फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Israel China Pakistan Politics Crime and Global events

World Updates: कमला हैरिस ने कहा- लोकतंत्र के लिए लड़ती रहूंगी; बैंक ऑफ चाइना के पूर्व प्रमुख को मौत की सजा

Wed, 27 Nov 2024 09:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Israel China Pakistan Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर कथित खालिस्तानी कार्यकर्ताओं के हमले के कुछ दिनों बाद, अमेरिका की सिलिकॉन वैली में भारतीय-अमेरिकियों ने सिख गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर ‘हिंदू सिख एकता अंतरधार्मिक’ कार्यक्रम आयोजित किया। सप्ताहांत में सैक्रामेंटो स्थित गुरुद्वारा संत नगर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदू, सिख और अन्य समुदायों के 200 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शहर के मेयर बॉबी सिंह-एलन, एल्क ग्रोव शहर के कमिश्नर भाविन पारिख, रॉकलिन शहर की परिषद सदस्य जिल गेयाल्डो, एल्क ग्रोव के उप मेयर रॉड ब्रेवर और ‘सैक्रामेंटो इंटरफेथ काउंसिल’ के सदस्य अकरम केवल शामिल थे। सिंह-एलन ने कहा, धार्मिक असहिष्णुता हमारे समाज को नुकसान दे रही है। कुछ लोग हमें बांट रहे हैं और हमें इसे खारिज करना चाहिए।

विज्ञापन


एकता के संदेश का प्रचार करने की जरूरत
मुख्य भाषण में संत सागर गुरुद्वारा के नरिंदरपाल हुंदल ने कहा, गुरु तेग बहादुर साहब ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान देकर एकता का जो संदेश दिया, हम सभी को उसे कायम रखना चाहिए और उनकी आज्ञा मानना चाहिए। हमें चाहिए कि आपसी भाईचारा व प्रेम की आवश्यकता के मिशन का प्रचार-प्रसार करें।

विज्ञापन

बैंक ऑफ चाइना के पूर्व प्रमुख लियू को भ्रष्टाचार में मिली मौत की सजा
बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन लियू लियांगे को मंगलवार को अदालत ने भ्रष्टाचार और अवैध ऋण जारी करने का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई गई। उन्हें प्राणदंड दो साल बाद दिया जाएगा। चीन के पूर्वी शेडोंग प्रांत के जिनान शहर की एक अदालत ने यह फैसला सुनाया। उन्हें 121 मिलियन युआन (141.61 करोड़ रुपये) से अधिक की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। 

विज्ञापन

इस्राइली ऊद महोत्सव में राकेश और कालीनाथ ने जलवा बिखेरा
इस्राइल में भारतीय संगीत के प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय संगीतज्ञ और ग्रैमी पुरस्कार विजेता बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने यहां 25वें अंतरराष्ट्रीय ऊद महोत्सव में अपनी स्वर लहरियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चौरसिया और तबला वादक पंडित कालीनाथ मिश्रा की जुगलबंदी ने संगीत प्रेमियों को बांधकर रखा। यह चौरसिया की इस्राइल में चौथी प्रस्तुति थी। उनके चाचा पंडित हरिप्रसाद चौरिसया विश्व विख्यात बांसुरी वादक रहे हैं। राकेश चौरसिया ने कहा, मुझे यहां बार-बार आना पसंद है क्योंकि यहां श्रोता हमेशा गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। इस बार भी अच्छा अनुभव रहा। 

विज्ञापन

कमला हैरिस ने कहा- लोकतंत्र और कानून के शासन के लिए लड़ती रहूंगी

डोनाल्ड ट्रंप से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव हारने के कुछ दिनों बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि वह लोकतंत्र, कानून के शासन, समान न्याय और स्वतंत्रता के लिए लड़ना जारी रखेंगी। मंगलवार को कमला हैरिस एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव में उनका समर्थन करने वाले लोगों और धन उगाहने वाले लोगों को संबोधित किया। जिसमें कमला हैरिस ने कहा कि ऐसा भविष्य सुनिश्चित करने के लिए, जहां हर कोई अपने सपनों को पूरा कर सके, हमें लंबी लड़ाई लड़नी है और यह लड़ाई 5 नवंबर को खत्म नहीं हुई है।

राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को हुआ था। जिसमें ट्रंप ने कमला हैरिस को हरा दिया। अब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का पद संभालेंगे और कमला हैरिस के बाद जेडी वेंस अगले उपराष्ट्रपति होंगे। कार्यक्रम के दौरान कमला हैरिस ने कहा कि 'हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हमें एक ऐसे भविष्य का निर्माण करना है, जहां हर कोई अपने सपनों और अपनी महत्वाकांक्षाओं और अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर सके। हम महिलाओं के अपने शरीर के बारे में फैसला लेने के अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।' उन्होंने कहा, 'हम अपने लोकतंत्र, कानून के शासन और समान न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।' उपराष्ट्रपति ने कहा, 'यह एक अनिश्चित समय है। हम अनिश्चितता और हर उस चीज से घिरे हुए हैं, जो हमें चिंता में डालती है। हम शक्तिहीन नहीं हैं और हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। हमें दृढ़ निश्चयी बने रहना चाहिए। स्वतंत्रता और सम्मान के अवसर के लिए लड़ाई 5 नवंबर को समाप्त नहीं हुई।'

श्रीलंका में भारी बारिश और बाढ़ से चार की मौत, कई लापता
श्रीलंका में भारी बारिश और बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। जबकि कई अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। करीब ढाई लाख लोग इस खराब मौसम से प्रभावित हुए हैं। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बारिश के एक पैटर्न के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई, जिसके चलते यहां बाढ़ आई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी ने इस्लामाबाद में प्रदर्शन स्थगित किया; अब तक चार की मौत
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पार्टी ने बुधवार को इस्लामाबाद में अपने प्रदर्शन को औपचारिक रूप से स्थगित करने का फैसला लिया। इससे पहले रातभर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पचास से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि, पीटीआई ने पहले दावा किया था कि सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़पों में 'सैकड़ों' लोग मारे गए हैं। 

इस बीच, खान की पत्नी बुशरा बीबी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर का पता नहीं चल पा रहा है, उन्हें कहां ले जाया गया है। ये दोनों इस्लामाबाद की ओर मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। पार्टी ने बताया कि वे अब मंसेहरा (एबटाबाद के पास) में हैं। सरकारी अधिकारियो ने पीटीआई के प्रदर्शन को खत्म करने के लिए फिर से सड़कों को खोलना शुरू कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed