फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news hindi updates asia Europe us Syria Pakistan china politics crime and global events

World Updates: इस्राइली हमले में गाजा में 10 की मौत, दर्जनों घायल; मोजाम्बिक जेल में हुए दंगे में 33 की मौत

Thu, 26 Dec 2024 09:18 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 26 Dec 2024 09:18 AM IST
विज्ञापन
world news hindi updates asia Europe us Syria Pakistan china politics crime and global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हनुक्का की चमक सभी के जीवन को आशा, शांति और शक्ति से रोशन करे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और दुनिया भर में हनुक्काह का त्योहार मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं। बता दें कि हनुक्का, यहूदी धर्म का एक त्योहार है जिसे 'रोशनी का त्योहार' या 'यहूदी क्रिसमस' भी कहा जाता है। यह त्योहार आमतौर पर दिसंबर के महीने में आठ दिनों तक मनाया जाता है। यह त्योहार 200 ईसा पूर्व के आस-पास यरूशलेम में दूसरे मंदिर के पुनर्समर्पण की याद में मनाया जाता है। इसमें हर दिन मोमबत्ती जलाई जाती है।

विज्ञापन

मोजाम्बिक में चुनाव पर कोर्ट-फैसले से हिंसा, 21 की मौत

मोजाम्बिक के सुप्रीम कोर्ट द्वारा सत्तारूढ़ फ्रीलीमो पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डेनियल चैपो को नौ अक्तूबर को हुए विवादित चुनावों का विजेता घोषित करने पर वहां हिंसा भड़क गई। इस दौरान दो पुलिस, अफसरों समेत 21 लोग मारे गए। गृह मंत्री पास्कोल रोंडा ने कहा, चैपो के निकटतम प्रतिद्वंदी व चुनाव में हारे प्रत्याशी वेनांसियो, मोंडलेन के समर्थकों ने हिंसा की। इस चुनाव में चैपो को 65% मत मिले जबकि मोंडलेन को 24% ही वोट मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैती के अस्पताल में बंदूकधारियों के हमले में तीन की मौत
हैती में हथियारबंदों के देश के सबसे बड़े अस्पताल पर गोलाबारी कर 3 को मार डाला। मृतकों में दो पत्रकार व एक पुलिस अफसर शामिल हैं। कई अन्य घायल हैं। यह हमला उस वक्त किया गया जब इस सबसे बड़े सार्वजनिक अस्पताल को फिर से खोलने के एलान किया जा रहा था। इस दौरान हथियारबंदों ने पत्रकारों, पुलिस और चिकित्सा कर्मियों पर गोलियां चला दीं। शहर के अधिकांश हिस्से पर कब्जा रखने वाले विव अंसनम गिरोह गठबंधन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन

यूएन महासचिव बोले-अडिग प्रतिबद्धता के लिए याद रखे जाएंगे अमिताभ झा
यूनाइटेड नेशन्स डिसइंगेजमेंट ऑब्सर्वर फोर्स (यूएनडीओएफ) में ब्रिगेडियर जनरल रहे अमिताभ झा के निधन पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

गुटेरस ने कहा, यूएन शांतिरक्षण में झा के नेतृत्व और अडिग प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद रखा जाएगा। ब्रिगेडियर झा ने अप्रैल 2023 से यूएनडीओएफ के उप बल कमांडर के रूप में सेवाएं दीं और हाल में सीरिया में असद सरकार गिरने के बाद जटिल हालात में भी जिम्मेदारी निभाई। झा की गत दिनों स्वास्थ्य कारणों से मृत्यु हो गई। गुटेरस ने कहा, उन्हें शांति स्थापना के लिए याद रखा जाएगा। इसमें 2005 से 2006 तक कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में उनकी भूमिका भी शामिल है। इससे पहले भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर झा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी व सेना के समस्त अधिकारी ब्रिगेडियर अमिताभ झा के असमय निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। ‘भारतीय सेना दुख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।’ 

मोजाम्बिक जेल में हुए दंगे में 33 लोगों की मौत

मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो की जेल में हुए दंगे में 33 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। पुलिस जनरल कमांडर बर्नार्डिनो राफेल ने यह जानकारी दी। दरअसल मोजाम्बिक की शीर्ष अदालत द्वारा सोमवार को चुनाव में लंबे समय से सत्तारूढ़ पार्टी फ्रेलिमो की जीत की पुष्टि करने के बाद हंगामा हो गया है। इस फैसले के खिलाफ विपक्षी समूहों और उनके समर्थकों द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चुनाव में धांधली हुई। 

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेल के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के चलते जेल में दंगा हुआ। हालांकि मोजाम्बिक की न्याय मंत्री ने इस बात से इनकार कर दिया। जेल में हुए दंगे में 33 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। दंगे के चलते जेल से 1534 कैदी भाग गए थे, जिनमें से 150 लोगों को फिर से पकड़ लिया गया। मोजाम्बिक की दो अन्य जेलों में भी हंगामा हुआ। मोजाम्बिक में जारी विरोध प्रदर्शनों में अब तक सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। 

इस्राइली हमले में गाजा में 10 की मौत

गाजा पट्टी में इस्राइल के हवाई हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। गुरुवार को इस्राइली वायुसेना ने गाजा के जैतून इलाके में एक घर को निशाना बनाया, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई और 20 लोग घायल हुए। वहीं एक अन्य हमले में एक कार को निशाना बनाया गया, जिसमें पांच पत्रकार मारे गए। मारे गए पत्रकार स्थानीय चैनल अल-कुद्स अल योम टेलीविजन से जुड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed