फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Bank pauses aid to Afghanistan due to Taliban Rule

तालिबान राज: अब विश्व बैंक ने रोकी अफगानिस्तान को सहायता, हालात पर जताई गंभीर चिंता

Wed, 25 Aug 2021 05:47 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Aug 2021 05:47 AM IST
विज्ञापन
World Bank pauses aid to Afghanistan due to Taliban Rule
विश्व बैंक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है। पूरी दुनिया में तालिबान द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और हमले की निंदा हो रही है। इसी बीच विश्व बैंक ने भी इसे लेकर गंभीर चिंता जताई है। 

विज्ञापन


एएफपी समाचार एजेंसी एक अधिकारी के हवाले से कहा कि विश्व बैंक ने अफगानिस्तान को आर्थिक सहायता रोक दी है। विश्व बैंक अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है।
विज्ञापन

 


इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) भी अफगानिस्तान को सहायता रोक चुका है। 19 अगस्त को आईएमएफ ने कहा था कि अफगानिस्तान अब आईएमएफ संसाधनों का उपयोग नहीं कर पाएगा। उसे किसी तरह की नई मदद भी नहीं मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले अमेरिका भी सख्त फैसला ले चुका है। अफगानिस्तान में तालिबान कब्जे के बाद से अमेरिका तालिबान के हाथों से नकदी दूर रखने के कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका ने अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक की करीब 9.5 अरब डॉलर यानी 706 अरब रुपये से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज कर दी थी। इतना ही नहीं देश के पैसे तालिबान के हाथ न चले जाएं, इसके लिए अमेरिका ने अफगानिस्तान को कैश (नकद) आपूर्ति भी रोक दी।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने फेडरल रिजर्व और अन्य अमेरिकी बैंकों द्वारा प्रतिबंधित नकद भंडार को तालिबान के हाथों जाने से रोकने के लिए ये कदम उठाए थे।

बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमेरिका में अफगान सरकार के सेंट्रल बैंक की कोई भी संपत्ति तालिबान के लिए उपलब्ध नहीं होगी और यह संपत्ति वित्त मंत्रालय की प्रतिबंधित सूची में रहेगी।


हाल ही में तालिबान दोबारा अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है और राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं। देश में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। नागरिक बड़ी संख्या में देश छोड़कर भाग रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed