{"_id":"6431c4e2317312d87e06d265","slug":"world-news-four-people-killed-in-shooting-in-thailand-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Thailand Shooting: दक्षिणी थाईलैंड में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर की तलाश जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thailand Shooting: दक्षिणी थाईलैंड में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर की तलाश जारी
Sun, 09 Apr 2023 02:51 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:51 AM IST
सार
थाईलैंड में लोगों के बंदूक रखना आम बात है। पिछले कुछ महीनों में देश में हिंसक घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। पिछले साल अक्तूबर में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने 36 लोगों की गोली मारकर हत्या दी थी।
विज्ञापन
Thailand Shooting
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाईलैंड में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी थाईलैंड के सुरत थानी (Surat Thani) प्रांत के खीरी रैट निखोम जिले में शनिवार शाम को गोलीबारी की घटना हुई। फिलहाल संदिग्ध हमलावर की तलाश जारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की घटना एक पूर्व ग्राम प्रधान के आवास के पास हुई।
विज्ञापन
बता दें, थाईलैंड में लोगों के बंदूक रखना आम बात है। पिछले कुछ महीनों में देश में हिंसक घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। पिछले साल अक्तूबर में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने 36 लोगों की गोली मारकर हत्या दी थी, जिनमें 24 बच्चे थे। बीते मार्च में भी गोलीबारी की घटना में तीन लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
उत्तर कोरिया ने समुद्र में किया एक और एटमी ड्रोन का परीक्षण
उत्तर कोरिया ने शनिवार को दावा किया कि उसने पानी के नीचे परमाणु हथियार से हमला करने में सक्षम एक और ड्रोन का परीक्षण किया है। इस ड्रोन को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह नौसेना के पोतों को तबाह कर सकता है। चार दिन चले इस परीक्षण की खबर अमेरिका, दक्षिण कोरिया व जापान के परमाणु संबंधी दूतों की दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हुई बैठक के एक दिन बाद आई है।