फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia PAK Nepal Floods Politics Crime and Global events

World News: पाकिस्तान में इनक्यूबेटर न होने से नवजात की मौत; चीन ने ताइवान में फिर की घुसपैठ

Mon, 21 Jul 2025 11:25 AM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 21 Jul 2025 11:25 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia PAK Nepal Floods Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स।

अमेरिका के ओरेगन में एक वॉटरफॉल में मस्ती कर रहे लोगों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब कुछ लोग जलप्रपात की तेज धारा में बह गए। लोगों के इस समूह के बहने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लापता हैं। बचावकर्मी दो अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। हादसा डेश्यूट्स नदी पर डिलन फॉल्स का है। शेरिफ कार्यालय के अनुसार, तीन लोगों को नदी से बचाकर एम्बुलेंस से बेंड के एक अस्पताल ले जाया गया। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


रेव पार्टी में चाकूबाजी, चार किशोर घायल
अमेरिका के ओरेगन में ही एक अन्य घटना 'पॉप-अप' रेव पार्टी के दौरान हुई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी के बावजूद एक सनकी शख्स ने पार्टी के दौरान चार किशोरों को चाकू मार दिया। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। खबर के मुताबिक विलमेट नदी के किनारे ईस्टबैंक एस्प्लेनेड नाम की जगह पर आउटडोर पार्टी हो रही थी। घटनास्थल पर कई बार मारपीट हुई और चाकू लगने से घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की चोटें गंभीर हैं। पुलिस और जेल रिकॉर्ड खंगालने के बाद प्रशासन ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 19 वर्षीय संदिग्ध युवक को तीन गंभीर हमले और हथियार उल्लंघन के तीन मामलों में आरोपी बनाकर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पोप लियो 16वें ने चंद्रमा पर इंसान के पहुंचने की 56वीं वर्षगांठ मनाई
पोल लियो 16वें ने रविवार को वेटिकन की खगोलीय वेधशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चंद्रमा पर कदम रखने वाले प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री बज एल्ड्रिन से मुलाकात की। यह दौरा चंद्रमा पर इंसान के पहले कदम की 56वीं सालगिरह के मौके पर किया गया। पोप लियो रविवार को कास्टेल गंडोल्फो नाम की जगह पर अपने ग्रीष्मकालीन घर में थे। वहीं, उन्होंने देवदूत प्रार्थना के बाद वेटिकन की वेधशाला का दौरा किया। इस वेधशाला में वे दूरबीनें रखी हैं, जिनकी मदद से विज्ञान और विश्वास दोनों के आधार पर अंतरिक्ष की खोज की जाती है। पोप के साथ कई खगोलशास्त्री और छात्र भी थे, जो वहां गर्मी की विशेष विज्ञान कक्षा में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन

इक्वाडोरियन ड्रग गिरोह के नेता का अमेरिका प्रत्यर्पण
इक्वाडोर ने रविवार को हिंसक इक्वाडोरियन गिरोह के नेता को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया। यह गैंग हत्या, रिश्वत और सेना के हथियारों जैसे तरीकों से अपना काम करता था। इस गैंग लीडर का नाम जोसे अडोल्फो मैकियास विलामार है, जिसे लोग 'फितो' के नाम से जानते हैं। वह पिछले साल इक्वाडोर की एक जेल से भाग गया था, लेकिन जून के अंत में उसे फिर से पकड़ लिया गया। अमेरिका में उस पर हजारों किलो कोकीन भेजने का आरोप है। इक्वाडोर की सरकार ने बताया कि मैकियास को कानून के अनुसार पुलिस और सेना की निगरानी में जेल से निकाला गया और अमेरिका प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया कि उसे कैसे और कहां भेजा गया। 

विज्ञापन

सैन जोस में डाकघर से टकराई कार, आग लगी; एक संदिग्ध गिरफ्तार
कैलिफोर्निया के सैन जोस शहर में रविवार तड़के एक कार डाकघर से टकरा गई, जिससे वहां आग लग गई। इस घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। सैन जोस पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 3 बजे शहर के दक्षिण में एक शॉपिंग एरिया में मौजूद डाकघर में हुआ। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए करीब 50 फायरफाइटर पहुंचे और उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इंटरनेट पर शेयर की गई तस्वीरों में इमारत के अंदर एक जली हुई कार साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

बलूचिस्तान की पहाड़ी में छिपे चार विद्रोही लड़ाके मारे गए
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। इन पर इस हफ्ते के शुरू में एक यात्री बस पर हमला करने का शक है। इस हमले में दिवंगत अमजद साबरी कव्वाली मंडली के तीन गायकों की मौत हो गई थी। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, बलूचिस्तान के कलात जिले के परोद इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान सुबह-सुबह चारों विद्रोही लड़ाके मारे गिराए गए। ये विद्रोही परोद के पास पहाड़ी इलाकों में छिप गए थे।

पाकिस्तान में बारिश-बाढ़ के चलते और 10 लोगों की मौत
पाकिस्तान में भीषण बारिश व बाढ़ के चलते 10 और लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद अब मरने वालों का कुल आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। पाकिस्तान के मुख्य आपदा नियंत्रण निकाय (एनडीएमए) के अनुसार, बारिश के कारण मरने वालों की संख्या रविवार को 200 को पार कर गई। शनिवार को 10 और लोगों की मौत हुई जबकि 18 अन्य घायल हो गए। इसके बाद अब मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 203 व घायलों की संख्या 562 हो गई है। पाकिस्तान में 26 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी, जिससे देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में अचानक बाढ़ आ गई। शनिवार को जान गंवाने वाले 10 लोगों में से नौ पंजाब और एक खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला था।

पाकिस्तान में इनक्यूबेटर न होने से नवजात की मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकबाबाद में इनक्यूबेटर नहीं मिलने से एक नवजात की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपनी नवजात बच्ची को लेकर जैकबाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल आया था, लेकिन यहां सुविधाओं की कमी के चलते बच्ची को एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। निजी अस्पताल में इनक्यूबेटर उपलब्ध नहीं था। ऐसे में पीड़ित पिता बच्ची को लेकर वापस जैकबाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस वापस लौटा, जहां से उसे सुक्कूर के अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

चीन ने ताइवान में फिर की घुसपैठ

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि चीन के विमानों और पांच युद्धक जहाजों ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की। चीन के विमान मीडियन लाइन को पार करके ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुस गए। ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वे हालात पर नजर रखे हुए हैं। इससे पहले रविवार को भी चीनी सेना के दो विमानों और चार युद्धक जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed