फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Workload in Amazon: Employees allege that there is no time to go to the toilet, the company gave this answer via Twitter

अमेजन में काम का बोझ : कर्मचारियों ने लगाया आरोप- बोतल में करना पड़ रही यूरिन, कंपनी ने दिया यह जवाब

Fri, 26 Mar 2021 04:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 26 Mar 2021 04:57 PM IST
सार

  • अमेजन पर कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उनसे 14 घंटे काम लिया जाता है।
  • कंपनी ने खंडन करते हुए, यह सही होता तो 13 लाख कर्मचारी हमसे नहीं जुड़ते

विज्ञापन
Workload in Amazon: Employees allege that there is no time to go to the toilet, the company gave this answer via Twitter
अमेजन - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिकी कंपनी अमेजन के कर्मचारियों पर काम का क्या सचमुच इतना दबाव है कि वे यूरिन करने टॉयलेट तक नहीं जा पा रहे हैं? क्या उन्हें बोतल में पेशाबकरना पड़ रही है?  कर्मचारियों के इन आरोपों को जब खुद अमेजन न्यूज ने हवा दी तो अमेजन ने ट्विटर के जरिए स्पष्टीकरण दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के इस गंभीर आरोप को लेकर सोशल मीडिया में अमेजन को बचाव की मुद्रा में आना पड़ा। कंपनी पर कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि उनसे इतना ज्यादा काम लिया जाता है कि उन्हें रेस्टरूम में आराम फरमाने की बात तो छोड़िये शौचालय जाने तक की फुर्सत नहीं मिल रही है। जब अमेजन न्यूज में ही यह खबर ट्रेंड करने लगी तो अमेजन के कान खड़े हो गए।
विज्ञापन

दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेजन के कर्मचारियों को काम के दबाव में बोतल में पेशाब करना पड़ रही है। ऐसी रिपोर्ट कर्मचारियों के हवाले से गॉर्जियन में छपे आलेख में भी प्रकाशित हुई। इसमें कंपनी के कर्मचारियों व कांट्रैक्ट ड्राइवरों ने बताया कि उन्हें अपने वाहन में ही बोतल में शराब करना पड़ रही है, क्योंकि कंपनी उनसे 14 घंटे काम ले रही है। कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि अब इसके खिलाफ कर्मचारी लामबंद होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजन के एक शीर्ष कार्यकारी द्वारा कंपनी के बचाव में किए गए ट्वीट के जवाब में अमेरिकी सीनेटर मार्क पोकान ने बुधवार को ट्विटर पर पोस्ट लिखी कि 15 डॉलर प्रति घंटे की दर से कर्मचारियों को वेतन देने का मतलब यह नहीं है कि आप प्रगतिशील कंपनी हो, जबकि हकीकत यह है कि कर्मचारियों को बोतल में पेशाब करना पड़ रही है। पोकान अमेजन के कर्मचारियों का एकजुट कर आंदोलन को हवा दे रहे हैं।
13 लाख से ज्यादा कर्मचारी
पूरी दुनिया में अमेजन के 13 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। वह ग्राहकों तक सामान भेजने के लिए बड़ी संख्या में अन्य कंपनियों की भी सेवाएं लेती है। उसके अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, स्पेन व ब्रिटेन में 1700 डिलिवरी साझेदार हैं। चार लाख से ज्यादा ड्राइवर उससे जुड़े हैं, जो अमेजन का सामान ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।

अमेजन ने पूछा-खबर पर आप भरोसा करेंगे? यह सही नहीं है
अमेजन न्यूज ने अपने अधिकृत ट्विटर अकाउंट के जरिए आरोपों का खंडन किया है। कंपनी ने कहा कि क्या आप इस खबर पर भरोसा करेंगे? यदि बोतल में पेशाब कराए जाने की खबर सच होती तो कोई हमारे लिए काम करता? सचाई यह है कि हमारे 10 लाख से ज्यादा भरोसेमंद कर्मचारी हैं। उनके कामकाज से हमें गर्व होता है। हम उन्हें पहले दिन से ही मोटा वेतन देते हैं और उनके स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं। बहरहाल इस मामले में अमेजन के पक्ष व विपक्ष में सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed