{"_id":"5f5cdb988ebc3e982b0e7301","slug":"wildfire-killed-more-than-two-dozen-people-in-oregon-of-america-many-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : ओरेगन में आग से 17 लोगों की मौत, दर्जनों लापता, पोर्टलैंड में आपातकाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : ओरेगन में आग से 17 लोगों की मौत, दर्जनों लापता, पोर्टलैंड में आपातकाल
Sat, 12 Sep 2020 08:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सलेम (ओरेगन)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सलेम (ओरेगन)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 12 Sep 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
ओरेगन में आग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पश्चिमी तटवर्ती शहरों के अलावा ओरेगन और पोर्टलैंड के आसपास करीब 36 मील लंबे क्षेत्र में जंगल की आग फैल चुकी है। इस आग से निकले तीखे धुएं और राख ने पूरे क्षेत्र में भीषण तबाही मचाई जिसमें कम से कम 17 लोग मारे गए और दर्जनों लापता हो गए हैं। यदि संयुक्त रूप से देखें तो आग से अब तक करीब 50 लाख एकड़ भूमि प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन
ओरेगन में आपातकालीन प्रबंधन के निदेशक एंड्रयू फेल्प्स ने कहा, हम जो जानते हैं और जो कई संरचनाएं बड़ी संख्या में बर्बाद हो चुकी हैं उसके आधार पर हम एक बड़ी घातक घटना के निपटने की तैयारी कर रहे हैं। कैलिफोर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन में आग ने कई रमणीय पर्वतीय कस्बों में भी तबाही मचा दी है और आसपास के कई इलाकों को राख में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
यही नहीं इस आग ने इतना धुआं उगल दिया है कि हवाई पायलट भी जंगल की आग को रोक पाने में नाकाम हो रहे हैं। पोर्टलैंड के मेयर ने शहर में कभी भी बड़ी आग फैलने की आशंका से आपातकाल की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
40,000 से ज्यादा लोग निकाले गए
ओरेगन में करीब 40,000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि पांच लाख से ज्यादा लोगों को अलर्ट जोन में रखा गया है। आग की लपटों के चलते हजारों घरों खाक हो गए हैं। जबकि हवा के रुख में बदलाव के साथ आग और बढ़ रही है। हजारों लोगों को आश्रय स्थलों में शरण दी गई है।
आगामी दिन कठिन रहने वाले हैं
तेज हवा की रफ्तार के चलते आग ने न्यू जर्सी राज्य के बराबर क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है। यहां 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है। इस कारण हालात और भी विकट हो गए हैं। ओरेगन के गवर्नर केट ब्राउन ने आगाह किया है कि सभी लोग सतर्क रहें क्योंकि आगामी दिन बहुत कठिन रहने वाले हैं।