{"_id":"59835d824f1c1ba5778b482d","slug":"with-the-help-of-donkeys-luxury-cars-theft-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्जरी कार चुरा के ले जा रहे थे गधे !","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लक्जरी कार चुरा के ले जा रहे थे गधे !
BBC हिंदी
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका
- फोटो : बीबीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका में गधों की मदद से लक्जरी कार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने चोरी की गई एक लक्जरी कार को गधों की मदद से नदी पार खींचकर जिम्बाब्वे में तस्करी करने की कोशिश नाकाम कर दी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि कार तस्करी करने की कोशिश में नाकाम रहने के बाद संदिग्ध चोर जिम्बाब्वे की ओर फरार हो गए।
पिछले साल दिसंबर में डरबन से चोरी होने वाली एक कार भी इसी नदी से मिली थी, जिसे गधों की मदद से नदी पार ले जाया गया था। स्थानीय पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस नए तरीके के पीछे कौन सा आपराधिक गिरोह काम कर रहा है।
स्थानीय मीडिया ने ब्रिगेडियर के हवाले से बताया कि चोर नदी से वाहन को निकालने के लिए गधों का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन पुलिस ऐन उसी समय पहुंच गई, जब गधों की मदद से रेत से गाड़ी को खींच कर बाहर निकाला जा रहा था। अभी यह साफ नहीं हो पाया कि चोरों ने कार चलाकर जिम्बाब्वे क्यों नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
कयास लगाया जा रहा है कि आधुनिक वाहनों में आम तौर पर ट्रैकिंग उपकरण लगा होता है और अगर उसे स्टार्ट कर लिया जाए तो सैटेलाइट की मदद से उसका पता लगाया जा सकता है।