फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news and update today: US will send Ukraine another Patriot missile system

World Updates: नेपाल में फर्जी नागरिकता मामले में तीन भारतीय गिरफ्तार; पाकिस्तान ने 15 फीसदी बढ़ाया रक्षा बजट

Wed, 12 Jun 2024 08:01 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2024 08:01 AM IST
सार

World Updates: नेपाल में फर्जी नागरिकता के मामले में तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पाकिस्तान ने अपना रक्षा बजट 15 फीसदी बढ़ाया है। उधर, जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इटली के लिए रवाना होंगे। पढ़ें दुनियाभर की अहम खबरें

विज्ञापन
world news and update today: US will send Ukraine another Patriot missile system
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

रूस और यूक्रेन की जंग लंबे समय से जारी है। कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। वहीं, अमेरिका कीव की लगातार मदद कर रहा है। अब एक बार फिर कीव की हवाई सुरक्षा के लिए अमेरिका ने हाथ बढ़ाए हैं। वह यूक्रेन को एक और पैट्रियट मिसाइल प्रणाली  भेज रहा है। अमेरिका के दो अधिकारियों का कहना है कि कीव ने फोन करके हवाई सुरक्षा के लिए मदद मांगी थी। इसलिए बाइडन प्रशासन यूक्रेन को एक और पैट्रियट मिसाइल प्रणाली भेज रहा है।

विज्ञापन


नेपाल: फर्जी नागरिकता मामले में तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज तैयार कर नेपाली नागरिकता हासिल करने की कोशिश कर रहे तीन भारतीय नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस मुख्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि पिता हरि कुमार (51 वर्षीय) तथा उनके बेटे ऋषि गुप्ता (21 वर्षीय) और हर्ष गुप्ता (18 वर्षीय) को फर्जी दस्तावेज बनाकर नेपाली नागरिकता हासिल करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नागरिकता अपराध के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की है और काठमांडू जिला न्यायालय की अनुमति से उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने रक्षा बजट 15 फीसदी बढ़ाया
नकदी संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान ने अपने रक्षा बजट में लगभग 15 फीसदी की वृद्धि की है। पड़ोसी देश ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए रक्षा बजट में 2,122 अरब रुपये आवंटित किए हैं। पाकिस्तान ने यह वृद्धि ऐसे समय में की है, जबकि वह विदेशी कर्ज को चुकाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से फिर कर्ज मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में बुधवार को वित्तमंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने बजट पेश करते हुए रक्षा खर्च में वृद्धि की घोषणा की। वह 8 फरवरी के आम चुनाव के बाद सत्ता में आई पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) गठबंधन सरकार का पहला बजट पेश कर रहे थे। पिछले साल पाकिस्तान सरकार ने रक्षा खर्च के लिए 1804 अरब रुपये का बजट आवंटित किया था। उससे के वर्ष में यह आवंटन 1523 अरब रुपये का था।

चीन में अमेरिकी कॉलेज के प्रशिक्षकों को चाकू मारने वाला संदिग्ध गिरफ्तार
चीन के जिलिन शहर के एक सार्वजनिक पार्क में एक अमेरिकी कॉलेज के चार प्रशिक्षकों की छुरा घोंपकर हत्या करने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने छुरा घोंपने वाले संदिग्ध की पहचान उसके अंतिम नाम कुई से की है। बताया जा रहा है कि 55 साल का यह शख्स शहर के लोंगटन जिले का रहने वाला है। 
 
पुलिस ने कहा कि संदिग्ध बीशान पार्क में टहलते समय एक विदेशी से टकरा गया था। इसके बाद लड़ाई का बीच बचाव करने आए अमेरिकी प्रशिक्षकों और एक चीनी नागरिक को चाकू मार दिया था। अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी सुबह करीब पौने 12 बजे मिली थी। 

ताइवान ने अवैध रूप से पहुंचने पर चीनी नौसेना के पूर्व कप्तान को गिरफ्तार किया
एक नाव में अवैध रूप से ताइपे बंदरगाह में प्रवेश करने के लिए रविवार को गिरफ्तार किए गए चीनी व्यक्ति को लेकर एक जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शख्स एक पूर्व नौसेना कमांडर है जो सैन्य जांच पर हो सकता है।
 
ताइवान के अधिकारियों के अनुसार, 160 किलोमीटर लंबे ताइवान जलडमरूमध्य में छोटी नाव में यात्रा करने के बाद उस व्यक्ति को ताइवान के तटरक्षक बलों ने हिरासत में ले लिया गया था। उसने अधिकारियों से कहा कि वह दलबदल करना चाहता है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा, वह अपनी रणनीति पर ताइवान की प्रतिक्रिया का आकलन कर सकते हैं। 
 
ताइवान के महासागर मामलों की परिषद (ओएसी) के अध्यक्ष कुआन बी-लिंग, जो तटरक्षक बल के प्रभारी हैं, ने कहा कि उनके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई। उन्हें अच्छे से हिरासत में लिया गया। फिलहाल 60 वर्षीय व्यक्ति की जांच और पूछताछ चल रही। वहीं ताइवान ने दावा किया है कि रुआन नाम का यह अधिकारी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी में काम करता था। 

जी-7: कल इटली के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी 
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के  लिए गुरुवार को इटली रवाना होगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में नई दिल्ली के प्रयासों की बढ़ती मान्यता की ओर इशारा करती है।

क्वात्रा ने यह भी कहा कि भारत स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन में उचित स्तर पर भाग लेगा। इस पर अभी विचार चल रहा है। जब भी भाग लेने वाले भारत के प्रतिनिधि कोई फैसला लेंगे तो हमें इसे आपके साथ साझा करने में खुशी होगी।  

उन्होंने कहा, इटली में G-7 से इतर प्रधानमंत्री के सदस्य देशों के नेताओं के साथ-साथ अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकें और विचार-विमर्श करने की भी उम्मीद है। उन्होंने कहा, हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक इटली ने G-7 अध्यक्ष के रूप में भारत के अलावा अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, केन्या, मॉरिटानिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सहित कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भी आमंत्रित किया है। 

उन्होंने कहा, G-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भागीदारी पिछले साल भारत की मेजबानी में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन के परिणामों पर आगे कार्रवाई करने और वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का समय प्रदान करेगी। विदेश सचिव ने कहा, इटली की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इटली के अपुलिया में 50वें G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के लगातार तीसरे कार्यकाल में उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी। यह उन्हें भारत के साथ-साथ वैश्विक दक्षिण के लिए भी महत्व के मुद्दों पर सम्मेलन में मौजूद अन्य नेताओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। 

गाजा पर उच्च स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुआ भारत  
विदेश मंत्रालय के सचिव मुक्तेश परदेशी ने जॉर्डन के अम्मान में गाजा के तत्काल मानवीय मदद के लिए एक उच्च-स्तरीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली के मानवीय, क्षमता निर्माण और विकासात्मक प्रयासों पर प्रकाश डाला। परदेशी मंत्रालय में सचिव (कॉन्सुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामले) हैं। 

एमईए ने कहा, बीते कुछ वर्षों में फलस्तीन के विकास के लिए भारत की मदद 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर के करीब पहुंच गई है। अपनी सालाना प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में भारत जल्द ही राहत कार्यों के लिए यूएनआरडब्ल्यूए को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि का भुगतान करेगा। 


अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध
अमेरिका ने बुधवार को चीन सहित उन देशों को निशाना बनाया है, जो यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने अब रूस पर तीन सौ से अधिक नए प्रतिबंध लगाए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed