फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Israel Iran US Taiwan Nawaz Sharif China Pakistan UK UN Global News

World News: नवाज शरीफ 'निजी यात्रा' पर चीन रवाना, जर्मनी-ब्रिटेन में जासूसी के आरोप में पांच शख्स गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 07:15 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 23 Apr 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Israel Iran US Taiwan Nawaz Sharif China Pakistan UK UN Global News
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 'निजी यात्रा' पर चीन रवाना हुए हैं। खबरों के मुताबिक नवाज शरीफ पांच दिवसीय 'निजी यात्रा' पर सोमवार देर रात चीन के लिए रवाना हुए। शरीफ परिवार इस दौरे को गुप्त रख रहा है। उनके राजनीतिक दल- पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) के मुताबिक नवाज अपने पोते, जुनैद सफ़दर और निजी कर्मचारियों के साथ लाहौर हवाई अड्डे से रवाना हुए। चीनी दक्षिणी एयरलाइंस (Chinese Southern Airlines) के विमान से चीन रवाना हुए शरीफ की योजनाओं का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री इशाक डार भी चीन रवाना हुए
स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक शरीफ चीन में मेडिकल जांच कराएंगे और पंजाब में विकास परियोजनाओं के संबंध में कुछ चीनी कंपनियों के साथ बैठक करेंगे। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नवाज की बेटी मरियम मुख्यमंत्री हैं। नवाज के साथ कथित तौर पर विदेश मंत्री इशाक डार भी चीन रवाना हुए हैं। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शरीफ चीन दौरे पर 'विशेष कार्यभार' के साथ गए हैं, क्योंकि शरीफ पहले कभी चिकित्सा कारणों से चीन नहीं गए थे।
विज्ञापन


जर्मनी-ब्रिटेन में जासूसी के आरोप में पांच शख्स गिरफ्तार
जर्मनी और ब्रिटेन में जासूसी करने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर चीन को संवेदनशील प्रौद्योगिकियों की आपूर्ति करने का भी आरोप है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी ने चीन को संवेदनशील प्रौद्योगिकियों की आपूर्ति करने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि ब्रिटेन में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जर्मनी के सरकारी वकीलों के मुताबिक तीन जर्मन नागरिकों ने संभावित सैन्य मकसद से जुड़ी प्रौद्योगिकी चीनी खुफिया अधिकारियों के साथ साझा किए। दोनों पक्ष जून, 2022 से ही संपर्क में थे। गिरफ्तार किए गए तीनों पर बिना अनुमति के एक विशेष लेजर का निर्यात करने का भी आरोप है। इसे देश के निर्यात कानूनों का उल्लंघन माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में गिरफ्तारी पर बयान
ब्रिटेन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स चीन को 'सूचनाएं' मुहैया करा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिरफ़्तारियां ऐसे समय में हुई हैं, जब पश्चिमी देश चीन की आर्थिक और भू-राजनीतिक नीतियों पर लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं।

चीन संग तनाव के बीच दो और पोत तैनात करेगा ताइवान
चीन की आक्रामकता से निपटने और अपने जल क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए ताइवान की नौसेना अगले महीने दो और स्वदेश निर्मित स्टील्थ मिसाइल पोत (कार्वेट) हसू जियांग (पीजीजी-621) और वू जियांग (पीजीजी-623) तैनात करेगा। सेंट्रल न्यूज एजेंसी ताइवान ने बताया कि दोनों मिसाइल पोत मई की शुरुआत में नौसेना में शामिल किए जाएंगे। पिछले साल फरवरी और जून में लॉन्च किए गए दोनों कार्वेट इस फरवरी में नौसेना को सौंपे गए थे। ये तुओ जियांग-क्लास स्टील्थ मिसाइल कार्वेट हैं। ताइवान नौसेना 2026 के अंत तक कुल 11 तुओ जियांग-क्लास कार्वेट तैनात करने की तैयारी कर रही है।

चिकित्सा उत्पाद क्षेत्र में भारत की भूमिका अद्वितीय मौका : एफडीए

चिकित्सा उत्पाद क्षेत्र में भारत की भूमिका एक अद्वितीय अवसर और एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का प्रतिनिधित्व करती है। यह बात अमेरिकी खाद्य-औषधि प्रशासन (एफडीए) के प्रमुख डॉ. रॉबर्ट कैलिफ ने हर साल आयोजित होने वाले भारत-अमेरिका बायोफार्मा एवं स्वास्थ्य देखभाल शिखर सम्मेलन से पहले कही। भारत-अमेरिका बायोफार्मा एवं स्वास्थ्य देखभाल शिखर सम्मेलन इस सप्ताह के अंत तक बोस्टन में आयोजित किया जाएगा।

भारत में कैंसर परीक्षण के लिए काम संभालेंगी डॉ. गीतिका

भारत में कैंसर संबंधी क्लीनिकल परीक्षणों तक पहुंच बढ़ाने के लिए अमेरिकी पहल जारी है। ‘व्हाइट हाउस कैंसर मूनशॉट प्रोग्राम’ के सहयोग से शुरू इस पहल का नेतृत्व भारतवंशी डॉ. गीतिका श्रीवास्तव कर रही हैं। वैश्विक आबादी में करीब 20% भारतीयों के बावजूद कैंसर संबंधी वैश्विक परीक्षणों में से सिर्फ 1.5% परीक्षण ही भारत में होते हैं। ‘प्रोजेक्ट आशा’ के जरिये यह असामनता दूर होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष जून में अमेरिकी दौरे पर भारत में कैंसर मामलों का बोझ घटाने की प्रतिबद्धता जताई थी।

खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना ने मारे 11 आतंकी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी बलों ने सोमवार को 11 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने एक बयान में कहा, खुफिया इनपुट मिलने के बाद प्रांत के डेरा इस्माइल खान अभयारण्य में एक अभियान चलाकर आतंकवादियों का सफाया किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed