैध शिकार करने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसेना ने ट्रॉलर भी जब्त कर लिया है। सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारत के 12 मछुआरों को इसी तरह के आरोप में पकड़ा गया है। श्रीलंका नौसेना ने कहा कि मछुआरों को रविवार को जाफना के प्वाइंट पेड्रो के उत्तर में गिरफ्तार किया गया। बयान के मुताबिक पकड़े गए 10 मछुआरों को कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया। नौसेना ने गिरफ्तार मछुआरों पर आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया।

शनिवार को भी कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में कम से कम 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। श्रीलंकाई नौसेना ने इनके तीन ट्रॉलर जब्त कर लिए थे। मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के द्विपक्षीय  संबंधों में सबसे विवादास्पद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंकाई नौसेना बेहद आक्रामक तेवर दिखा रही है। जवानों ने पाक जलडमरूमध्य (Strait) में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी। खबरों के अनुसार, श्रीलंकाई समुद्र सीमा में अवैध प्रवेश की कई कथित घटनाओं के आधार पर मछुआरों की नौकाओं को जब्त किया गया है।

ईरान दौरे पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान में सड़क एवं शहरी विकास मंत्री मेहरदाद बज्रपाश से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने दीर्घकालिक सहयोग ढांचा स्थापित करने पर विस्तार से बातें कीं। दोनों के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह पर भी चर्चा हुई। जयशंकर और बज्रपाश के बीच अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे पर भी चर्चा हुई। ईरान के मंत्री से मुलाकात के बाद डॉ जयशंकर ने कहा एक्स पर एक पोस्ट में द्विपक्षीय वार्ता की जानकारी दी।

बता दें कि ईरान ऊर्जा संपन्न देश के रूप में जाना जाता है। भारत और ईरान दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में चाबहार बंदरगाह विकसित कर रहे हैं। कनेक्टिविटी और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से विकसित किया जा रहा यह बंदरगाह रणनीतिक रूप से काफी अहम है। भारत क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए चाबहार बंदरगाह परियोजना पर जोर दे रहा है। इसकी एक अहमियत अफगानिस्तान से जुड़ाव के कारण भी है।
2021 में ताशकंद में एक कनेक्टिविटी सम्मेलन में जयशंकर ने चाबहार बंदरगाह को प्रमुख क्षेत्रीय पारगमन केंद्र बताया था। चाबहार बंदरगाह को INSTC परियोजना का प्रमुख केंद्र भी माना जाता है। बता दें कि भारत, ईरान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के बीच माल ढुलाई के लिए 7,200 किलोमीटर लंबी मल्टी-मोड परिवहन परियोजना को अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (INSTC) नाम दिया गया है।

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के समय मॉरिशस में दीप जलाकर रामायण पाठ

World News Updates Brazilian Navy Scorpene class submarine Humaita know more
मॉरीशस के उच्चायुक्त हेमंडॉयल डिलम - फोटो : ANI
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मॉरीशस के सभी मंदिरों में एक-एक दीया जलाने की तैयारी हो रही है। मंदिरों में 'रामायण पाठ' भी होगा। देश में भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव के माहौल पर मॉरीशस के उच्चायुक्त हेमंडॉयल डिलम ने कहा, मॉरीशस में बहुत सारे मंदिर हैं। सभी मंदिरों में मिट्टी का दीपक जलाया जाएगा। 22 जनवरी के दिन रामायण का पाठ भी किया जाएगा। भगवान राम के प्रति साझा श्रद्धा को दिखाते हुए विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन सभी घरों में रोशनी करने की तैयारी में है। सरकार भी सहयोग करेगी। देश में दूसरी बार दिवाली मनाने की अपील की जा रही है। उच्चायुक्त के मुताबिक  22 जनवरी का समारोह न केवल भारत के लिए बल्कि मॉरीशस के लोगों के लिए भी बेहद खास मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed