फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Woman stoned to death in Pakistan's Punjab province for alleged adultery

Pakistan: व्याभिचार के आरोप में महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी पति और उसका भाई फरार

Sun, 03 Sep 2023 09:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 09:20 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कथित तौर पर व्यभिचार करने के आरोप में एक महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। यह घटना लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर पंजाब के राजनपुर जिले में शुक्रवार को हुई।

विज्ञापन
Woman stoned to death in Pakistan's Punjab province for alleged adultery
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कथित तौर पर व्यभिचार करने के आरोप में एक महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। यह घटना लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर पंजाब के राजनपुर जिले में शुक्रवार को हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला (20 वर्षीय) के पति ने उस पर व्यभिचार का आरोप लगाया। शुक्रवार को व्यक्ति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर महिला को पेड़ से बांध दिया और पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पत्थर मारने से पहले उन्होंने उसे बेरहमी से प्रताड़ित भी किया। अपराध को अंजाम देने के बाद दोनों भाई फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वे पंजाब और बलूचिस्तान के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में छिपे हुए हैं।
विज्ञापन


महिला राजनपुर की अलकानी जनजाति की थी। पाकिस्तान में हर साल सम्मान के नाम पर कई महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक, पाकिस्तान में हर साल लगभग एक हजार महिलाओं को सम्मान के नाम पर (ऑनर किलिंग) मार दिया जाता है। माना जाता है कि पीड़ितों ने अपनी इच्छा के खिलाफ शादी करके या संबंध बनाकर अपने परिवारों को शर्मिंदा और अपमानित किया है। अक्सर ऐसी हत्याओं के पीछे परिवार के सदस्यों का हाथ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पंजाब के मियांवाली जिले में सम्मान के नाम पर एक डॉक्टर युवती (25 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर अपने सहकर्मी से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके पिता ने इससे इनकार कर दिया था।


उन्होंने कहा, 'एक सप्ताह पहले डॉक्टर के पिता मियांवाली शहर में उसके क्लिनिक पर आए और इस मामले को लेकर उससे बहस की। बहस के दौरान उसने एक बंदूक निकाली और उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed