फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   wildlife photographer took amazing picture of yellow penguin

फोटोग्राफर ने खींची पीले पेंग्विन की अद्भुत तस्वीर, कहा- 30 साल का इंतजार हुआ खत्म

Sun, 21 Feb 2021 07:06 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, त्बिलिसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, त्बिलिसी Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 07:06 AM IST
विज्ञापन
wildlife photographer took amazing picture of yellow penguin
पीला पेंग्विन - फोटो : Instagram/Yves Adams

हम अक्सर पेंग्विन के बारे मे जानते हैं कि वो सफेद और काले रंग के होते हैं। लेकिन दक्षिण जॉर्जिया के एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने पीले रंग के पेंग्विन की तस्वीर खींची है, जो काफी दुर्लभ है। आमतौर पर पेंग्विन काले और सफेद रंग के होते हैं और उनके सिर और गर्दन पर पीले रंग का एक पैच होता है।

विज्ञापन


दक्षिण जॉर्जिया के एक टूर पर एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने ऐसे पेंग्विन देखा तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ,उन्होंने तुरंत ही उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह काले और सफेद रंगों वाले पेंग्विन के बीच खड़ा हुआ था।
विज्ञापन


वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर यीव्स ऐडम्स अंटार्कटिका और दक्षिण अटलांटिक के बीच दो महीने के फोटोग्राफी एक्सपीडिशन को लीड कर रहे थे। उस दौरान यह पीला पेंग्विन आराम से पानी पर तैरता दिखा। उन्होंने फौरन इस जीव की तस्वीर ली जो शायद पहली बार देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जॉर्जिया के सैलिसबरी प्लेन में उनका ग्रुप 1.2 लाख पेंग्विन की कॉलोनी को देखने के लिए रुका था। इस दौरान बड़ा सा स्वार्म उनकी ओर आता दिखा। इसमें एक अनोखे जीव ने ऐडम्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

ऐडम्स बताते हैं कि वह 30 साल से दक्षिण जॉर्जिया जाने का सपना देखते थे, जब से उन्होंने सर डेविड अटनबरो की डॉक्युमेंटरी में इन पेंग्विन्स को देखा था। तभी से मन बना लिया था। 

ज्यादातर पेंग्विन सफेद और काले होते हैं
उन्होंने बताया कि पीला पेंग्विन देखने से पहले भी यह एक बेमिसाल ट्रिप थी। विशाल महासागर के बीच एक चट्टान पर हजारों पेंग्विन्स को देखना बहुत अद्भुत था। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा जैसे सामने जन्नत उतर आई हो।

ऐडम्स के मुताबिक लाखों पेंग्विन्स के बीच में सिर्फ यही अकेला ऐसा था। बाकी सब आम सफेद और काले रंग के थे। ऐडम्स का कहना है कि ऐसा कलर शायद Leucism से हुआ है। 


यह एक तरह का म्यूटेशन होता है जिसकी वजह से पंखों में मेलनिन बनता नहीं है। इसकी वजह से सफेद, पीले या चकत्तेदार रंग देखे जाते हैं। इसकी वजह से ऐसे पेंग्विन भी हो सकते हैं जो पूरी तरह सफेद हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed