फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan's sister Aleema Khan arrested Action taken ahead September 27 Justice March arrest made in Lahore

इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार: 27 सितंबर के ‘जस्टिस मार्च’ से पहले कार्रवाई, लाहौर से हुई गिरफ्तारी

Sun, 20 Sep 2026 04:57 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, जोधपुर
एएनआई, जोधपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 20 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 27 सितंबर के प्रस्तावित 'जस्टिस मार्च' से कुछ दिन पहले इमरान खान की बहन अलीमा खान को लाहौर स्थित उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इस्लामाबाद में भी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। पार्टी इमरान खान की रिहाई और न्याय व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Imran Khan's sister Aleema Khan arrested Action taken ahead September 27 Justice March arrest made in Lahore
इमरान खान की बहन अलीमा खान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को रविवार को लाहौर स्थित उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 27 सितंबर को प्रस्तावित विरोध मार्च से कुछ दिन पहले हुई है। रॉयटर्स के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी के पंजाब यूनिट के प्रवक्ता ने अलीमा खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन


27 मार्च को प्रस्तावित है जस्टिस मार्च
अलीमा खान की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब पीटीआई ने 27 सितंबर को इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर बड़े विरोध मार्च की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी इस मार्च को अपनी मुहिम का हिस्सा बता रही है, जिसका केंद्र इमरान खान की जेल और उनकी रिहाई की मांग है। पीटीआई के चेयरमैन गोहर अली खान ने 27 सितंबर के इस प्रदर्शन को 'जस्टिस मार्च' नाम दिया है।
विज्ञापन


इस्लामाबाद में भी पीटीआई कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 सितंबर के प्रदर्शन से पहले इस्लामाबाद में पीटीआई के चार कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों को एक ऐसी बैठक के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया, जिसमें प्रदर्शन की तैयारी और आयोजन को लेकर कथित तौर पर चर्चा हो रही थी। पीटीआई पर 27 सितंबर का प्रदर्शन नहीं करने के लिए दबाव बनाए जाने की खबरों के बीच पार्टी ने मार्च की तैयारी जारी रखी है। पार्टी का कहना है कि यह लामबंदी इमरान खान की रिहाई और देश की न्याय व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल से ज्यादा समय से जेल में हैं इमरान खान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तीन साल से ज्यादा समय से जेल में हैं। कुछ समय पहले उन्हें आंखों में इंफेक्शन होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के तुरंत बाद उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इमरान खान के परिवार ने कई बार उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। परिवार की ओर से पाकिस्तान के वास्तविक सत्ता केंद्र और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को लेकर साजिश के आरोप भी लगाए गए हैं।


ये भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, अलर्ट हुआ जापान: पीएम ने अधिकारियों को दिए चौकन्ना रहने के निर्देश, बढ़ाई निगरानी

अलीमा खान की गिरफ्तारी से बढ़ा दबाव
अलीमा खान की ताजा गिरफ्तारी से इमरान खान के परिवार और पीटीआई पर दबाव और बढ़ गया है। यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है जब पार्टी 27 सितंबर के प्रस्तावित 'जस्टिस मार्च' के लिए अपने समर्थकों को जुटाने में लगी है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओर से अलीमा खान को गिरफ्तार किए जाने की वजह और उनके खिलाफ लगाए गए किसी खास आरोप की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed