{"_id":"6044feb98ebc3ec39955edbf","slug":"womens-started-celebration-of-international-womens-day-24-hours-early-across-the-globe","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः दुनियाभर में सड़कों पर आईं महिलाएं, कुछ इस अंदाज में उठा रहीं हक की आवाज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः दुनियाभर में सड़कों पर आईं महिलाएं, कुछ इस अंदाज में उठा रहीं हक की आवाज
Sun, 07 Mar 2021 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का प्रदर्शन
- फोटो : Twitter@Hasan Besinci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल यानी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा, लेकिन इसके 24 घंटे पहले ही दुनियाभर के कई देशों में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतर आईं हैं। कोरोना महामारी के बावजूद करोड़ों लोग महिलाओं के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है #ChooseToChallenge इस थीम को इसलिए चुना गया है क्योंकि बदलती हुई दुनिया एक चुनौतीपूर्ण दुनिया है और व्यक्तिगत तौर पर हम सब अपने विचार एवं कार्य के लिए जिम्मेदार हैं। इस थीम को सोशल मीडिया से लेकर हर तरह के माध्यम के जरिए फैलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
40 से अधिक देशों में महिलाएं उठा रही हक की आवाज
ट्विटर पर, हैशटैग के माध्यम से 40 से अधिक देशों में विरोध प्रदर्शनों के द्वरा महिलाओं के अधिकार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुहिम छेड़ी जा रही है। जहां चीन और रूस में महिलाएं फूल देकर अपने अधिकार के बारे में लोगों को बता रही हैं वहीं इस्राइल में महिलाएं नकली ताबूतों में लेटकर घरेलू हिंसा में मारी गई महिलाओं के सम्मान में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
तुर्की, नीदरलैंड और भारत की महिलाओं ने भी बुलंद की आवाज
इस बीच तुर्की, नीदरलैंड और भारत की सड़कों पर भी महिलाएं समानता के अधिकार की मांग उठा रहीं हैं और व्यक्तिगत तौर पर पीड़ित महिलाओं के लिए न्याय मांग रही हैं।
अमेरिका में प्रदर्शन
पूरे अमेरिका में हजारों लोग महिलाओं के अधिकार के लिए उनके साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं, साथ ही उन लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं जिन्होंने अन्याय और शोषण किया है।
कई टॉप ब्रांड्स भी वीडियो क्लिप के माध्यम से फैला रहे हैं जागरूकता
बम्बल, बकजेन, सुपरड्रग और नेटफ्लिक्स सहित कई टॉप ब्रांड्स साहसी महिलाओं पर फिल्म और वीडियो क्लिप साझा करके अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए समर्थन दिखा रहे हैं।
बांग्लादेश में भी प्रदर्शन
बांग्लादेश में, महिलाओं ने राष्ट्रीय संग्रहालय के सामने सुरक्षा, गरिमा, समान अधिकार और बोलने की स्वतंत्रता के लिए एकत्रित होकर हक की आवाज उठाई।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक श्रम आंदोलन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक श्रम आंदोलन था, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने सालाना आयोजन के तौर पर मनाने की सहमति दी। इसकी 1908 में तब पड़ी, जब न्यूयॉर्क शहर में 15 हज़ार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने की मांग के साथ हक की आवाज उठाई थी।