{"_id":"60c3c3b033e67354cb4ad263","slug":"woman-obstructs-the-worship-of-a-hindu-neighbor-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर: एक महिला ने हिंदू पड़ोसी की पूजा में बाधा डाली, पुलिस ने जांच शुरू की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर: एक महिला ने हिंदू पड़ोसी की पूजा में बाधा डाली, पुलिस ने जांच शुरू की
Sat, 12 Jun 2021 01:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सिंगापुर।
एजेंसी, सिंगापुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:42 AM IST
सार
भारतीय परिवार सिंगापुर में लगभग 20 साल से रह रहा है, ऐसी घटना पहली बार हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
विज्ञापन
singapore
- फोटो : social media
विस्तार
सिंगापुर पुलिस उस घटना की जांच कर रही है जिसमें एक वीडियो में 48 वर्षीय महिला को घंटा बजाकर अपने हिंदू पड़ोसियों की पूजा में खलल डालते हुए देखा गया है। पुलिस ने कहा कि एक रिपोर्ट दर्ज की गई है और महिला जांच में पुलिस के साथ सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
लिवनेश रामु ने फेसबुक पर घटना की 19 सेकंड की वीडियो पोस्ट की जिसमें चश्मा लगाए एक व्यक्ति अपने अपार्टमेंट के बाहर पूजा करते हुए घंटी बजा रहा है। तभी अगले दरवाजे से एक महिला निकलती है और जमीन से एक छड़ी उठाकर करीब 15 सेकंड तक एक छोटा घंटा जोर-जोर से बजाती है। जब व्यक्ति रुकता है और घंटी की आवाज बंद हो जाती है तब भी महिला कुछ देर तक लगातार घंटा बजाती रहती है।
विज्ञापन
लिवनेश ने अपनी पोस्ट में कहा, कई अन्य हिंदुओं की तरह हमारा परिवार हफ्ते में दो बार पांच मिनट के लिए प्रार्थना करते हुए घंटी बजाता है। इस घर में 20 से अधिक वर्षों से रह रहे हैं लेकिन कभी कोई परेशानी हुई। मुझे लगता है कि कोविड-19 के कारण चीजें बदल गई हैं।
विज्ञापन
इस बीच, गृह मामलों के मंत्री के. षणमुगम ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर ऐसी हरकतें दूसरों पर इसे थोपने से स्थिति बिगड़ सकती है।