फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Will welcome any help from US or other country to resolve Kashmir issue: Pakistan

Pakistan: टैरिफ विवाद के बीच पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग, बोला- US या तीसरे देश की मदद का स्वागत

Fri, 08 Aug 2025 11:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 Aug 2025 11:21 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापते हुए अमेरिका या किसी तीसरे देश से मदद मांगी है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनका देश कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहते हैं, लेकिन फैसला भारत पर निर्भर है। भारत का स्पष्ट रुख है कि पाकिस्तान से सिर्फ पीओके और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत होगी। मंत्रालय ने यूक्रेन संघर्ष में पाकिस्तानी नागरिकों की संलिप्तता के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

विज्ञापन
Will welcome any help from US or other country to resolve Kashmir issue: Pakistan
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

भारत के साथ अमेरिका के टैरिफ विवाद के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने आज अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उनका देश कश्मीर विवाद के समाधान के लिए अमेरिका या किसी अन्य देश की मदद का स्वागत करेगा। पत्रकारों ने उनसे कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका की दिलचस्पी के बारे में सवाल पूछा था।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, कश्मीर विवाद के समाधान के लिए अमेरिका की दिलचस्पी के बारे में हम अमेरिका ही नहीं बल्कि किसी भी देश की मदद का स्वागत करते हैं, जो स्थिति को स्थिर करने और इस विवाद के समाधान की दिशा में कदम बढ़ा सके। कश्मीर विवाद दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा के मामलों के केंद्र में है। हम इसकी मदद का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अगर टैरिफ हटाया गया तो अमेरिका में आएगी 1929 जैसी महामंदी', अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की यह नीति रही है कि वह पाकिस्तान के साथ बातचीत में किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी नहीं चाहता। 1972 में दोनों देशों के बीच हुए शिमला समझौते में भी कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को अस्वीकार किया गया है।

जब उनसे मई में हुए चार दिन के संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच किसी संपर्क के बारे में पूछा गया, तो खान ने कहा कि ऐसा कोई संपर्क नहीं हुआ है। लेकिन उन्होंने कहा, हम अमेरिका की इस मुद्दे के समाधान के लिए दोनों पक्षों के साथ काम करने की उत्सुकता का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा, 'हमारी पूरी कूटनीतिक स्थिति अच्छी तरह से जानी जाती है। हम कूटनीति के रास्ते पर चलना चाहते हैं, लेकिन फैसला भारतीय पक्ष को करना है। अब तक हमारे दोनों पक्षों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ है, सिवाय सामान्य कूटनीतिक संपर्क के।'


भारत स्पष्ट कर चुका है कि वह केवल पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही पाकिस्तान के साथ बातचीत करेगा।

ये भी पढ़ें: 'टैरिफ का गलत इस्तेमाल हो रहा', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ

खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद के बारे में बात करते हुए शफकत ने कहा कि पाकिस्तान ने कई बार अफगानिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों के साथ खनिज निकालने के लिए किसी गोपनीय समझौते के बारे में अटकलों को खारिज किया और कहा, किसी गोपनीय समझौते या राष्ट्रीय हितों की बलि देने का सवाल ही नहीं है। हमारे पास ऐसा एक तंत्र है जिसके तहत हम विदेशी निवेश को आमंत्रित करते हैं। 

उन्होंने यूक्रेन संघर्ष में पाकिस्तानी नागरिकों की कथित संलिप्तता के आरोपों को भी बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर इस्लामाबाद से संपर्क नहीं किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed