{"_id":"5fab3dd47bf6ef14313365e0","slug":"women-continue-to-change-the-face-of-us-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने अमेरिकी राजनीति का चेहरा बदलना जारी रखा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महिलाओं ने अमेरिकी राजनीति का चेहरा बदलना जारी रखा
Wed, 11 Nov 2020 08:20 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
Women in US Politics
- फोटो : bbc.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति पद के लिए अमेरिकी चुनाव का अधिकांश ध्यान दो गोरे लोगों, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच की लड़ाई पर रहा। लेकिन राष्ट्रव्यापी मतदान ने कमला हैरिस को पहली महिला उपराष्ट्रपति बनते भी देखा और रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस में जीत दर्ज कीं, जो अमेरिकी सरकार का हिस्सा हैं, जो कानून लिखते हैं और उसे पारित करते हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राज्य कांग्रेस या अमेरिकी कांग्रेस संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार की द्विसदनीय विधायिका है और इसमें दो कक्ष होते हैं: प्रतिनिधि सभा और सीनेट। संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में कांग्रेस की बैठक होती है। यहां हम बता रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में कांग्रेस के नए कार्यकाल में महिलाओं की संख्या कितनी होगी।
विज्ञापन
2021 में अमेरिकी कांग्रेस में कम से कम 135 महिलाएं होंगी
महिलाएं, जो अमेरिका की आबादी का आधा हिस्सा हैं, वर्तमान में कांग्रेस के दो कक्षों, प्रतिनिधि सभा और सीनेट के एक चौथाई हिस्से में आती हैं। रटगर्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर अमेरिकन वुमेन एंड पॉलिटिक्स (CAWP) के अनुसार, जब जनवरी में 117वीं कांग्रेस का कार्यकाल शुरू होगा, तो एक इसमें अभूतपूर्व 135 महिलाएं होंगी, संभवतः इससे भी अधिक, जो दोनों सदनों में सेवा देंगी। इनमें 103 डेमोक्रेट और 32 रिपब्लिकन महिलाओं को चुना गया है।
विज्ञापन
फिलहाल महिलाओं की संख्या 23.7 फीसदी है, जो 2021 में 535 सीटों में से एक चौथाई से अधिक होकर 25.2 फीसदी तक हो जाएगी। ये संख्या और भी बढ़ सकती है। हालांकि, कई चुनावों के परिणाम अभी भी आने बाकी हैं।
कांग्रेस कैसे बदलेगी?
अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन ( House of Representatives) में 116 सीटें हैं जिनमें महिलाओं की संख्या 101 है। इनमें 88 डेमोक्रेट और 13 रिपब्लिकन हैं। अगले साल जनवरी में कांग्रेस की संख्या 117 हो जाएगी। जिनमें 111 महिलाएं होंगी। इनमें 87 डेमोक्रेट और 14 रिपब्लिकन होंगी।
वहीं अमेरिकी उच्च सदन सीनेट में अभी कांग्रेस की संख्या 116 है। जिसमें 26 महिलाएं हैं। 26 महिलाओं में से 17 डेमोक्रेट और नौ रिपब्लिकन हैं। जनवरी में सीनेट सदस्यों की संख्या 117 हो जाएगी। जिनमें 24 महिलाएं होंगी। इनमें 16 डेमोक्रेट और आठ रिपब्लिकन होंगी।
कांग्रेस की सर्वसमावेशी स्थिति
फिलहाल कांग्रेस सदस्यों की संख्या 116 है जिनमें 127 महिलाएं हैं। इनमें 105 डेमोक्रेट और 22 रिपब्लिकन हैं। अगले साल जनवरी में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 117 होंगी जिनमें महिलाओं की संख्या 135 होंगी। जिनमें 103 डेमोक्रेट और 32 रिपब्लिकन होंगी।
कौन हैं वो महिलाएं जो चुनी गईं
कोरी बुश: मिसौरी से पहली बार एक महिला और एक अश्वेत महिला को यूएस कांग्रेस के लिए चुना गया है। कोरी बुश को पिछले सप्ताह संपन्न हुए चुनावी नतीजों में जीत मिली है। कोरी पेशे से एक नर्स हैं। कोरी बुश को साल 2014 में पुलिस की क्रूरता के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान पहचान मिली थी।
मैरलिन स्ट्रिकलैंड: वाशिंगटन स्टेट ने भी अपनी पहली अश्वेत सांसद को चुना है, जो अमेरिकी कांग्रेस में जा रही हैं। वाशिंगटन के टकोमा की दो बार मेयर रही डेमोक्रेटिक मैरलिन स्ट्रिकलैंड ने वाशिंगटन की 10वीं कांग्रेसेनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की।
एशले हिंसन: आयोवा से एशले हिंसन को जीत मिली है। हिंसन रिपब्लिकन पार्टी से आती हैं और उन्होंने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी एब्बी फिनकेनॉयर को इस चुनाव में हराया।
नैन्सी मेस: रिपब्लिकन पार्टी की नैन्सी मेस ने दक्षिण कैरोलिना में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार जो कनिंघम को हराया।
सिंथिया लुमिस: व्योमिंग अपनी पहली महिला सीनेट को अमेरिकी उच्च सदन में भेजेगा। यहां पर रिपब्लिकन पार्टी की सिंथिया लुमिस ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी मेरव बेन-डेविड को हराया।