फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Will Elon Musk really leave Tesla? Board chair raises concerns over 1 trillion dollar pay plan

Tesla: क्या सच में टेस्ला को छोड़ देंगे मस्क? बोर्ड प्रमुख ने एक ट्रिलियन डॉलर की वेतन योजना पर चिंता जताई

Tue, 28 Oct 2025 10:15 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑस्टिन (टेक्सास)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑस्टिन (टेक्सास)। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 28 Oct 2025 10:15 AM IST
सार

Tesla: टेस्ला की बोर्ड प्रमुख रोबिन डेनहोम ने कहा कि अगर छह नवंबर को शेयरधारक एलन मस्क के एक ट्रिलियन डॉलर की भुगतान योजना को अस्वीकार करते हैं, तो मस्क कंपनी के सीईओ पद से हट सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना मस्क को कम से कम अगले साढ़े सात साल तक टेस्ला का नेतृत्व करने के लिए बनाई गई है। 

विज्ञापन
Will Elon Musk really leave Tesla? Board chair raises concerns over 1 trillion dollar pay plan
एलन मस्क - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

टेस्ला की बोर्ड प्रमुख रोबिन डेनहोम ने चेतावनी दी कि अगर शेयरधारक छह नवंबर को कंपनी की सालाना बैठक में एलन मस्क के प्रस्तावित एक ट्रिलियन की भुगतान योजना को स्वीकार नहीं करते हैं, तो मस्क कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 
विज्ञापन


रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने निवेशकों को लिखे पत्र में रोबिन डेनहोम ने कहा कि यह प्रदर्शन पर आधारित योजना मस्क को कम से कम अगले साढ़े सात वर्षों तकटेस्ला का नेतृत्व करते रहने के लिए बनाई गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'तीसरी बार चुनाव लड़ना पसंद करूंगा, मेरे पास बेहतरीन आंकड़े..,' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मस्क का नेतृत्व कंपनी के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा पैकेज नहीं मिला जो उन्हें पद पर बने रहने के लिए प्रोत्साहित करे, तो टेस्ला उनके समय, प्रतिभा और दृष्टि को खो सकता है। उन्होंने आगे कहा, उनका योगदान महत्वपूर्ण है क्योंकि टेस्ला का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और स्वचालित ड्राइविंग तकनीक में विस्तार करने का लक्ष्य रखा है।


रॉयटर्स के मुताबिक, प्रस्ताविक योजना के तहत अगर टेस्ला 8.5 ट्रिलियन डॉलर का बाजार मूल्य और स्वचालित प्रणाली व रोबोटिक्स में प्रगति जैसे बड़े लक्ष्यों को पूरा करता है, तो मस्क को 12 अलग-अलग हिस्सों में शेयर विकल्प दिए जाएंगे। डेनहोम ने कहा कि यह योजना कंपनी की सफलता और शेयरधारकों के लाभ के अनुसार मस्क को इनाम देगा। उन्होंने निवेशकों से तीन ऐसे निदेशकों को फिर से चुनने को कहा, जो लंबे समय से मस्क के साथ करीब से काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'दुनिया को फिर जंगल के कानून की ओर नहीं लौटना चाहिए', ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात से पहले चीनी PM का बयान

कुछ शेयरधारकों और विशेषज्ञों ने टेस्ला के बोर्ड की आलोचना की है। उनका मानना है कि बोर्ड मस्क से पूरी तरह स्वतंत्र नही था। इस साल की शुरुआत में डेलावेयर की एक अदालत ने यह कहते हुए मस्क का 2018 का भुगतान समझौता रद्द कर दिया कि इसे ऐसे निदेशकों ने संभाला जो पूरी तरह स्वतंत्र नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed