फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Bank approves USD 500 million dollar loan for Pakistan

पाकिस्तान को विश्व बैंक से ऋण मिलने का रास्ता साफ, 500 मिलियन डॉलर के कर्ज को मंजूरी

Sun, 24 May 2020 03:09 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 24 May 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
World Bank approves USD 500 million dollar loan for Pakistan
सांकेतिक तस्वीर

विश्व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी के चलते पाकिस्तान को 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कर्जे पर मुहर लगा दी है। विश्व बैंक ने चार साल बाद पाकिस्तान के बजटीय समर्थन को बहाल कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में मदद करने के लिए देश को नकद 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन


विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने शुक्रवार को एक 500 मिलियन के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी, जिससे पाकिस्तान को स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में सुधार करने, महिलाओं के लिए आर्थिक अवसरों का समर्थन करने और कोरोना के प्रभाव को सीमित करने में मदद मिलेगी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने वाशिंगटन स्थित ऋण देने वाली एजेंसी के स्थानीय कार्यालय के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन


विश्व बैंक ने 2017 में व्यापक आर्थिक संकेतकों में गिरावट के कारण पाकिस्तान के बजट समर्थन ऋण को निलंबित कर दिया था। अब विश्व बैंक ने 250 मिलियन डॉलर की राशि को कोरोना प्रकोप के बाद बढ़ाकर दोगुना करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान को 500 मिलियन डॉलर का ऋण 30 वर्षों में चुकाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed