{"_id":"5bbf257b867a55286030d9a6","slug":"woman-marries-her-own-self-in-britain-for-completing-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई पूरी करने के लिए महिला ने खुद से कर ली शादी, दुनिया को दिया अनोखा संदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पढ़ाई पूरी करने के लिए महिला ने खुद से कर ली शादी, दुनिया को दिया अनोखा संदेश
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
महिलाओं पर शादी करने का दबाव न केवल भारत में बल्कि दुनिया के बाकी देशों में भी डाला जाता है। हालात तो ऐसे हैं कि हमारे देश का कानून भी लड़कियों को कम उम्र में शादी करने की इजाजत देता है। जहां पुरुषों के लिए उम्र 21 साल है वहीं महिलाओं के लिए 18 साल। कई बार परिवार और रिश्तेदारों की बातों से परेशान होकर महिलाएं न चाहते हुए भी शादी करने के लिए मान जाती हैं। तो कई बार लोगों की बातें सुनने की आदत डाल लेती हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से भी सामने आया है। यहां ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली 32 वर्षीय जेमिमा ने खुद से शादी करके लोगों को अनोखा संदेश दिया है। उन्होंने खुद ही अपनी शादी की सारी तैयारियां की और अपने परिवार एवं रिश्तेदारों की मौजूदगी में खुद से शादी कर ली।
डेली मेल में छपी एक खबर के मुताबिक जेमिमा ने अपने लिए एक खास वेडिंग गाउन भी तैयार किया था। वह पारंपरिक अंदाज में शादी के जोड़े में आईं। लेकिन वहां मौजूद लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि जेमिमा से शादी करने के लिए वहां कोई दूल्हा मौजूद नहीं था। वह अपनी ऑक्सफोर्ड की पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने खुद से शादी कर ली।
खुद से शादी करने पर जेमिमा का कहना है कि उनके इस फैसले से उनके दोस्त और परिवार वालों को निराशा हुई है। लेकिन जेमिमा को लगता है कि उनका ये फैसला उनके लिए बिल्कुल ठीक है। जेमिमा अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए गो फंड मी फेसबुक नाम का पेज भी बनाया था।
जेमिमा ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें युगांडा में रह रहे अपने माता-पिता को भेजी हैं। वह ये खबर जानकर ज्यादा खुश नहीं हुए। जब भी वह युगांडा जाती थीं तो उनके दोस्त और माता-पिता उनसे पूछा करते थे कि वह शादी कब करेंगी।