फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Covid-19 fatalities top 40 lakh surpass corona updates

दुखद: दुनियाभर में कोरोना से 40 लाख की मौत, नए वैरिएंट की चपेट में अब भी आ रहे लोग

Sat, 19 Jun 2021 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 01:07 PM IST
सार

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गई। कोरोना अब भी लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट एल्फा, डेल्टा लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहे हैं। 

विज्ञापन
World Covid-19 fatalities top 40 lakh surpass corona updates
कोरोना का कहर - फोटो : PTI

विस्तार

दुनियाभार में कोरोना वायरस काल बनकर टूटा है। फरवरी 2020 से लेकर अभी तक 4 मिलियन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। रॉयटर्स टैली के मुताबिक, दुनिया में कोरोना से अबतक 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 18 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वायरस अब भी तेजी से फैल रहा है। दुनिया में हर दिन करीब चार लाख नए मामले सामने आ रहे हैं और 10 हजार मौत हो रही है। हालांकि, अमेरिका, इजरायल और ब्राजील में अब नए मामलों और मौत की संख्या में कमी आई है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, कोरोना से मौत का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंचने में एक साल का समय लगा, जबकि अगले 20 लाख मौत सिर्फ 166 दिनों में हो गई। वहीं दुनिया की 50 फीसदी मौत सिर्फ पांच देशों में हुई है। इसमें अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन ,रूस, भारत और मैक्सिको शामिल है। वहीं पेरू,अर्जेंटीना, हंगरी, बोस्निया, चेकिया और जिब्राल्टर में मृत्यु दर सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


कोरोना से लैटिन अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के बाद से लैटिन अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। दुनिया में हर 100 में से 43 संक्रमण इस देश में बताए जा रहे हैं। पिछले सप्ताह हुई मौतों में शीर्ष नौ देशों में लैटिन अमेरिका शीर्ष पर था। बोलीविया, चिली और उरुग्वे के अस्पतालों में 25 से 40 वर्ष के बीच के मरीज सबसे ज्यादा भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जेंटीना में कोरोना से अभी तक 88,000 मौतें 
अर्जेंटीना में कोरोना की वजह से अभी तक 88 हजार से ज्यादा मौतें हो गई।   शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े में बताया गया कि बीते 24 घंटे में 465 लोगों की मौत के साथ 88,000 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 20, 363 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,242,763 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed