फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Woman MP appeals to Trump administration resolves trade dispute with India

भारत के साथ व्यापार विवाद जल्द सुलझाए ट्रंप प्रशासन, इस महिला सांसद ने की अपील

Wed, 21 Aug 2019 03:04 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 21 Aug 2019 03:04 AM IST
सार

  • कैलिफॉर्निया से डेमोक्रेट की महिला सांसद फेनस्टीन की अपील
  • कहा-विवाद से किसी का फायदा नहीं होने वाला, हो रहा नुकसान
  • भारत के साथ व्यापार मोर्चे पर तनाव को जल्द से जल्द दूर करें

विज्ञापन
Woman MP appeals to Trump administration resolves trade dispute with India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमेरिका की शीर्ष महिला सांसद डायने फेनस्टीन ने ट्रंप प्रशासन से भारत के साथ व्यापार मोर्चे पर तनाव को जल्द से जल्द सुलझाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस विवाद से किसी का फायदा नहीं होने वाला।

विज्ञापन


फेनस्टीन ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को पत्र लिख कहा, व्यापार मोर्चे पर चल रहे विवाद से अमेरिका को फायदा नहीं होगा। यह कैलिफोर्निया को नुकसान पहुंचा रहा है। भारत लंबे समय से अमेरिका का मित्र और रणनीतिक साझेदार रहा है। मैं जल्द से जल्द भारत के साथ विवाद को सुलझाने की दिशा में काम करने का आग्रह करती हूं।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद ने 16 अगस्त को लिखे अपने पत्र में यह भी कहा है कि वह अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला से पिछले महीने भारत-अमेरिका के व्यापार संबंधों पर चर्चा करने के लिए मिली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि हालिया विवाद के परिणामस्वरूप लगाए गए व्यापार प्रतिबंध दोनों देशों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इसे जल्द से जल्द हल किया जाएगा। फेनस्टीन ने कहा कि भारत ने कैलिफोर्निया से 2018 में छह अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया। भारत कैलिफोर्निया के कृषि और इलेक्ट्रानिक उत्पादों का एक प्रमुख ग्राहक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed