फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   winter in Austria Switzerland and Germany before one month 10 inch snowfall in the European countries

ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में एक महीने पहले ही सर्दी ने दी दस्तक, दस इंच तक पड़ी बर्फ

Mon, 28 Sep 2020 08:14 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Sep 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
winter in Austria Switzerland and Germany before one month 10 inch snowfall in the European countries
बर्फबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

यूरोपीय देशों में मौसम ने ऐसे करवट बदली है कि वहां के तीन देशों में समय से पहले बर्फबारी और सर्दी शुरू हो गई है। आमतौर पर ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्डरलैंड में अक्तूबर के अंत में सर्दी की शुरुआत होती है और वो भी हल्के हिमपात से लेकिन इस बार सर्दी ने एक महीने पहले ही दस्तक दे दी है।

विज्ञापन



शनिवार को अल्प्स पर्वत वाले पहाड़ी इलाकों, सड़कों और रिहाइशी इलाकों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। वहां के मौसम विभाग के मुताबिक उन इलाकों में दस इंच तक बर्फबारी हुई और तापमान भी माइनस दो डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने इतनी बर्फबारी को अब तक का रिकॉर्ड बताया है। 
विज्ञापन


सर्दी शुरू होने के समय में इतनी ज्यादा मात्रा में बर्फबारी कभी नहीं हुई है। स्विट्जरलैंड के मौसम विभाग और जर्मनी के इंस्टीट्यूट ऑफ मेटेरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे, जिसकी वजह से प्रकृति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसकी वजह से यहां सर्दियां समय से पहले आ गईं। अल्प्स पर्वत के ज्यादातर इलाकों में रात में बर्फबारी हुई, जब सुबह वहां लोग उठे तो अपने पास जमी बर्फ को देखकर चौंक गए। 


इस दौरान कई लोग बर्फबारी को लुप्त उठाते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने बर्फ में साइकलिंग की तो कुछ लोग ट्रैकिंग करने निकल गए। वहीं अपने चारों औऱ बर्फ को देखकर लोग घूमने निकल गए और कोरोना काल का आनंद लेते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed